आज का पंचांग 12 जुलाई : आज सावन मास की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 21, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 28, मुहर्रम 16, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 12 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग सायं 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत प्रति योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के […]

गारे पेलमा सेक्टर-दो कोल माइंस: छत्तीसगढ़ और भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

  रायगढ़। महाराष्ट्र राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) द्वारा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विकसित की जा रही गारे पेलमा सेक्टर-दो कोल माइंस परियोजना को सरकार द्वारा सभी आवश्यक स्वीकृतियाँ प्रदान की जा चुकी हैं। अब यह कोयला खदान संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह परियोजना भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में रोजगार और आधारभूत विकास के अवसरों को बढ़ावा देगी। इस परियोजना के तहत लगभग 655.15 मिलियन टन कोयला भंडार का दोहन किया जाएगा और इसकी अधिकतम उत्पादन क्षमता 23.6 मिलियन मेट्रिक टन प्रति वर्ष है। परियोजना में कुल ₹7463 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इसके साथ-साथ, संचालन […]

आरईसी ने पूर्व सैनिकों के बच्चों, शहीदों के परिवारों और युद्ध विधवाओं के कल्याण के लिए ₹20 करोड़ की सीएसआर सहायता प्रदान की

दिल्ली। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी, ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) शाखा, आरईसी फाउंडेशन के माध्यम से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (एएफएफडीएफ) में ₹20 करोड़ का योगदान दिया है। यह अनुदान सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों, शहीदों और युद्ध विधवाओं के 16,667 बच्चों की शिक्षा में सहायता करेगा। इस योगदान को नई दिल्ली में आरईसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) \प्रदीप फेलोज और केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर डी.एस. बसेरा के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया। पिछले दो वित्तीय वर्षों में, आरईसी फाउंडेशन ने एएफएफडीएफ को ₹30 करोड़ का […]

माँ के दूधपान से आक्रमकता में कमी : प्रो उषा

० महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर के वाणिज्य शोध केंद्र द्वारा ऑनलाईन व्याख्यान का आयोजन रायपुर। वाणिज्य शोध केंद्र, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे गूगल मीट प्लेटफार्म पर एक शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) उषा किरण अग्रवाल, प्राचार्य, चंदूलाल चंद्राकार कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, धमधा (छत्तीसगढ़) रहीं। उन्होंने “अनुसंधान समस्या का निर्माण एवं अनुसंधान डिज़ाइन” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। डॉ. अग्रवाल ने शोध प्राविधि, अनुसंधान के महत्व, उसके उद्देश्य, तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के हॉलमार्क्स की चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण […]

साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई कार्यशाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति(2020)के परिप्रेक्ष्य में संभाग स्तरीय एक दिवसीय पुनः उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर संभाग के सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, एन ई पी मास्टर ट्रेनर , एम्बेसडर विद्यार्थी प्रतिभागी के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग सचिव एस.भारतीदासन ने नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य,प्रभाव एवं महत्व पर अपनी बात रखी। उन्होंने नई शिक्षा नीति की सफलता इसके सफल कार्यान्वयन पर माना। बदलती दुनिया के साथ विद्यार्थियों का संवाद,सजग जागरूकता से नई शिक्षा नीति सफल होगी। शिक्षकों का जीवंत प्रयास हो कि […]

पॉवर कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया 50 हजार पौधे लगाने का आगाज

  ० प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधे रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में 50 हजार छायादार और फलदार वृक्ष लगाने के अभियान की शुरूआत पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने की। उन्होंने पॉवर कंपनीज़ के डंगनिया मुख्यालय स्थित परिसर में औषधीय वृक्ष लौंग का रोपण किया। डॉ. यादव ने कहा कि हमारी धरती को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हम विद्युत आपूर्ति के जरिए प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहे हैं, हमें अपने वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), राजेश […]

13 को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक,विस के मानसून सत्र के लिए रणनीतियों की होगी चर्चा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 को आहूत की गयी है।जिसके मद्देनजर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई रविवार को शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखा गया है। उक्त बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में सम्पन होगी। बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित सभी सम्मानित कांग्रेस विधायकगण उपस्थित होंगे।

छत्तीसगढ़वासियों को लगा महंगाई का झटका,बिजली नियामक आयोग ने बिजली दरों में की बढ़ोतरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों बिजली की महंगाई का बड़ा झटका लगा है. बिजली नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद अब घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को बिजली भरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. बिजली दरों में 1.8% का इजाफा हुआ है, इसके बाद प्रति यूनिट 10-15 पैसे अतिरिक्त देने होंगे. 1 जुलाई से महंगी हुई बिजली छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी हो गई है. बिजली नियामक आयोग ने 11 जुलाई को नया टैरिफ जारी कर दिया है. इसके तहत प्रदेश मे 1 जुलाई से बिजली दरों में 1.8% की बढ़ोतरी हो गई है. जानें अब कितने रुपए यूनिट हुई बिजली? यूनिट वर्तमान दर […]

बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने युक्तियुक्तकरण मामले में कई जानकारी शासन से छुपाई

० बीईओ की शिकायत संयुक्त संचालक व संचालक को की गई शिकायत दिलीप गुप्ता सरायपाली। सरायपाली के विकास खंड शिक्षा अधिकारी के अनियमिता , भृष्टाचार व हिलार्शही रेवैय्या इनका पिंड नही छोड़ रहा है। आये दिनों कुछ न कुछ शिकायते सामने आ ही जाती है। पिछले कुछ दिनों से विकास खंड के अनेक शिक्षा संघो द्वारा बीईओ के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। विभिन्न शिक्षक संघो द्वारा एक मंच पर आकर लगातार इन्हे अन्यंत्र स्थांतरित किये जाने व निलम्बित कर इनके कार्यकाल की जांच किये जाने की भी मांग लगातार की जा रही है। किंतु उपर तक व सत्ताधारी को पैसों के आड़ मे कार्यवाही नही होने से अभी […]

बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण ऐसे हो रहा है: घाट बना नही की क्रेक होना शुरू

० सौंदर्यीकरण के नाम से तालाब का घनत्व कम हो रहा दिलीप गुप्ता सरायपाली। नगरपालिका द्वारा बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार इस योजना हेतु 70 -80 रुपये स्वीकृत कराया गया है । कार्य अभी चालू हुवा ही है कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता , घटिया निर्माण व अनेक शिकायतें आने लग गई है । सर्वाधिक शिकायत तालाब की घनत्व लो काम कर दिए जाने को तथा सौंदर्यीकरण के नाम से धनराशि की की जा रही बर्बादी को लेकर है । अनुभवहीन व अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह की योजनाएं जिसमे […]