बिलासपुर के इस जिला अस्पताल से फरार हुआ एनडीपीएस एक्ट का आरोपी बंदी, तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल से एनडीपीएस एक्ट के आरोपी बंदी उत्तरा कुमार खुंटे के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक 453 किंडो ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 26 अप्रैल 2025 को रक्षित केंद्र से बंदी उत्तरा कुमार खुंटे पिता होरी लाल खूंटे 36 वर्ष, निवासी मरघटी, थाना हसौद, जिला सक्ती को ईलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर द्वारा चेकअप के बाद उसे सांस लेने में परेशानी बताने पर भर्ती किया गया था। बंदी की सुरक्षा हेतु आरक्षक […]

कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, विधिवत होगा शुभारंभ,20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

देहरादून। 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें की चारधाम यात्रा के लिए अबतक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मंगलवार (29 अप्रैल) को मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। भैरो घाटी में विश्राम के बाद डोली 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। 1 महीने VIP दर्शन पर रोक चाारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हुए थे। रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख […]

Pahalgam Attack: अहमदाबाद के पर्यटक ऋषि भट्ट का ज़िपलाइनिंग वीडियो आया सामने, हैरत में डाल देंगी तस्वीरें

  अहमदाबाद। अहमदाबाद के रहने वाले ऋषि भट्ट के कुछ चौंकाने वाले वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो 22 अप्रैल को कश्मीर की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के दौरान रिकॉर्ड किए गए थे। ऋषि एक सामान्य पर्यटन यात्रा पर परिवार संग पहलगाम गए थे, लेकिन वहां जो अनुभव उन्होंने झेला, वो किसी डरावने सपने से कम नहीं था। मौत के ऊपर से गुजरा ज़िपलाइन हमले के वक्त ऋषि भट्ट ज़िपलाइनिंग कर रहे थे, और उसी दौरान नीचे फायरिंग हो रही थी। सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि हमले की शुरुआत होते ही ज़िपलाइन ऑपरेटर ने उन्हें रोकने की बजाय स्लाइड पर भेज दिया — और वह […]

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला :पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, खुफिया सूचना के बाद लिया गया निर्णय

  श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में खुफिया सूचना के बाद 87 में से 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है। आतंकी हमलों की संभावना के बारे में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो गए हैं, उन्हें गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों […]

छत्तीसगढ़ के UPSC मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर ,पास करने पर मिलेंगे ₹1 लाख

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को लेकर एक बड़ा और प्रेरणादायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए यह घोषणा की है कि ऐसे प्रतिभागियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार की इस पहल के तहत UPSC की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यह राशि नगर निगमों की ‘महापौर सम्मान निधि’ के अंतर्गत दी जाएगी। यह निर्णय न केवल युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सहयोग प्रदान करेगा। […]

जगदलपुर में दिखा मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त,कई पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था ठप्प

जगदलपुर।बस्तर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जगदलपुर में मौसम का कहर देखने को मिला, तेज आंधी और तूफ़ान से कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की खबर हैं, वही ओले के साथ भारी बारिश के चलते बिजली तारों में पेड़ गिरने से नगर में घण्टों बिली व्यवस्था ठप्प रही. साथ ही लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ हैं.   बता दें कि पहली बारिश में ही नाली गटर के पानी सड़क पर नगर में जगह जगह जल भराव की स्थिति से जगदलपुर नगर निगम की साफ सफाई की सारे दावे हुए फेल नज़र आ रहे हैं.  

वाड्रफनगर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, तीनों बाइक सवार देर रात […]

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन महिला मंडल महासमुंद जिला की अध्यक्ष बनी श्वेता अग्रवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की महत्वपूर्ण नवीन सत्र के द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक श्री अग्रवाल सेवा समिति न्यू खुर्सीपार के आतिथ्य में संपन्न हुई । बैठक का शुभारंभ भगवान अग्रसेन की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने की । छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों से आए लगभग 250 प्रतिनिधि जिसमें पुरुष महिला एवं युवा शामिल है द्वारा अनेक विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । स्वागत उद्बोधन में डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि आज हम यहां लगभग 25 साल पुराने संगठन की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और अब तक सफलतापूर्वक संचालित योजनाओं की समीक्षा […]

Vaibhav Suryavanshi: 14 की उम्र में जड़ा पहला आईपीएल शतक ,बेटे के लिए पिता को बेचने पड़े खेत, युवी जैसे बैट स्विंग के लिए वैभव ने किया काफी संघर्ष

स्पोर्ट्स न्यूज़। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक जड़ दिया है वह ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। वैभव ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन की पारी खेली। वह इस लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए। वैभव आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था। वैभव ने अपनी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर का सामना किया था और पहली गेंद पर छक्का लगाकर बता दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा है। अब […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजित कुमार से नंदमुरी बालकृष्ण समेत इन सेलेब्स को दिया पद्म अवॉर्ड, हुए सम्मानित

दिल्ली । सोमवार शाम देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भव्यता के साथ किया गया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस साल पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अजितकुमार, तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, और बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय निर्देशक शेखर कपूर का नाम प्रमुख रहा। इन तीनों को कला के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। दिग्गज सिंगर पंकज उधास भी को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के […]