आरईसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2025 में ₹15,713 करोड़ रहा,प्रति शेयर ₹ 2.60 का अंतिम लाभांश अनुशंसित किया

दिल्ली।आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए लेखापरीक्षित एकल और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी।   परिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु: Q4 FY25 बनाम Q4 FY24 (स्टैंडअलोन) – संवितरण: ₹45,538 करोड़ बनाम ₹39,374 करोड़, 16% की वृद्धि – शुद्ध ब्याज आय: ₹5,876 करोड़ बनाम ₹4,263 करोड़, 38% की वृद्धि – शुद्ध लाभ: ₹4,236 करोड़ बनाम ₹4,016 करोड़, 5% की वृद्धि – कुल आय: ₹15,174 करोड़ बनाम ₹12,263 करोड़, 24% की वृद्धि – शुद्ध ब्याज मार्जिन: 3.64% बनाम 3.60%, 4 बीपीएस की वृद्धि   परिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु: 12M FY25 बनाम 12M FY24 (स्टैंडअलोन) – संवितरण: ₹1,91,185 करोड़ बनाम ₹1,61,462 […]

ऑपरेशन सिंदूर : हमने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया, MEA की प्रेस कॉफ्रेंस में बोली कर्नल सोफिया कुरैशी

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच, आज विदेश मंत्रालय ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल मौजूद थे। इस अवसर पर, भारत ने पाकिस्तान के हमलों और उसकी आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। पाकिस्तान के हमलों का जवाब दिया गया कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया था। हालांकि, पाकिस्तान ने 7-8 मई की […]

नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ: मुख्यमंत्री साय

० माथमौर में महुआ पेड़ की छांव तले लगी सीएम की चौपाल रायपुर।सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन […]

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति सीएम साय ने जताया आभार

रायपुर।भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के इस बहुप्रतीक्षित सपने को साकार करने की दिशा में कदम उठाया है। बस्तर का कायाकल्प करेगा यह प्रोजेक्ट रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न […]

पंजाब के गुरदासपुर में रात में नहीं जलेंगी लाइट, रोजाना आठ घंटे रहेगा ब्लैक आउट, क्यों लिया फैसला?

गुरदासपुर। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया है। भारत की इस कार्रवाई से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। ऐसे में पंजाब में अब हाई अलर्ट है। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में रोजाना रात को ब्लैक आउट रहेगा। गुरदासपुर जिले में अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआ है। यह आदेश भारत-पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए […]

पाकिस्तान को भुगतना पड़ा खामियाजा : भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, PAK के रडार हुए बेकार

  दिल्ली। पहलगाम हमले के जवाब में भारत के मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अपनी बौखलाहट में उसने भारत के कई अग्रिम स्थानों पर गोलाबारी की है। हालांकि, भारतीय सेनाओं की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी खामियाजा उठाना पड़ा है। भारत की सीमा से सटे पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा है। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम गुरुवार सुबह से पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि लाहौर में कुछ धमाके सुनाई दिए हैं। अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से भी […]

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी- फौरन छोड़ो पाकिस्तान, सिंगापुर ने भी जारी किया अलर्ट

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले के बाद, अमेरिका ने अपने नागरिकों को लाहौर और अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से तुरंत बाहर निकलने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को यह चेतावनी जारी की, जिसमें अमेरिकी नागरिकों को सक्रिय संघर्ष क्षेत्रों से सुरक्षित रूप से निकलने या वहीं सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।अमेरिकी दूतावास ने लाहौर में ड्रोन हमलों और हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की रिपोर्टों के बाद अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया है।   उधर, सिंगापुर ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अपने नागरिकों को […]

उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के 27 एयरपोर्ट हुए बंद ,430 फ्लाइट कैंसिल, 10 मई तक कमर्शियल फ्लाइट पर रोक

दिल्ली। उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में एयरपोर्ट बंद होने के कारण शनिवार, 10 मई तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स की आवाजाही रोक दी गई है। इससे हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। भारतीय एयरलाइंस ने 430 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, वहीं पाकिस्तानी एयरलाइंस ने 147 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं। कई एयरलाइंस ने संवेदनशील इलाकों से बचने के लिए अपने रूट बदल दिए हैं, जबकि विदेशी एयरलाइंस भी सुरक्षित रास्तों से उड़ान भर रही हैं। बढ़ते सीमा तनाव के बीच, भारत सरकार ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 25 से ज्यादा हवाईअड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये फैसला 10 […]

भारत के हमले से पाकिस्तान का रावलपिंडी स्टेडियम पूरी तरह से हुआ तबाह,खेला जाने वाला था PSL

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है, जब भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद यहां ड्रोन अटैक से स्टेडियम को नुकसान पहुँचा है। यह घटना उस समय हुई जब इस स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेले जाने वाला था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान के एयर डिफेंस और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है। भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें रावलपिंडी के सैन्य ठिकानों को भी नुकसान हुआ। इस हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत फैल […]

बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात,अच्छे अंक लाने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

० अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता,मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे एक गांव में संचालित स्कूल से सामने आई है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गांव कुवांरपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बैगा समुदाय की छात्रा कंगना बैगा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। कंगना बैगा की इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिजन और स्कूल […]