पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों को छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत, यहां रहने की मिली छूट, CAA के तहत ले सकते हैं नागरिकता

  रायपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिए गए फैसले के अनुसार पाकिस्तानी नागरिको को भारत छोड़कर जाना होगा। इस मामले में छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं को बड़ी राहत मिली है। इस मामले को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अल्पसंख्यक/पीड़ित अभी रह सकते हैं, ये लोग CAA के तहत नागरिकता भी ले सकेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कि भारत ने सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है, जिसके बाद से ही पाकिस्तानी हिंदुओं के सामने भी दुविधा की स्थिति थी। बीते दिनों […]

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला : EOW की टीम पहुंची दशमेश बिल्डर्स के दफ्तर, दस्तावेजों की जांच जारी

रायपुर। EOW ने आज छत्तीसगढ़ में हुए भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का मुआवजा घोटाला मामले को लेकर एक और बिल्डर के ऑफिस में दबिश दी है. तेलीबांधा स्थित दशमेश बिल्डर्स के ऑफिस पहुंचकर छानबीन कर रही है, जिसे 25 अप्रैल को छापेमारी के दौरान सील किया था. बता दें, ACB/EOW ने 25 अप्रैल को प्रदेश के दुर्ग, रायपुर जिले में करीब 18 से 20 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. इस दरौन रायपुर के दशमेश इन्स्टावेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दफ्तर में भी दबिश दी गई थी. लेकिन दफ्तर बंद होने की वजह से ACB/EOW ने दफ्तर को सील कर दिया था. इसके बाद आज EOW की टिम यहां […]

विशाखापत्तनम में वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सिम्हाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर परिसर में एक पुरानी दीवार भारी बारिश के कारण गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि “आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने की दुखद घटना में महिलाओं सहित कई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना […]

राजधानी समेत कई जिलों में आज भी अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, तापमान में गिरावट से गर्मी से मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है। न्यूनतम तापमान […]

छह दिनों में 786 पाकिस्तानी लौटे अपने मुल्क, 1376 भारतीयों ने की देश वापसी; अटारी-वाघा बॉर्डर माहौल गमगीन

अमृतसर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी हुआ। इसी क्रम में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 24 अप्रैल से छह दिनों के भीतर 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा बिंदु के माध्यम से भारत छोड़ चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान, कुल 1376 भारतीय अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से लौटे हैं। 24 अप्रैल को, सरकार ने घोषणा की कि पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ देना चाहिए, और जिनके पास मेडिकल वीजा है, उनके पास ऐसा करने के लिए 29 अप्रैल […]

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा का आज से शुरू, तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए देवभूमि तैयार

देहरादून। उत्तराखंड हिमालय की चारधाम यात्रा में आपका स्वागत है। यात्रा आज अक्षय तृतीया पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो रही है। दो मई को रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और चार मई को चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा पूर्णता को प्राप्त कर लेगी। यात्रा के लिए यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की फूलों से भव्य सजावट की गई है और पड़ावों पर खासी चहल-पहल है। इससे यात्रा रूट के होटल व अन्य व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। उत्तरकाशी व बड़कोट से लेकर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम तक गंगा-यमुना […]

आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू की पहली संचालक मंडल की बैठक में जनता को मिली राहत ,सरचार्ज राशि का भुगतान अब 30 जून तक

० निरस्त फ्लैट्स का होगा बहालीकरण, कल से होगा सर्वेक्षण रायपुर।रायपुर विकास प्राधिकरण में इस माह अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद नंदकुमार साहू ने आज पहली बैठक संचालक मंडल की बैठक में जनहित में दो फैसले लिए। पहले फैसले में प्राधिकरण व्दारा सरचार्ज राशि में 31 मार्च 2025 तक दी गई सरचार्ज में छूट की अवधि को बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया है। वहीं दूसरे लोकहित के निर्णय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवास योजना हीरापुर,सरोना, रायपुरा और बोरियखुर्द योजना में पूर्व में निरस्त किए गए फ्लैट्स को आवंटितियों की मांग पर बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज सहित राशि का भुगतान किए जाने पर फ्लैट्स का […]

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई मुद्दों पर चर्चा के बाद लगेगी मुहर

रायपुर।आज यानी बुधवार 30 अप्रैल को साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज 11:30 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी। सीएम विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज होने वाले साय कैबिनेट में बीजापुर में चल रहे नक्सल ऑपरेशन समेत प्रदेश के अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। आज होने वाली बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है।

कोलकाता : होटल में आग ने मचाया तांडव, 14 लोगों की मौत, कई लोग घायल; राहत-बचाव अभियान जारी

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 14 शव बरामद किए […]

आज का राशिफल 30 अप्रैल : आज गजकेसरी योग से मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए बना है लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल

  ​मेष राशि,कोई लाभदायक मौका मिलेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज अक्षय तृतीया का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ आप आज वक्त बिता सकते हैं। प्रेमी के लिए आप आज कोई गिफ्ट भी ले सकते है। अपने व्यावसायिक और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने में आप सफलता पाएंगो। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई नया मौका मिल सकता है। आपकी कोई चाहत पूरी होगी और धर्म कर्म में भी आपका मन लगेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गेहूं का दान करना चाहिए और […]