पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक का सम्मान, रायपुर चैप्टर के सदस्यों को मिला अवार्ड

रायपुर। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के 46 वे राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक को बस्तर की कला-संस्कृति प्रतीक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ अजीत पाठक ने रायपुर चैप्टर के सदस्यों को अवार्ड और सर्टिफिकेट का वितरण किया।‌ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार जनसंपर्क का महाकुंभ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में किया गया। जहां देश भर से जनसंपर्क से जुड़े लगभग दो सौ लोगों का आगमन सम्मेलन में हुआ। सम्मेलन में जहां देश भर से जाने-माने लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं प्रदेश से भी काफी लोगों ने अपना अहम योगदान दिया। समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

गरियाबंद के अटल चौक में मनाया सुशासन दिवस, अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गरियाबंद के तत्वाधान में नगर के अटल चौक में सुशासन दिवस मनाया गया. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के ज़िला महामंत्री अनिल चन्द्राकर , पूर्व ज़िला महामंत्री रिखीराम यादव , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने उनकी जीवनी और भाजपा में उनके योगदान की विस्तृत व्याख्या की। मण्डल अध्यक्ष सुमित पारख ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आसिफ़ मेमन ने किया गरियाबंद के अनूप भोंशले , फ़ारूख़ चौधरी , घनश्याम सिन्हा , मिलेश्वरी साहू , आसिफ़ मेमन , बिन्दु सिन्हा , धनंजय नेताम , प्रहलाद ठाकुर , तनू साहू , […]

Plane Crash: कजाखस्तान में 67 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 30 से ज्यादा की मौत; 28 को बचाया गया

इंटरनेशनल न्यूज़। कजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। हादसे में अब तक 28 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 30 लोगों से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक संख्या अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन हादसे का वीडियो देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या काफी अधिक होगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अक्तौ शहर में विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि […]

Allu Arjun: भगदड़ पीड़ित को दो करोड़ की सहायता देंगे अल्लू अर्जुन और निर्माता, पिता ने डाक्टरों से की मुलाकात

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेता अल्लू अर्जुन और ‘पुष्पा’ के निर्माताओं ने भगदड़ में घायल हुए व्यक्ति के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस बीच, तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष और प्रमुख निर्माता दिल राजू ने कहा कि फिल्मी हस्तियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेगा ताकि सरकार और फिल्म उद्योग के बीच संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके। डाक्टरों से मिले अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अर्जुन के पिता और दिग्गज निर्माता अल्लू अरविंद, दिल राजू और अन्य लोगों के साथ एक निजी अस्पताल गए, जहां भगदड़ में घायल हुए एक लड़के […]

Bhimtal Bus Accident: अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, एक बच्चे समेत चार की मौत

भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। यहां सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। 21 सुशीला […]

सीएम साय के निर्देश पर राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द … भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, कांस्टेबल ने कर ली थी आत्महत्या

रायपुर। राजनांदगांव में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने आदेश जारी किया। यह भर्ती प्रक्रिया शुरू से सवालों के घेरे में रही। भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल कुछ आरक्षकों को जांच के दायरे में रखा गया। इन्हीं में से एक आरक्षक ने पिछले दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के हर इवेंट जैसे दौड़, ऊंचाई, ऊंची कूद, गोला फेंक के दौरान मीना ने पुलिसकर्मी को आर्थिक लालच दिया था। लालच देने का राज सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मैसेज व गवाहों के बयान के बाद […]

Shimla-Manali Snow: क्रिसमस के मौके पर शिमला-मनाली में भारी जाम…223 से अधिक सड़कें बंद, 4 लोगों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस के मौके पर शिमला और मनाली सहित कई पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी ने इन स्थानों को सफेद जादुई दृश्य में बदल दिया है। बर्फबारी ने पर्यटकों को आकर्षित किया है, लेकिन इसके साथ ही सड़कें बंद हो गई हैं और कुछ वाहन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत भी हो गई है। ताजा बर्फबारी के बाद शिमला और मनाली में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो गई है, और इन स्थानों ने “व्हाइट क्रिसमस” का अद्भुत अनुभव दिया है। हालांकि, बर्फबारी के कारण 223 से अधिक सड़कें, जिसमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, बंद कर दी गई हैं। शिमला और मनाली में रुक-रुक […]

Plane Crash: कजाकिस्तान में 100 से ज्यादा लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त; आग के गोले में हुआ तब्दील

  कजाकिस्तान। कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 105 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अक्तौ शहर में विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अजरबैजान से रूस जा रहा था। इस बीच इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान की ओर से अक्तौ हवाई अड्डे से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। हालांकि, इस दौरान विमान क्रैश हो गया।   विमान में कुछ लोग जीवित बचे समाचार एजेंसी ने मध्य […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया

० कहा – छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार […]

विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए 

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित उनके तैल चित्र पर आज विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।