परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पर्व ईस्टर

रायपुर। प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पर्व ईस्टर रविवार को परंपरागत उत्साह और धार्मिक रीति रिवाज से मनाया गया। सुबह पाँच बजे कबरस्थानों में सुन राइज सर्विस हुई। मसीहियों ने अपने परिजनों को श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की। इसमें हजारों मसीही शामिल हुए। सीएनआई प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर में डीकन एमआर पतारस, बिलीवर्स चर्च में पास्टर संदीप लाल , सेंट पीटर चर्च ज़ोरा में पास्टर अब्राहम दास, ग्रेस चर्च में पादरी एच तिमोथी सेंट मैथ्यूज़ चर्च में पादरी असीम प्रकाश विक्रम ने आराधना की। सेंट पॉल्स कैथेड्रल रायपुर – सीएनआई के डिप्टी मॉडरेटर बिशप मनोज चरण अमृतसर और छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप सुषमा कुमार और सचिव नितिन लॉरेंस विशेष आराधना […]

बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की अपने ही घर में की गई हत्या, आरोपी और वारदात की जांच में जुटी पुलिस

  बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश, जो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, की बंगलूरू में उनके घर में हत्या कर दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना में परिवार के किसी करीबी सदस्य के शामिल होने का शक है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार के रहने वाले थे पूर्व डीजीपी बता दें कि, 68 वर्षीय ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पहले कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक थे और 2015 से 2017 तक राज्य के पुलिस […]

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते […]

छतरपुर : पत्नी का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग को डॉक्टर ने घसीटकर बाहर फेंका,वीडियो वायरल

छतरपुर। डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि इंसान अगर किसी बीमारी के चक्कर में फंस जाता है तो डॉक्टर्स ही इलाज करके उन्हें ठीक कर सकते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई डॉक्टर हैवान बन जाए तो? मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक मामले सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने एक बुजुर्ग को घसीटते हुए जिला अस्पताल से बाहर फेंक दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो छतरपुर के जिला अस्पताल में मरीजों के साथ डॉक्टरों की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है। मरीज हो या कोई बुजुर्ग व्यक्ति, डॉक्टर हर किसी पर अपनी दबंगई दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो […]

मुर्शिदाबाद हिंसा : पिता-पुत्र की हत्या मामले में जियाउल शेख गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगे कई अहम् सबूत

कोलकाता। बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के नाम पर प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा के दौरान पिता-पुत्र की हत्या के मुख्य आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमशेरगंज के जाफराबाद में दो लोगों की हत्या के मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुलिताला पुरबापारा निवासी जियाउल शेख के रूप में हुई है। वह 12 अप्रैल से वारदात के बाद से ही फरार था। चोपड़ा से पकड़ा गया जियाउल जियाउल घर-घर घूम कर कपड़ा बेचने का कार्य करता था। ऐसे में […]

IPS Transfer Breaking : राज्य सरकार ने 20 IPS अफसरों के किये तबादले, 9 जिलों को मिले नए एसपी

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस के थोक में तबादले के बाद आज आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. रविवार को एक साथ किए गए 20 आईपीएस के तबादले हुए हैं। जिसमें कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। जिनमें पवन देव से लेकर अंकित गर्ग, ध्रुव गुप्ता, दीपक कुमार झा से लेकर विजय पांडे तक शामिल हैं. इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले पवन देव (भापुसे-1992) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है. अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया. ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, को पुलिस महानिरीक्षक, […]

21 को कांग्रेस घेरेगी सीएम हाउस, छत्तीसगढ़ की वर्तमान कानून व्यवस्था पर करेंगे हल्ला बोल,पीसीसी चीफ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस 21 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव करेगी. इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं, ब्लाक अध्यक्षों तथा रायपुर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जवाबदेही सौंपी गई है. कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी को पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, एआईसीसी पूर्व सचिव विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, प्रदेश […]

अमरनाथ यात्रा : यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस साल यात्रा होगी आसान, जानें मिलेगी कौन-सी खास सुविधा

  जम्मू। श्री अमरनाथ शुरू होने वाली है जिसके चलते तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। प्रशासन द्वारा श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। जिला उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की गई। इस साल की अमरनाथ यात्रा में क्या है खास इस साल, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा खास होने वाली है। आपको बता दें कि इस बार रेल मार्ग का विकल्प भी उपलब्ध होगा , जिससे यात्रा और भी सरल हो जाएगी। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पूरी हो चुकी है और […]

जम्मू-कश्मीर : रामबन में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध; तीन की मौत, 100 से अधिक को बचाया गया

जम्मू। उधमपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और दुर्भाग्यवश तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ परिवारों को संपत्ति का नुकसान हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी से संपर्क में हैं और जिला प्रशासन की तत्परता और सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की, जिसने कई जानें बचाईं। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों को सभी प्रकार की सहायता दी जा रही […]

राजधानी में पारा 41 के पार, कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप, इन जिलों में आज भी बारिश की संभावना

रायपुर।छत्तीसगढ़ में रविवार की सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शनिवार शाम को राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला था और हलकी बारिश भी हुई थी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है और इसके साथ ही आज भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी और इसके साथ ही प्रदेश के कई […]