कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर चली गोलियां, 3 दिन पहले ही वाइफ संग मिलकर खोला था KAP’S CAFE

मुंबई।कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में कॉमेडियन ने कनाडा में अपना कैफे (KAP’S CAFE) खोला था, जिसको लेकर वो खूब चर्चा में आए थे। वहीं, अब खबर आ रही हैं कि कपिल शर्मा के उसी कैफे पर हमला हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को […]

Sawan 2025: सावन के प्रत्येक सोमवार पर करें विधि-विधान से पूजा, शुभ योग में करें शिव का अभिषेक और मंत्र जाप

  भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आज से शुरू हो गया है। सावन माह की समाप्ति 09 अगस्त 2025 को शनिवार के दिन होगी। इस साल सावन माह की शुरुआत में ही कुछ शुभ योग मिलेंगे। श्रावण माह की प्रतिपदा तिथि को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: काल 5 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ होगा,उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। 29 जुलाई मंगलवार को नागपंचमी का पर्व होगा। सावन मास 09 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन श्रवण नक्षत्र में समाप्त होगा। इसके साथ ही 13 जुलाई को प्रातः काल 9 बजकर 14 मिनट पर शनि वक्री होंगे। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो […]

साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, मानसून सत्र के पहले कई प्रस्तावों पर लिए जाएंगे फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आज कैबिनेट बैठक करने जा रही है। सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि, खाद्य, शिक्षा जैसे विभागों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है। हाल ही में शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अधिकारियों के सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। इस घोटाले में अफसरों की मिलीभगत देखने को मिल रही है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, इसे लेकर भी मंत्रालय में मंत्रियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हो सकती है। कैबिनेट की यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि सत्र को लेकर कुछ प्रस्ताव भी इस बैठक में […]

बारिश में बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम नजारा,मानसून ट्रैकिंग के लिए पहुंच रहे हैं सैकड़ों सैलानी

रायपुर। मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासनं द्वारा मानसून ट्रैक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मानसून के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों पर ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा है। मानसून ट्रैक प्लान के तहत जिले के झरनों और जंगल-पहाड़ों […]

छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में […]

राजधानी के राम केसवानी ने CA की परीक्षा में AIR में मिला 30वां रैंक ,बने स्टेट टॉपर

रायपुर। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI), नई दिल्ली द्वारा आज चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राम केसवानी ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 30 प्राप्त करते हुए राज्य टॉपर का गौरव प्राप्त किया है। राम केसवानी, रायपुर के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सुनील केसवानी के पुत्र हैं। केसवानी परिवार का अकाउंटेंसी एवं कर सलाह क्षेत्र में वर्षों से विशिष्ट योगदान रहा है। राम की यह उपलब्धि उनकी विद्वत्ता, परिश्रम और अनुशासित तैयारी का प्रमाण है। भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित व्यावसायिक परीक्षाओं में से एक में अखिल भारतीय स्तर पर स्थान प्राप्त […]

आरईसीपीडीसीएल ने गुजरात में 33.26 लाख प्रीपेड मीटरों के लिए प्रमुख स्मार्ट मीटरिंग समझौतों पर हस्ताक्षर किए

राजकोट। आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसीपीडीसीएल ने गुजरात के राजकोट में पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) के अधिकार क्षेत्र में डीबीएफओओटी आधार पर आरडीएसएस योजना के तहत 33.26 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग (चरण- II परियोजना) के रोलआउट के लिए उन्नत मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (एएमआई) सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए पीआईए समझौते और डीडीएफ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अतिरिक्त, आरईसीपीडीसीएल ने मेसर्स भारत ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड के साथ एएमआईएसपी अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड, एक्टिस और ईडीएफ इंडिया का एक संयुक्त उपक्रम है। के.पी. जोशी, आईएएस, एमडी – पीजीवीसीएल, टी.एस.सी. बोश, सीईओ – आरईसीपीडीसीएल; सौरभ रस्तोगी, कार्यकारी निदेशक – आरईसीपीडीसीएल;  […]

आज का राशिफल 11 जुलाई : मेष, मिथुन और धनु राशि को आज लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,कमाई से मन आनंदित होगा मेष राशि के लिए आज सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहा रहे हैं। आपके करियर और कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कारोबार भी आज आपका अच्छा चलेगा जिससे कमाई से मन आनंदित होगा। आप लंबित कार्यों को पूरा कर पाएंगे। कुछ नए कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। सितारे कहते हैं कि आपकी कार्यकुशलता का आपको आज फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और कलात्मक काम में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चीनी और चावल का दान करना चाहिए। वृषभ राशि,कार्य में उत्साह के साथ […]

आज का पंचांग 11 जुलाई : आज से सावन मास का आरंभ, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 20, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्ण प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 27, मुहर्रम 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 09 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग रात्रि 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट तक धनु उपरांत मकर […]

छत्तीसगढ़ पर्यटन ने कोलकाता TTF में दर्ज कराई प्रभावशाली उपस्थिति

  ० छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ साझा किया मंच रायपुर। कोलकाता में चल रहे ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी विशिष्ट और समृद्ध विरासत के साथ शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के माननीय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ मंच साझा किया. उद्घाटन सत्र में अपने संक्षिप्त पर प्रभावशाली उद्बोधन के दौरान अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा: “यह हमारे लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ जैसे समृद्ध राज्य को भारत के इस प्रमुख पर्यटन मंच पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। हमारा राज्य […]