Manmohan Singh Death News Live: पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी, कहा- दलगत राजनीति से उठकर काम किया

दिल्ली। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। जानिए ताजा अपडेट्स.. राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी […]

भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मचे बवाल के बीच रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, बीजेपी की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचे बवाल को लेकर पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है. दो मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द होने के बाद आज भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक होने जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर विमानतल पर मीडिया से चर्चा की. उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी. बीजेपी स्वच्छ रूप से सभी को मौका देती है. बीजेपी का यह रेगुलर प्रोसेस है, इसी प्रक्रिया में सभी मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. अब जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी. केवल […]

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, रद्द किए आज के सभी कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन परशोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आज होने वाले तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.पहले से ही तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और धमतरी में कार्यक्रम था, जिन्हें जिसमें वे रायपुर में कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के स्वर्णिम महोत्सव के साथ धमतरी में हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा विकास कार्यों के अनेक लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद इन तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. यही नहीं […]

Weather Alert: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा-पंजाब समेत दस राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

दिल्ली। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से भारी नमी आएगी। इसके चलते पंजाब, हरियाणा सहित 10 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश व बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के […]

छत्तीसगढ़ में आज और कल इन संभागों में बारिश की संभावना, दो दिन बाद गिरेगा पारा, फिर बढ़ेगी ठंड

रायपुर।छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा में बदली है,जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। हालांकि इसकी वजह से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। यानी दो दिन बाद पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल सरगुजा संभाग में भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बस्तर संभाग और उससे लगे […]

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।  

आज का इतिहास 27 दिसंबर : 1911 में आज ही के दिन पहली बार गाया गया था ‘जन गण मन’,बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है जन्मदिन

27 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1911 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया था। 1968 में 27 दिसंबर के दिन ही चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा था। 27 दिसंबर का इतिहास (27 December Ka Itihas) इस प्रकार है: 2008 में आज ही के दिन वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे जमीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला था। 2007 में 27 दिसंबर को ही रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या हुई थी। 2004 में आज […]

आज का राशिफल 27 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

​मेष राशि, अप्रत्याशित रूप से बदलाव दिखेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने सभी महत्वपूर्ण काम दिन के पहले भाग में कर लेना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में अप्रत्याशित रूप से चीजें बदल सकती हैं। कारोबार में आज लाभ पाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। किसी न किसी तकनीकी समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्ययोजना पर आपको लगन पूर्वक काम करना होगा किसी से तब तक कोई बात नहीं बताएं जबतक आपका काम पूरा न हो जाए नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी […]

आज का पंचांग 27 दिसंबर : पौष कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 06 शक संवत 1946 पौष कृष्ण द्वादशी शुक्रवार विक्रम संवत् 2081 । सौर पौष मास प्रविष्टे 13 जमादि उल्सानी 24 हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 दिसम्बर सन् 2024 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 27 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग रात्रि 10 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 36 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 57 मिनट तक तुला […]

कल होगा राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज,7 दिन का राष्ट्रीय शोक

  दिल्ली । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। बता दें कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही आज राष्ट्रपति भवन में तिरंगा आधा झुकाया गया। देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देशभर में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा […]