Subhash Chandra पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड में FIR; नेटवर्थ सर्टिफिकेट पर भी सवाल

  नई दिल्ली। एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। LIC Housing Finance की शिकायत पर CBI ने सुभाष चंद्रा और एसेल ग्रुप से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ ₹1,322 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। CBI की बैंकिंग एंड सिक्योरिटी फ्रॉड डिविजन ने 31 अगस्त को यह मामला दर्ज किया। FIR में सुभाष चंद्रा के अलावा संबंधित कंपनियों के निदेशकों और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। NCLT के फैसले के 4 दिन बाद दर्ज हुई FIR यह कार्रवाई 27 अगस्त को आए NCLT के फैसले के महज चार दिन बाद हुई। LIC Housing […]

सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट का मामला: ‘CG मोटू पतलू’ के दो अकाउंट पर FIR, साइबर सेल जांच में जुटी

  रायपुर। सोशल मीडिया पर नेताओं, अधिकारियों और आम लोगों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक जानकारी पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ‘CG मोटू पतलू’ नाम से संचालित दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, cg_motu_patlu_18 और cg_motu_patlu_1257 नामक अकाउंट से कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे। इन पोस्ट में पक्ष-विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की शिकायत मिली थी। BNS और IT Act के तहत मामला दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों […]

रायपुर में सुप्रिया श्रीनेत, नेहा राठौर और @GenZ_of_India पर FIR, पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताने का आरोप

  रायपुर। राजधानी के सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर और एक्स हैंडल @GenZ_of_India के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं का एक पुराना वीडियो साझा कर उसे 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह से जोड़कर पेश किया। पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताने का आरोप भाजपा की शिकायत के मुताबिक, वीडियो को धमतरी जिले के कुरुद का बताते हुए यह दावा […]

‘वंदे मातरम’ पर सियासी घमासान, सोनिया गांधी के खिलाफ थाने पहुंची BJP

० मंगलूरू में भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, FIR की मांग; कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी मंगलूरू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान सोनिया गांधी के कथित हाव-भाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ बजाया जा रहा था। उनके मुताबिक, इसी दौरान सोनिया गांधी […]

पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, संसद परिसर में प्रदर्शन को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

० जहांगीरपुरी थाने में शिकायत, संसद में साधु के वेश में किए गए विरोध प्रदर्शन की पुलिस ने शुरू की प्रारंभिक जांच नई दिल्ली। संसद परिसर में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सूर्य मैथिल नामक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि सांसद के प्रदर्शन से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संसद परिसर में पप्पू यादव द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का तरीका और उसकी विषय-वस्तु धार्मिक भावनाओं को ठेस […]

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज

  बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस और NSUI नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारियों को बंगले तक पहुंचने से रोके जाने के बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए, जहां प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और […]

GGU में नमाज पढ़ाने वाले प्रोफेसरों को हाईकोर्ट ने दिया झटका, FIR रद्द करने की याचिका की खारिज…

बिलासपुर। एनएसएस कैंप में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया। इस मामले में संलिप्त 7 प्रोफेसरों को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए लगाई गई दो याचिकाओं को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश राकेश सिन्हा के डिवीजन बेंच ने प्रोफेसरों द्वारा खुद के खिलाफ दायर एफआईआर को निरस्त करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दी है. छात्रों की शिकायत पर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के खिलाफ कोटा थाने में बीएनएस की धारा 190,196(1)(बी),197(1)(बी),197(1)(सी),299,302 व अन्य के […]