आज का पंचांग 3 जनवरी : आज पौष शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 13, शक संवत 1946 पौष शुक्ल, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 20, रज्जब 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 22 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 48 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार […]

मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर करें पूर्ण – कलेक्टर

० सभी व्यवस्थाओं को गरिमापूर्ण तरीके से करें सुनिश्चित,कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 को संभावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिला प्रवास के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसी तारतम्य में कार्यक्रम की सभी तैयारियों के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की जानकारी देने आज विभागीय […]

राज्यपाल डेका से मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री डेका ने इन अधिकारियों से केन्द्र शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, राज्य शासन की योजनाओं की प्रगति, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

एम जामुलकर ने संभाली रायपुर शहर बिजली क्षेत्र की कमान

  रायपुर। पॉवर कंपनीज के रायपुर शहर क्षेत्र की कमान अब मुख्य अभियंता एम जामुलकर संभालेंगे। नवपदस्थ मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। एम जामुलकर ने कार्यपालक निदेशक जे एस नेताम का स्थान लिया है। श्री नेताम का रायपुर से ट्रांसफर हो गया है। श्री जामुलकर ने कंपनी द्वारा सौंपे गये इस दायित्व के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री जामुलकर दुर्ग क्षेत्र से ट्रांसफर होकर रायपुर आए हैं। वे विगत 4 वर्षों से दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ थे। इसके पूर्व वे मुख्य अभियंता ओएंडएम व राजस्व (रायपुर) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। श्री जामुलकर ने अब तक रायपुर,भिलाई,राजनांदगांव,डोंगरगढ़ और दुर्ग में सेवाएं दीं हैं। ।वर्ष 2007 […]

ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी वॉर्न कैमरा रिफ्लेक्टिव जेकेट् बैटन लाईट लॉक का करेंगे उपयोग,एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने ट्रैफिक अधिकारी- कर्मचारियों को बैठक में दिए निर्देश

० यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूद्ध अधिक से अधिक ई चालान की कार्यवाही करने दिये निर्देश ० सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने इंजीनियरिग सुधार एवं इनफ़ोर्समेंट की कार्यवाही करे रायपुर। नव पदस्थ एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह आज दिनांक को यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित किये जाने के संबंध चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिये। बैठक के दौरान एसएसपी द्वारा सर्व प्रथम सभी यातायात में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाए दी व सभी यातायात थाना प्रभारियों का परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात डॉ. अनुराग झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा वर्ष 2024 में यातायात […]

कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने किया नए नाम का खुलासा

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ‘J&K and Ladakh Through the Ages’ पुस्तक के विमोचन के दौरान कहा कि कश्मीर का नाम कश्यप से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने बताया कि कश्मीर में भारत की संस्कृति की नींव पड़ी थी, और यहां सूफी, बौद्ध और शैल मठों ने बहुत अच्छा विकास किया। अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीरी, डोगरी, बालटी और झंस्कारी भाषाओं को सरकारी स्वीकृति दी है, जिससे कश्मीर की छोटी-छोटी भाषाएं जीवित रह सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कश्मीर की संस्कृति और भाषाओं को लेकर विशेष ध्यान है। गृह मंत्री ने धारा 370 और 35ए के […]

जगदलपुर में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय का भूमिपूजन,सीएम साय ने कहा -वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा

० मुख्यमंत्री ने संस्था के विकास हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा की रायपुर।कोई भी देश तभी मजबूत रह सकता है जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परंपराओं में है। सनातन परंपरा हमें वसुधैव कुटुम्बकं की सीख देती है और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। अपने देश और राज्य की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को भी सनातन परंपरा के वही संस्कार प्रदान करें जो हमें अपने शिक्षकों और अभिभावकों से मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के समीप ग्राम कंगोली में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के भूमिपूजन समारोह को संबोधित […]

मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह को दी शुभकामनाएं

० वीणा साहू से फोन पर बात कर उनकी उपलब्धि के लिए दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है ० आदित्य सिंह के पिता से बात कर दी बधाई, कहा आदित्य की पढ़ाई के लिए करेंगे हर संभव मदद ० साधारण परिवार के इन युवाओं की उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह के भारतीय सेना में जाने के जज्बे की सराहना की है। ये दोनों युवा साधारण परिवार से हैं, साधारण […]

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले होगा प्री बोर्ड मोक टेस्ट,जारी हुआ शेड्यूल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट सुधारने की हर मुमकीन कोशिश में शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मुख्य बोर्ड परीक्षा के पूर्व प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्री बोर्ड मोक टेस्ट के लिए शेड्यू जारी कर दिया गया है। ये मोक टेस्ट 14 जनवरी तक चलेगी।  

‘घुसपैठियों को बंगाल में घुसने दे रही BSF, राज्य को अस्थिर करने की साजिश’, सीएम ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बांग्लादेश से आतंकवादियों और घुसपैठियों को बंगाल में प्रवेश कराने में मदद कर रहा है। इसके कारण राज्य में शांति और सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी कोलकाता में नबान्न सभागार में राज्य प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए की। ममता ने यह भी कहा कि अगर बीएसएफ ने ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखा तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। BSF की भूमिका पर खड़े किए सवाल ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीएसएफ, जो सीमा सुरक्षा के लिए […]