Dhaka : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को हुई छह महीने जेल की सजा, माना गया अदालत की अवमानना की दोषी

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना के आरोप में दोषी ठहराया गया है और छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सजा का एलान किया है। बुधवार को तीन सदस्यों वाली पीठ ने यह फैसला सुनाया। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की पीठ की अध्यक्षता जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तजा मजूमदार ने की। यह पहली बार है जब किसी मामले में शेख हसीना को जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते साल शेख हसीना की एक ऑडियो क्लिप लीक हुई थी। यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई और उसके बाद बांग्लादेशी मीडिया ने […]

राजनांदगांव के छुरिया में चौंकाने वाला मामला, सील पैक शराब की शीशी में निकली मरी हुई मकड़ी

छुरिया। राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत गैदाटोला में एक व्यक्ति ने शासकीय शराब दुकान से ‘शोले’ ब्रांड की 180 ml देशी मदिरा की बोतल खरीदी। जब वह शराब पीने जा रहा था, तभी उसकी नजर बोतल के अंदर तैरती एक वस्तु पर पड़ी। गौर से देखने पर पाया गया कि यह वस्तु किसी मरी हुई मकड़ी का टुकड़ा है। खास बात ये रही कि यह बोतल सील पैक थी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सीलबंद बोतल में मिली मकड़ी जब इस मामले की जानकारी संबंधित शराब दुकान को दी गई, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाते […]

कोंडागांव पुलिस ने 11 राज्यों में करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर ठगों का किया भंडाफोड़, UP तक फैला था नेटवर्क

कोंडागांव। कोंडागाँव जिले की फरसगांव पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 11 राज्यों में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।इन आरोपियों ने करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। लंबे समय से इनकी तलाश चल रही थी और अब पुलिस ने बिलासपुर (छत्तीसगढ़) और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से इन्हें दबोच लिया। जानें कैसे करते थे ठगी फरसगांव थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने इस गिरोह के काम करने के पैटर्न का भी खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह चार लेयर में काम करता […]

महंत कॉलेज में मनाया गया सीए दिवस, कार्यों और जिम्मेदारियों की दी जानकारी

रायपुर। गाँधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग द्वारा आज सी. ए. दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व छात्र सी. ए. अनूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की । प्राचार्य डॉ. मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में आज के दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 01 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना हुई थी । तभी से आज के दिन सी ए दिवस मनाया जा रहा है । इसके साथ ही उन्होंने सी. ए. के कार्य एवं जिम्मेदारियों के विषय में […]

CBI ने छत्तीसगढ़ में तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार,जानें क्या है मामला

रायपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करने के आरोप में तीन डॉक्टरों और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के खिलाफ मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आयोजित वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया था. क्या है मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार कथित तौर पर नामित मूल्यांकनकर्ताओं ने रिश्वत के बदले में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुकूल रिपोर्ट दी गई. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन डॉक्टरों सहित कुल छह […]

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक भारी बारिश के आसार, उत्तरी हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर जैसे उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे किसानों को राहत तो मिलेगी, लेकिन जलभराव और जनजीवन पर असर की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, झारखंड और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों को बल मिल रहा है। इसके साथ ऊपरी हवा में 5.8 किलोमीटर तक एक चक्रीय चक्रवात भी बना हुआ है जो […]

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत: जवानों के लिए लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण,बुरी तरह से घायल

बीजपुर। बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आई है। जंगल क्षेत्र में लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया है। यह घटना बीते दिन शाम की है, जब ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी एक युवक जंगल में वन उपज (फुटु) एकत्र करने गया हुआ था।   घटना मद्देड़ थाना के सिराकोंटा और दम्पाया के मध्य जंगल क्षेत्र की है, जहां पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आने से ग्रामीण युवक विशाल गोटे पिता पेंटैया उम्र 32 निवासी ग्राम मोटलागुड़ा, थाना मद्देड़,गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेशर आईईडी विस्फोट के कारण विशाल के पैर और चेहरे […]

CUET UG Result 2025: NTA ने जारी की सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की, PDF यहां से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए फाइनल आंसर की (CUET UG final answer key) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाई थी वे इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। फाइनल उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की गई है। पिछले पैटर्न को देखें तो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एक या दो दिन में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाती है। ऐसे में अनुमान है कि एनटीए की ओर से […]

QUAD: पहलगाम हमले को लेकर क्वाड नेताओं की दो टूक – ‘दोषियों को बिना देरी के न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए’

  वॉशिंगटन। क्वाड देशों यानी अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। आतंकी हमले में दहशतगर्दों ने 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों और वित्तपोषकों को बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाने में सहयोग करने का आह्वान किया। संयुक्त बयान में कहा गया, ‘क्वाड सीमा पार आतंकवाद समेत सभी प्रकार के अतिक्रमणकारी आक्रामक रवैये और हिंसक उग्रवाद की साफ तौर पर निंदा करता है। क्वाड आतंकवाद विरोधी सहयोग के […]

कांकेर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेंदुए की दहशत : बछड़े पर हमला कर ले ली जान ,इलाके में हड़कंप

  कांकेर। कांकेर शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक तेंदुआ नजर आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ कॉलोनी की बाउंड्रीवाल लांघता हुआ नजर आया। वहीं तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इस दौरान पूरे मंजर का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने तेंदुए को बाउंड्रीवाल पर चढ़ा देखा और वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ अचानक दीवार से कूदकर कॉलोनी की ओर भागा और एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार […]