वृक्षारोपण से ज्यादा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की अधिक आवश्यकता है: जन्मजय नायक

० पौधारोपण सिर्फ सरकारी दिखावे खाना पूर्ति की औपचारिकता भर रह गई है ० पौधरोपण के बाद पलट कर देखने वाला कोई नही दिलीप गुप्ता सरायपाली। वर्षाऋतु आते ही सरकार , प्रशासन , वन विभाग , विभिन्न शैक्षणिक व निजी संस्थानों के दिमागों में पौधारोपण का कीड़ा कुलबुलाने लगता है । सभी ऐसा प्रयास व दिखावा करते हैं कि वही सबसे बड़े पर्यावरण के चिंतक है । पौधारोपण कार्यक्रमों में अपना नम्बर बढ़ाने व दिखाने इस तरह सक्रिय दिखाई देते हैं जैसे उन्हें पौधरोपण की गहरी पहचान है ।सुरक्षित पर्यावरण वन हैं तो हम हैं पर लंबी भाषण बाजी के बाद पौधारोपण में वीडियो व फोटो क्लिपों की आवाजें तेज […]

22 आबकारी अधिकारियों का तत्काल निलंबन,भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट,भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

० हमारा उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के बल पर सुशासन का मानक स्थापित करना हमारी सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू कर रही है। इसी क्रम में राज्य शासन ने आबकारी विभाग से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 अधिकारियों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई पूर्ववर्ती शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के आधार पर की गई है। वर्ष 2019 […]

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक हुई ख़त्म, लिए गए 12 बड़े निर्णय, यहां देखें फैसले….

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु 30 सांख्येतर पद निर्मित कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2- मंत्रिपरिषद द्वारा जनजातीय समूहों एवं अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवा, महिलाओं एवं तृतीय लिंग के लोगों के संस्थागत विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं पैन आईआईटी एलुमनी रीच […]

हाईकोर्ट ने राज्य की बदहाल सड़कों को लेकर सर्कार पर की तीखी टिप्पणी ,कहा- हम ना देखें तो …

बिलासपुर। राज्य की बदहाल सड़कों और निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गुरुवार को तीखी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर हम न देखें तो क्या सरकार कोई काम ही नहीं करेगी। क्या सिर्फ कोर्ट की निगरानी में ही सड़कें बनेंगी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेशभर की प्रमुख सड़कों की दयनीय हालत पर कड़ा रुख अपनाते हुए शासन से शपथपत्र सहित जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि बिलासपुर की पेंड्रीडीह बाईपास से नेहरू चौक तक की सड़क का निर्माण कार्य अप्रैल में स्वीकृत हो चुका है, लेकिन आज तक […]

NSA अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा- ‘भारत को नहीं हुआ कोई नुकसान, हमें लगे केवल 23 मिनट’

  चेन्नई। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डोवल ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विदेशी मीडिया ने जानबूझकर झूठी खबरें फैलाईं, लेकिन किसी के पास भारत को हुए नुकसान की कोई तस्वीर नहीं है। 23 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन सिंदूर डोवल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा था। ये ठिकाने सीमावर्ती इलाकों में नहीं थे और पूरे ऑपरेशन में केवल 23 मिनट लगे। उन्होंने […]

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षक होंगे सम्मानित,राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को हर वर्ष राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय तथा बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 के लिए इस सम्मान हेतु शिक्षकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक शिक्षक 30 जुलाई 2025 तक स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/ तक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात जिला स्तर से चयनित प्रस्तावों को 4 अगस्त 2025 तक राज्य कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। राज्य चयन समिति […]

Breaking : IFS अरूण प्रसाद पी का इस्तीफा केंद्र सरकार ने किया मंजूर,पर्यावरण संरक्षण मंडल के थे सदस्य सचिव

रायपुर। भारतीय वन सेवा के अफसर अरूण प्रसाद पी का इस्तीफा केन्द्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। प्रसाद पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के पद पर हैं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद उनकी जगह नई पोस्टिंग की जाएगी। भावसे के 2006 बैच के अफसर अरूण प्रसाद सीएसआईडीसी, मंडी बोर्ड एमडी रह चुके हैं। सीसीएफ स्तर के अफसर अरूण प्रसाद के निजी कंपनी में जाने की चर्चा है।

लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ में जनजीवन प्रभावित, नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में अब भी अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में नदियां, नाले और डैम उफान पर हैं। लगातार बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में रुक-रुक कर, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश जारी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद और बेमेतरा जैसे जिलों में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबाजार और कांकेर समेत कई जिलों में अगले कुछ […]

श्रावण मास आज से शुरू : काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, गूंजा हर-हर महादेव

वाराणसी। शुक्रवार को सावन महीने की शुरुआत हो गई है। आज पहले दिन मंदिरों और शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़ लगी। इसी बीच श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। भक्तों ने भोर से ही आना शुरू कर दिया और बाबा के दर्शन कर रहे है। पूरा धाम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। बता दें कि श्रावण मास के प्रथम दिवस विश्वनाथ धाम में भक्तों का रेला लग गया। दिन की शुरुआत भगवान विश्वनाथ की मंगला आरती से की गई। इस दौरान भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। भोर से ही भक्त धाम पहुंच रहे है और कतारों में लगकर बाबा के दर्शन […]

Breaking कवर्धा में दर्दनाक हादसा: बोर वाहन गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, कई लोग गाडी के नीचे दबे, रेस्क्यू जारी

कवर्धा। कवर्धा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही बोर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई. वाहन गहरे खाई में जा गिरी. भयावह हादसे के बाद चार मृतकों के शव बरामद किया गया हैं. 8 लोगों वाहन के नीचे दबे हुए हैं. मौके पर रेस्क्यू जारी है. जानकारी के मुताबिक, बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी. इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई. सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है. घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 8 लोग वाहन के […]