भारत-पाकिस्‍तान में तनाव के बीच PSL के बाकी मुकाबले UAE में खेले जाएंगे, बचे हैं 8 मैच

स्‍पोर्ट्स न्यूज़। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषणा की है कि पाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL) के 10वें संस्‍करण के बचे हुए मुकाबले अब संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिए गए हैं। टूर्नामेंट के आठ मैच बचे हैं, जिनका पहले आयोजन पाकिस्‍तान में होना था। वैसे, 8 मई को रावलपिंडी में जो मुकाबला खेला जाना था, उसका कार्यक्रम भी बदल दिया गया है। ऐसी खबर थी कि मैच से पहले रावलपिंडी क्रिकेट स्‍टेडियम में ड्रोन से हमला हुआ था। पीसीबी ने कहा है कि लीग के बचे हुए कार्यक्रम की दोबारा तय की गई तारीख और स्‍थान की जल्‍द घोषणा की जाएगी। भारत ने लांच किया ऑपरेशन सिंदूर यह फैसला […]

भारत-पाकिस्तान तनाव : रेलवे ने जम्मू-राजस्थान वाली ट्रेनों के बदले रूट-टाइम, ये ट्रेनें रद्द

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार की रात हुए हवाई हमलों के बीच रेलवे भी अलर्ट मोड में आ गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा के लिहाज से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल और कई के रूट्स डाइवर्ट किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने जानकारी दी कि कुछ ट्रेन सेवाओं में आंशिक रद्दीकरण, पुनर्निर्धारण और मार्ग में देरी जैसी बाधाएं सामने आ रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपने यात्रा कार्यक्रमों की जांच करने की अपील की है, ताकि उन्हें असुविधा न हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि […]

चंडीगढ़ में फिर बजा एयर सायरन, अलर्ट जारी, नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह

दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस सख्ती से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, उससे पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। आतंकियों के अड्डों पर भारत के एक के बाद एक प्रहार के जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार रात एक साथ कई मोर्चों पर जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे हर कदम पर नाकाम कर दिया। वहीं, चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना स्टेशन से संभावित हवाई हमले की चेतावनी के बाद पूरे शहर में सायरन बजाए गए और प्रशासन ने नागरिकों को घरों के भीतर रहने का निर्देश दिया। उपायुक्त कार्यालय की ओर से लोगों को बालकनी और छत से दूर रहने […]

एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्ट को भारत ने किया तबाह,पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब

दिल्ली। पाकिस्तान की सेना द्वारा लगातार सीमा पर गोलीबारी की जा रही है। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एलओसी पर स्थित कई पाकिस्तानी पोस्ट तबाह हो गई हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकी को तबाह करने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि पाकिस्तान के किस सेक्टर की चौकी भारतीय सेना के हमले में तबाह हुई है। इस वीडियो से साफ है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना द्वारा एलओसी पर भारी गोलीबारी की जा रही है, जिसमें पिछले दो दिनों में भारत में 15 […]

भारत-पाक तनाव : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा – ‘हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, यह हमारा काम नहीं’

न्यूयॉर्क। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ऐसे किसी युद्ध में शामिल नहीं होगा, जो मूल रूप से हमारा काम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान को नियंत्रित नहीं कर सकता, लेकिन वह दोनों परमाणु शक्तियों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति वेंस ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक साक्षात्कार में इस बात पर चिंता जताई कि कहीं दो परमाणु शक्तियां आपस में टकरा न जाएं, जिससे कि किसी बड़े संघर्ष को जन्म मिले। वेंस से जब इस बारे में पूछा गया कि […]

भारत-पाक तनाव को देखते हुए देश के 24 एयरपोर्ट बंद, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी,हाई सिक्युरिटी अलर्ट जारी

  दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा है। सरहद पर बीते 36 घंटे में तेजी से हालात बदले हैं। इन हालातों को देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के 24 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं कई एयरलाइन्स ने भी एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो और स्पाइसजेट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को अधिक एहतियात बरतने को कहा है। स्पाइसजेट ने कहा- कम से कम तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें इस […]

भारत -पाक तनाव : पाकिस्तान ने जम्मू से जैसलमेर तक हमले की कोशिश की , पाकिस्तानी फाइटर जेट,ड्रोन ढेर

दिल्ली। गुरुवार को दोपहर 2:34 बजे यह खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। यही नहीं, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उधर, पाकिस्तान ने भी कई दावे कर दिए। हालांकि, शाम 5:30 बजे विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग कर पाकिस्तान के कई झूठ को बेनकाब कर दिया। रात आठ बजे के बाद हालात तेजी से बदलते चले गए। जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश हुई गुरुवार रात शुरुआती खबर जम्मू […]

Blackout in Punjab: पठानकोट बॉर्डर में धमाके, एयरबेस सुरक्षित, इंटरनेट बंद; पंजाब में इन इलाकों में ब्लैकआउट

चंडीगढ़। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया है। भारत की इस कार्रवाई से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। ऐसे में पंजाब में अब हाई अलर्ट है। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में अब रोजाना रात को ब्लैक आउट रहेगा। वहीं पठानकोट में भी जिला प्रशासन ने ब्लैक आउट कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि पठानकोट बॉर्डर एरिया में धमाके हुए हैं। हालांकि पठानकोट एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है। गुरदासपुर के साथ पठानकोट में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। पठानकोट में सभी दुकानें और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा फिरोजपुर, अमृतसर, जालंधर, बटाला, फाजिल्का और […]

IPL 2025 : धर्मशाला में खेला जा रहा मैच रद्द, स्टेडियम की लाइटें की गईं बंद, खिलाड़ी और दर्शक मैदान से हुए बाहर

धर्मशाला। कश्मीर से लेकर राजस्थान तक पाकिस्तान की ओर से हमलों की हिमाकत के बीच धर्मशाला में चल रहे आईपीएल मैच को बीच में रोककर रद्द कर दिया गया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच चल रहा था। सुरक्षा कारणों के चलते मैच को रोक कर फ्लड लाइट बंद करवाने के बाद दर्शकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में स्टेडियम को पूरी तरह खाली करवा दिया गया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे।   सुरक्षा कारणों के चलते मैच को रोक कर फ्लड लाइट बंद करवाने के बाद दर्शकों को […]

भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 2 JF-17 फाइटर जेट समेत 8 मिसाइल,हमले की कोशिश नाकाम, हाई अलर्ट जारी

दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे थे, लेकिन भारत के S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को गिरा दिया। इसके अलावा, पाकिस्तान ने सांबा में भारी गोलाबारी भी की, जिसके बाद जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। यहां सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं और जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे हैं। सतवारी कैंप पर हमले की खबर है और कुपवाड़ा में भी गोलाबारी जारी है। इसके साथ ही पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है। […]