सीएमएआई के साथ हुआ एमओयू, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में हुए शामिल ० छत्तीसगढ़ ने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खोले – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ० कहा टेक्सटाइल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पॉलिसी देश में सबसे बेहतर रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में भाग लेकर राज्य में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवेशकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए […]

दुर्ग-भिलाई के 75 पर्यटक कश्मीर में फंसे, गृह मंत्री विजय शर्मा ले रहे हैं अपडेट

रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सभी पर्यटकों को रोक दिया गया है। इसमें भिलाई के 10 और रायपुर के 65 समेत 75 पर्यटकों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर के होटल में ठहराया गया हैं। एक महिला ने वीडियो जारी कर यह जानकारी भी सांझा की है। दरअसल, श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर बड़ा आतंकवादी हमला हुआ। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। इसमें नेपाल और […]

पहलगाम आतंकी हमला : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हम जोरदार तरीके से जवाब देंगे ….

  दिल्ली। जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो भी हैं उन्हें जोरदार तरीके से जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में भारत को डराया नहीं जा सकता। राजनाथ ने कहा, ”हम साजिश करने वालों की तह तक जाएंगे। हमले के जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आतंक के खिलाफ हमारी जीरो टाॅलरेंस की पाॅलिसी है। किसी भी सूरत में हम डरने वाले नहीं हैं। ” साथ ही उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ देश एकजुट है।  

पहलगाम आतंकी हमला : विरोध में पूरा जम्मू-कश्मीर बंद, 35 वर्ष में पहली बार घाटी में इतना बड़ा शटर डाउन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में 35 साल में पहली बार आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को बंद रहा। पहलगाम पर्यटन स्थल में हुई हत्याओं के विरोध में बंद के आह्वान का सभी क्षेत्रों के संगठनों ने समर्थन किया।दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे और कई अन्य घायल हो गए। घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, खासकर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में अधिकांश दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। उन्होंने बताया कि शहर भर में केवल […]

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यापारी का शव रात 9 बजे तक पहुंचेगा रायपुर, निकलेगा कैंडल मार्च

रायपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव रात 9 बजे तक दिल्ली होते हुए रायपुर पहुंचेगा। पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों के साथ उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमानों की व्यवस्था की है. दिवंगतों के शवों को लेकर विमान श्रीनगर से लेकर नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विमानों के जरिए शवों को गृह नगर के नजदीकी हवाई अड्डे तक भेजा जाएगा.   सरकार की ओर से दी गई जानकारी, दिनेश मिरानिया (अग्रवाल) का शव दोपहर 11.45 बजे श्रीनगर से फ्लाइट 6E 2356/ 6E 5138 श्रीनगर से नई […]

Pahalgam Terror Attack: हमले में पाक का हाथ, दो लोकल और दो पाकिस्तानी शामिल; तीन दहशतगर्दों के स्केच जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश में उबाल है। सुरक्षा एजेंसियां दहशतगर्दों की तलाश में जुटी है। हेलीकॉप्टर, ड्रोन से आतंकियों की तलाश की जा रही है। इस बीच, आतंकी हमले पर नया अपडेट आया है। जानकारी मिली है कि पहलगाम हमले में दो पाकिस्तानी दहशतगर्द भी शामिल थे। उनके साथ में दो स्थानीय आतंकी भी थे। अब तक चार आतंकियों के बारे में जानकारियां सामने आई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हमला करने वाले तीन आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं। बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग पर्यटक घायल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों […]

पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला मोहम्मद नौशाद अरेस्ट, 26 पर्यटकों की हत्या करने पर आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में बीते मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस बीच बोकारो के युवक ने इस हमले पर खुशी जताई है। वहीं, झारखंड पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद नौशाद है आरोपी युवक बोकारो का रहने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मुस्लिम बिरादरी से है। आरोपी का नाम मोहम्मद नौशाद है। आरोपी युवक ने पहलगाम आतंकी हमले पर खुशी जताई है। युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को इस्लामिक वकील और झारखंड का बोकारो निवासी बताया है, उसने लिखा, ‘शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, […]

ताज की खूबसूरती पर फिदा हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति, कहा- अद्भूुत है इमारत, पत्नी और बच्चे भी थे साथ

दिल्ली। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा और बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया। करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ जेडी वेंस ने मोहब्बत की इमारत का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने विजिटल बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है। ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी। मानो वो ताज की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे। पत्नी और बच्चों के साथ इस दौरान उन्होंने फोटो खिंचाए। खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा और बच्चों के […]

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन आया सामने, भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। देशभर में गुस्से और चिंता का माहौल है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का इस हमले को लेकर बयान सामने आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने साफ तौर पर कहा है कि उनके देश का इस आतंकी हमले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि “हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं। खासकर जब नागरिकों को निशाना बनाया जाता है, तो यह निंदनीय है।” भारत […]

सीएम साय दो दिन के प्रवास पर मुंबई रवाना हुए, पहलगाम आतंकी हमले की सीएम विष्णुदेव साय ने की कड़ी निंदा

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का देश माकूल जवाब देगा। रायपुर निवासी और इस हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया के निधन पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, रायपुर कलेक्टर और एसपी से वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की जानकारी ली है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी की सुरक्षा और सहायता की जाए। सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]