Raid: पतंजलि, अमूल जैसे 18 बड़े ब्रांड के घी में खतरनाक मिलावट…यूरिया जैसे केमिकल्स से किया जा रहा था तैयार
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली घी बनाने वाली तीन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हुआ है। पतंजलि, अमूल और पारस जैसे 18 बड़े ब्रांड के नाम पर नकली घी तैयार कर इसे उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। नकली घी बनाने में यूरिया, पाम आयल और अन्य खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस ने 2 जनवरी को थाना ताजगंज क्षेत्र में तीन अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारा। ये फैक्ट्रियां ‘श्याम एग्रो’ के नाम से पंजीकृत थीं और इनके मालिक ग्वालियर के नीरज अग्रवाल बताए गए हैं। पहली फैक्ट्री में नकली घी बनाया जाता था, दूसरी में रॉ मटेरियल रखा जाता था, और तीसरी […]



