आज का राशिफल 1 जुलाई : मिथुन, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, खर्चीला रहेगा दिन, लेकिन फंसा धन मिलेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन राशि राशि से छठे भाव में चंद्रमा के होने से खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग बिल और भुगतान करने पड़ सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखना होगा, जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कहकर कर हल्का महसूस करेंगे। आपको आज अपना उधार दिया धन वापस मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। आज […]

आज का पंचांग 1 जुलाई : आज आषाढ़ षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 10, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 17, मुहर्रम 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 01 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग सायं 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक सिंह उपरांत […]

खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से की आत्मीय मुलाकात ० मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के युवाओं […]

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अहम – सतीश चन्द्र दुबे, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री

  ० एसईसीएल के दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कोयला खान व राज्यमंत्री, रायपुर में मुख्यमंत्री से कोयला परियोजनाओं के विस्तार को लेकर की चर्चा बिलासपुर। भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज एसईसीएल के दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,“आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोल सेक्टर ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कभी जहां देश में कोयले की कमी की चर्चा होती थी, आज वहां बिजली संयंत्रों के पास पर्याप्‍त कोयला भंडार है और ऊर्जा उत्पादन निर्बाध चल रहा […]

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य ने की भेंट

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार अमर परवानी ने सौजन्य भेंट की।

पीईएसबी ने आरईसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) के लिए टी.एस.सी. बोश की सिफारिश की

  बिजनेस न्यूज़। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम आरईसी लिमिटेड में निदेशक (परियोजनाएं) के पद के लिए श्री टी.एस.सी. बोश की सिफारिश की है। श्री बोश वर्तमान में आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) के कार्यकारी निदेशक और सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। वह बिजली क्षेत्र में एक अनुभवी पेशेवर, परियोजना निष्पादन, परामर्श सेवाओं और बिजली बुनियादी ढांचे के विकास में 30 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। पीईएसबी द्वारा उनकी सिफारिश एक कठोर चयन प्रक्रिया के बाद की गई है […]

10 करोड़ से बने सोने के झूले पर सावन में झूलेंगे रामलला, रामनगरी के मंदिरों में दिखेगी झूलनोत्सव की धूम

  अयोध्या। सावन महीने में अयोध्या में रामलला को झूला झुलाने की परंपरा है। इस बार बालक राम के सोने के झूले में झूला झूलने की भव्य झलक श्रद्धालुओं को दिखेगी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर भव्य स्वरूप में विराजमान रामलला व प्रथम तल पर सीताराम इस सावन में स्वर्ण जड़ित झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मुंबई के कारीगर पांच-पांच किलो सोने के दो झूले तैयार कर रहे हैं। एक झूले की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन झूलों पर हीरे, माणिक और पन्ना जड़े जा रहे हैं। रामनगरी में सदियों से झूलनोत्सव की परंपरा प्रवाहमान है। सावन शुक्ल तृतीया 29 जुलाई […]

सिगाची फार्मा कंपनी के धमाके में अब तक 12 की मौत, 34 घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान

हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया,हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बचाव अभियान […]

साय कैबिनेट की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई ख़त्म: किसानों और पेंशनरों के हित में में लिए बड़े फैसले ,देखें निर्णय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। 1 मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा। खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में […]

Big Breaking : अमिताभ जैन ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, केंद्र ने उनके सेवा विस्तार को दी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव फिलहाल अमिताभ जैन ही बने रहेंगे। इस बाबत सोमवार की दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के फैसले पर सहमति जता दी है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी। और मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। पहला 1992 बैच के सुब्रत साहू, दूसरा 1993 बैच के केंद्र में प्रतिनियुक्त अमित अग्रवाल और तीसरा नाम 1994 बैच के मनोज पिंगुआ का था। लेकिन दोहर बाद जो निर्णय आया उसने सभी को चौंका दिया।