PM मोदी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए शुभांशु से की बात, 14 दिन की आईएसएस यात्रा पर हैं ग्रुप कैप्टन
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की, जो इन दिनों नासा के एक्सिओम 4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की यात्रा पर हैं। शुभांशु शुक्ला बुधवार को ऐतिहासिक यात्रा पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए, जो 41 साल के अंतराल के बाद भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी का प्रतीक है। शुभांशु के साथ इस मिशन में पोलैंड के स्लावोश उजनान्स्की-विस्निएवस्की, हंगरी के टोबूर कापू और मिशन कमांडर पेग्गी व्हिटसन भी शामिल हैं। एक्सिओम-4 मिशन का यह दल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर रवाना हुआ। यह दल वहां दो हफ्ते तक वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। […]



