अंबिकापुर में भी सौरभ हत्याकांड जैसा मामला: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने मंगेतर की हत्या,इलाके में सनसनी
अंबिकापुर। मेरठ के दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड के बाद अब अंबिकापुर के सीतापुर से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर की हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने मंगेतर को मिलने के बहाने बुलाया था। जब मंगेतर मिलने पहुंचा, तो पहले से मौजूद प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन यह आपराधिक साजिश छिप नहीं सकी। इस जघन्य […]



