मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सिम्स में 65 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी: पेट से निकाला गया 10 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर

रायपुर। बिलासपुर जिले की कबीरधाम निवासी लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं। उन्हें पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया, सिम्स में उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच की गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पेट में एक बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। डॉ. नेहा सिंह ने विभागाध्यक्ष डॉ. […]

52 एकड़ में बन रहा विधानसभा भवन, 200 सदस्य बैठ सकेंगे सदन में,सितंबर तक हो जाएगा कम्प्लीट

० इंटीरियर और फर्नीचर का काम जोरों पर,डिप्टी सीएम साव ने किया निरीक्षण ० अरुण साव ने निर्माणाधीन विधानसभा भवन के कार्यों का किया निरीक्षण, निर्धारित समय पर काम पूर्ण करने के दिए निर्देश ० छत्तीसगढ़ की झलक दिखाने वाला दर्शनीय भवन होगा विधानसभा की नई बिल्डिंग – अरुण साव रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन तीनों विंगों के कार्यों का बारिकी से अवलोकन कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा के नवीन भवन का सिविल […]

बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा -‘आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे चुनाव आयोग’

दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिए कि वह पुनरीक्षण के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर कार्ड को शामिल करने पर विचार करे। साथ ही तीन मुद्दों पर जवाब दाखिल करे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक नहीं लगाई है, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम रोक की मांग नहीं की है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की […]

रिश्वतखोर पटवारी रेस्ट हाउस से गिरफ्तार,ACB ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बलरामपुर। बलरामपुर में आज ACB ने एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा।पटवारी को एसीबी ने शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से कर दी. मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजनाबद्ध ढंग से पार्वती को आजरिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.वर्तमान में एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. रिश्वतखोरी के इस मामले से विभाग में हड़कंप मच गया है.  

छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल,मानसून सत्र के पहले कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 11 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार कैबिनेट की टेबल पर कई राज्यहित से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में आर्थिक विकास ,प्रशासनिक बदलाव और सामाजिक योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि कुछ नई सरकारी योजनाएं भी सामने आ सकती हैं, वहीं पिछली सरकार की नीतियों की समीक्षा पर भी चर्चा हो सकती है।  

राज्यपाल डेका को लोकायुक्त ने सौंपा वार्षिक प्रतिवेदन

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के लोकायुक्त न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने भेंट कर छत्तीसगढ़ लोक आयोग का 23 वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा। इस अवसर पर कानूनी सलाहकार अजीत कुमार राजभानु, उप सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, तकनीकी सलाहकार राकेश पुरम एवं पी.एस. राजेश गजेंद्र भी उपस्थित थे।  

Breaking : शराब घोटाले में शामिल अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 22 अफसरों पर गिरी निलंबन की गाज

रायपुर। शराब घोटाले में शामिल 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड किए गए है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की रकम 2100 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ रुपए पहुंच गई है। वहीं सिंडिकेट बनाने वाले कारोबारी अनवर ढेबर को 90 करोड़ से ज्यादा मिले। अनवर ढेबर ने इन पैसों को रिश्तेदारों और CA के नाम कई कंपनियों में इन्वेस्ट किया। EOW की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी द्वारा चालान पेश करने के बाद शराब घोटाले में शासन ने निलंबन की कार्रवाई की है। शराब घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का मुद्दा पिछले दिनों नरेश गुप्ता ने उठाया था। नरेश गुप्ता के ट्वीट के बाद […]

सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में फंस सकते हैं शुभांशु शुक्ला? टल रही है धरती पर वापसी की तारीख

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 14 दिन गुजारने के बाद Axiom-4 मिशन के क्रू को अब कुछ और दिन धरती से दूर रहना पड़ेगा। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने साफ किया है कि मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और मिशन स्पेशलिस्ट स्लावोश उज्नांस्की-विस्निएव्स्की और टिबोर कपु की धरती पर वापसी अब 14 जुलाई से पहले नहीं होगी। यह क्रू 27 जून से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोग कर रहा है और तय योजना के मुताबिक 14 दिन बाद यानी 10 जुलाई को वापसी होनी थी। लेकिन मौसम की खराबी और ISS की तकनीकी दिक्कतों ने इस इंतजार को थोड़ा और लंबा कर दिया। […]

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी का एक्शन: एक्टर विजय देवरकोंडा व प्रकाश राज समेत 29 अभिनेताओं-यूट्यूबर्स पर केस

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। तेलंगाना में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं के अलावा कुछ सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स व यूट्यूबर्स सहित दो दर्जन से अधिक लोगों भूमिका की पड़ताल के लिए धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन दुकानों पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की “अवैध” धनराशि अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के लिए पांच राज्य पुलिस प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है। […]