टेकऑफ से पहले फ्लाइट हुई कैंसिल, प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर को आई पेट्रोल जैसी गंध

प्रयागराज। प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए रवाना होने वालीइंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-6036 को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दिया गया। घटना मंगलवार की है, जब जब सभी यात्री विमान में बोर्ड कर चुके थे और उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने बताया कि विमान में बैठने के कुछ समय बाद केबिन में पेट्रोल या ईंधन जैसी गंध महसूस होने लगी। पहले यात्रियों को सूचित किया गया कि सुरक्षा जांच की जा रही है और घबराने की कोई बात नहीं है। लेकिन जब गंध तेज हो गई, तो यात्रियों में असमंजस फैल गया। इसी बीच पायलट ने घोषणा की कि […]

CG Accident : कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 महिलाओं की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई. क्रूजर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई.इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग क्रूजर में सवार होकर कोंडागांव के भूमका डिगानार के पास शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. सोमवार रात करीब 10 बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई. दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 महिला की मौत हो गई. वहीं 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें फरसगांव […]

अमरनाथ यात्रा : पहलगाम हमले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो रहा पहला जत्था, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

कठुआ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सख्त करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रद्धालुओं को प्रदेश द्वार लखनपुर से कड़ी सुरक्षा निगरानी में रवाना किया जा रहा। यह पहला मौका है जब अमरनाथ यात्रा को कठुआ से ही भारी सुरक्षा दस्ते के साथ जम्मू के लिए रवाना किया जा रहा है। जत्थे के रवाना होने से पहले कठुआ के लखनपुर जम्मू हाईवे पर रोड ओपनिंग पार्टी ने पूरे हाईवे को खंगाला और हीरानगर के लौड़ी नाके पर भी हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। श्री अमरनाथ की पवित्र वार्षिक यात्रा को लेकर सुरक्षा प्रबंध और अधिक सख्त कर दिए गए हैं। […]

चारधाम यात्रा : तीसरे दिन भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, जानें यात्रा से जुड़ा नया अपडेट

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी भी जगह-जगह बंद है। तीसरे दिन भी बंद सैकड़ों श्रद्धालु यमुनोत्री की ओर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं।इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील यथावत है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सिलाई बैंड व ओजरी के पास लैंड-स्लाइडिंग/हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट होने के कारण अवरुद्ध है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गंगोत्री धाम पर यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। गंगोत्री यात्रा रूट खुला हुआ है। प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी अभी तक […]

‘हेरा फेरी 3’ में लौटे परेश रावल, फैंस बोले “कर लिया पब्लिसिटी स्टंट”….

मुंबई। ‘हेरा फेरी’ सिर्फ एक सफल फ्रेंचाइजी नहीं है, बल्कि हर फैन में बसी हुई एक भावना है। परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की ओजी तिकड़ी के साथ ‘हेरा फेरी 3’ की खबर फैंल के लिए सबसे खुशी की खबर थी। लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि दिग्गज स्टार परेश रावल ने फ्रेंचाइजी से बाहर निकलने और बाबूराव का किरदार न करने की पुष्टि की थी। हफ्तों के विवाद के बाद, अब पता चला है कि परेश रावल वापस आ गए हैं और फिल्म काफी हद तक पटरी पर है। इसने नेटिजन्स को खुश कर दिया है और उलझन में डाल दिया है कि क्या […]

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से छाया मानसून: राजधानी समेत कई जिलों में जमकर हुई बारिश, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से रफ़्तार पकड़ चुका है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 से 48 घंटों में जमकर बारिश हुई है. तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर और बिलासपुर में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेशभर में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण और अधिक सुहावना हो गया है। मौसमी […]

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से मची तबाही; तीन की मौत, 30 से अधिक लोग लापता… कई घरों को नुकसान

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात और मंगलवार तड़के बादल फटने की घटनाओं ने पूरे इलाके भारी तबाही मचाई। करसोग, सराज और धर्मपुर उपमंडलों में आसमानी कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करसोग में जहां तीन की मौत हो गई, वहीं कई घर, गौशालाएं और वाहन मलबे में दबकर तबाह हो गए। इतना ही नहीं, 30 से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश व भूस्खलन से कीतरपुर-मनाली फोरलेन पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। इससे सैकड़ों लोग सुरंगों व मार्ग पर जगह-जगह फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें पानी उपलब्ध करवाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन मंडी जिले के […]

कलेक्टर जनदर्शन : पुराना स्कूल हुआ बंद, बेटी को आरटीई के तहत दूसरे स्कूल में दाखिले की मांग

० जनदर्शन में मिले 35 आवेदन धमतरी। धमतरी निवासी श्रीमती पूजा नाग ने आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से अपनी बेटी का दाखिला आरटीई के तहत प्रयवेट स्कूल मे कराने संबंधी आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मानवी नाग नर्सरी की कक्षा में गुरूनानक स्कूल में पढ़ रही थी। अब वह स्कूल ंबंद हो चुका है। श्रीमती पूजा नाग ने अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए आरटीई के तहत दूसरे प्रायवेट स्कूल में दाखिला कराने की मांग कलेक्टर के सामने रखी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुरूद विकासखण्ड के दर्रा […]

हैदराबाद के बाद फार्मा फैक्ट्री में बलास्ट में अब तक 34 लोगों की मौत, मलबे में दबे मिले कई शव

संगारेड्डी। तेलंगाना की कैमिकल फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। संगारेड्डी के पसामैलाराम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा प्लांट में बीते दिन भयानक धमाका हुआ था, जिसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद कई कर्मचारियों की मौत हो गई। एसपी पारीतोष पंकज के अनुसार, “कई घंटों की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया और फैक्ट्री का मलबा हटाया जाने लगा, तो मलबे के नीचे कई लाशें दबी मिलीं। फैक्ट्री में काम करने वाले 31 कर्मचारी जिंदा जल गए, तो वहीं 3 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।” सीएम […]

जुलाई की पहली तारीख से बदल गए ये नियम: क्रेडिट कार्ड, LPG, PAN और जेट फ्यूल की कीमतों में बड़ा बदलाव

दिल्ली। 1 जुलाई 2025 से देश में कई अहम नियमों और नीतियों में बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालने वाले हैं। बैंकिंग व्यवहार ,यात्रा के नियम हों या फिर रोजमर्रा के खर्चों से जुड़ी चीजें — इन बदलावों के कारण कई सेवाओं के तरीके बदल जाएंगे। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में विस्तार से और यह कैसे आपके दैनिक जीवन को प्रभावित करेंगे। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में हुआ नया बदलाव अब से सभी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बिल भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि बिलडेस्क, […]