आज का पंचांग 20 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 30, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 07, जिल्काद 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि प्रातः 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र सायं 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। बव करण प्रातः 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ […]

उच्च रक्तचाप दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में उच्च रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन

बिलासपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उच्च रक्तचाप (बीपी) जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस स्वास्थ्य जागरूकता पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में हाइपरटेंशन जैसे “साइलेंट किलर” रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच एवं परामर्श प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने भी अपनी बीपी की जांच करवा कर कर्मियों को स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित किया। मुख्यालय में कार्यरत लगभग 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया। इनमें से करीब 50 कर्मियों में रक्तचाप का स्तर सामान्य से अधिक पाया गया, जिन्हें एसईसीएल की मेडिकल टीम द्वारा उचित परामर्श और आवश्यक […]

सूरजपुर:  तेज आंधी के चलते उड़ा सुशासन तिहार कार्यक्रम का टेंट,टला बड़ा हादसा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होने वाली थी शामिल

  सूरजपुर।जिले के खोड इलाके में आयोजित होने वाले सुशासन तिहार कार्यक्रम में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कार्यक्रम स्थल पर तेज आंधी और बारिश के चलते टेंट उड़ गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कार्यक्रम से कुछ देर पहले मौसम ने करवट ली और अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया टेंट उखड़कर उड़ गया। कार्यक्रम में राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के शामिल होने वाली थी, लेकिन मौसम के कारण उन्हें वहां पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। आपको बता दें कि […]

जनता में से चुने गए 25 ट्रैफिक वार्डन ,कलेक्टर रेट के आधार पर दिया जाएगा मानदेय

रायपुर। राजधानी रायपुर में चौराहों पर सुबह-शाम बढ़ने वाले ट्रैफिक प्रेशर को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस ने मिलकर आम लोगों के बीच से 25 ट्रैफिक वार्डन चुनकर उतार दिए हैं। इन ट्रैफिक वार्डनों को कलेक्टर रेट के आधार पर रोजाना मानदेय भी दिया जाएगा। वार्डन जिला प्रशासन और नगर निगम ने मिलकर पुलिस को दिए हैं, ताकि शहर में ट्रैफिक अमले की कमी को पूरा किया जा सके। एक माह बाद सभी वार्डनों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। अगर इनका काम अच्छा रहा तो कंटीन्यू किया जाएगा। सोमवार को एक कार्यक्रम में इन ट्रैफिक वार्डनों की नियुक्ति की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में आईजी अमरेश मिश्रा, […]

कौशल विकास से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है अदाणी फाउंडेशन

  ० सक्षम कार्यक्रम के तहत 60 महिलाओं को मिला तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र रायगढ़।अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘सक्षम’ कार्यक्रम के अंतर्गत तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस प्रशिक्षण में परियोजना के निकटवर्ती गांव मिलूपारा, डोलेसरा, चितवाही, बांधपाली और कथरापाली की 60 महिलाओं और युवतियों ने भाग लेकर सिलाई मशीन चलाने और विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई कौशलों का प्रशिक्षण लिया। जिले के तमनार प्रखण्ड में गारेपेल्मा 2 कॉलरी लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत चलाए जा रहे इन कौशल विकास केंद्रों में महिलाओ को विभिन्न व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया […]

‘पहलगाम हमले के समय पाकिस्तान में अपने आकाओं के संपर्क में थे आतंकी’, मिस्री ने संसदीय समिति को बताया

  दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष पर सोमवार को एक संसदीय समिति को जानकारी दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपराजिता सारंगी एवं अरुण गोविल आदि ने भाग लिया। आतंकवादी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं-मिस्री सरकारी सूत्रों के मुताबिक, विदेश सचिव ने संसदीय पैनल को बताया कि पहलगाम हमले की जांच से पता चला है कि आतंकवादियों ने पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड से संपर्क किया […]

जो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० बीते डेढ़ साल में हमने जनता के लिए काम किया,इसलिए जनता के बीच जा रहे:मुख्यमंत्री ० मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जान रहे योजनाओं की हकीकत ० बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला, समाधान शिविर में हुए शामिल रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने […]

Breaking : सुप्रीम कोर्ट से शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को जमानत, मुकदमे में देरी को बनाया आधार

  ० अगस्त 2024 से न्यायिक हिरासत में, प्रवर्तन निदेशालय की जांच अब भी जारी ० राज्य की आर्थिक अपराध शाखा-ACB की चार्जशीट में 450 गवाह, सुनवाई की शुरुआत अब तक नहीं ० ईडी के मामले में जमानत, EOW-ACB के प्रकरण में हिरासत जारी 0 सह-आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल को दी थी जमानत नई दिल्ली/रायपुर।राज्य के बहुचर्चित Rs 2200 करोड़ शराब घोटाले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कारोबारी अनवर ढेबर को जमानत प्रदान कर दी। अनवर ढेबर रायपुर के पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर के भाई हैं और उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप […]

PNB Fraud Case: भगोड़े नीरव मोदी को एक बार फिर ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने दिया फिर झटका, खारिज की जमानत याचिका

लंदन। ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में एक अरब डॉलर के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार कर दिया। 2019 में हिरासत में लिए जाने के बाद यह 10वीं बार है, जबकि उनकी जमानत याचिका खारिज हुई है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक एक्स पर एक पोस्ट में बताया, ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने एक बार फिर नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार कर दिया। नीरव मोदी पीएनबी के 1 अरब डॉलर के घोटाले के मामले में मास्टरमाइंड है। यह फैसला 15 मई 2025 को उसकी चौथी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया गया। ईडी ने आगे लिखा, […]

Covid-19 Alert: फिर पैर पसार रहा कोविड-19 ,नया वेरिएंट दुनिया भर में फैलने लगा, भारत में भी मामले बढ़े

  दिल्ली। कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रहा है। जैसे-जैसे लोग महामारी को पीछे छोड़ सामान्य जीवन की ओर लौट रहे थे, वैसे ही कोविड-19 के नए वेरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। सिंगापुर और हांगकांग में तेजी से फैल रहे नए वेरिएंट अब भारत में भी दस्तक दे चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मुंबई में पिछले तीन महीनों से लगातार कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर महीने औसतन 7 से 10 केस दर्ज हो रहे हैं। KEM अस्पताल में हाल ही में दो मरीजों के कोविड पॉजिटिव होने […]