छत्तीसगढ़ में पड़ेगा चक्रवात का असर: रायपुर,बिलासपुर और बस्तर में बारिश की संभावना,तापमान बढ़ने से ठंड में आएगी कमी

रायपुर।छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। इसके बाद ठंड में कमी आएगी। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। जिससे प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिले, जो ओड़िशा से लगे हुए हैं तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक […]

राज्य सरकार ने IPS जीपी सिंह को किया बहाल, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने IPS अधिकारी जीपी सिंह (बैच 1994) को सेवाओं पर बहाल कर दिया है. इसका आदेश गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने राज्यपाल की स्वीकृति के साथ जारी किया है. यह निर्णय भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली और राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के तहत लिया गया है.   इससे पहले गुरजिंदर पाल सिंह को अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(3) के अंतर्गत सेवा से हटाया गया था. इस आदेश के खिलाफ जीपी सिंह ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), मुख्य बेंच, नई दिल्ली में चुनौती दी थी. CAT ने अपने निर्णय में 30 अप्रैल 2024 को भारत सरकार […]

भारत-चीन समझौता: अब शिव भक्त कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें क्‍या हैं इस तीर्थ के नियम

Kailash Mansarovar Yatra: भारत और चीन के बीच लगातार सुधर रहे संबंधों के शुभ संकेत शिव भक्तों के लिए भी किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं हैं. क्योंकि डोकलाम टकराव के बाद चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोक दिया था. जो कि अब भारत-चीन के नए समझौते पर बात बनने से कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से शुरू होगी. भारत और चीन दोनों पक्षों के बीच कैलाश मानसरोवर तक बिना किसी बाधा के यात्रा करने पर सहमति बनी है. कैलाश मानसरोवर तिब्‍बत इलाके में ही स्थित है. यह यात्रा पिछले पांच सालों से बंद रही क्योंकि कोविड-19 महामारी और चीनी सरकार द्वारा व्यवस्थाओं का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा […]

जयपुर में भीषण हादसा: भांकरोटा में पेट्रोल पंप पर CNG टैंकर फटा, पांच लोग जिंदा जले; घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर भीषण हादसा हो गया है। यहां पंप पर एक सीएनजी टैंकर फट गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 29 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। आग से झुलसे सभी लोगों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद पास स्थित पाइप के गोदाम में भी आग लग गई थी लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है। अभी भी कुछ स्थानों पर आग लगी हुई है। अस्पताल पहुंचे मरीजों के इलाज के लिए […]

IMD Weather Alert: 5 राज्यों में भयंकर चक्रवात तूफान का अलर्ट, 45 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं,13 राज्यों में शीतलहर

  दिल्ली। देश भर में इन दिनों सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। जहां दक्षिण भारत के 5 राज्यों में भयंकर तूफान और तेज बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर के 13 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला जितनी ठंडी हो गई है। दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजस्थान के करौली में तापमान गिरकर 1.3 डिग्री […]

महंगी होंगी ये चीजें…28% GST को बढ़ाकर 35% टैक्‍स बढ़ाने की तैयारी, 21 दिसंबर को होगा फैसला

  दिल्ली। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर कर बढ़ाने की तैयारी से जुड़ी खबरें फिर चर्चा में हैं। मंत्रियों के समूह (GOM) ने हाल ही में इन उत्पादों पर मौजूदा 28% GST को बढ़ाकर 35% ‘सिन टैक्स’ स्लैब में लाने की सिफारिश की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल तंबाकू की खपत को कम करेगा, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक असर डालेगा। एम्स, नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. आलोक ठाकर का कहना है कि तंबाकू से जुड़ी बीमारियां भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा बोझ डालती हैं। उन्होंने जोर दिया कि करों में बढ़ोतरी से तंबाकू का सेवन कम करने में मदद मिलेगी, जैसा […]

आज का राशिफल 20 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

​मेष राशि, लाभ और सफलता का बना है संयोग मेष राशि से आज पंचम भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा इनके लिए शुभ लाभ की स्थिति बना रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आप आज आयात निर्यात के काम में सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से भी आपको आज खुशी मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। सेहत को लेकर अपना ध्यान रखें, खानपान में सतर्कता बरतें। आज मेष राशि का भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है। आपको आज लाल चंदन का तिलक करना चाहिए और माता से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। ​ ​वृषभ राशि, भौतिक सुख साधन पाएंगे […]

आज का पंचांग 20 दिसंबर : आज पौष कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 29, शक संवत 1946, पौष, कृष्ण, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 06, जमादि उल्सानी-17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग 06 बजकर 11 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

‘‘सदस्य परिचय षष्‍ठ्म विधानसभा’’ ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के ‘‘प्रथम वर्ष’’ का हुआ विमोचन

रायपुर।  छत्तीसगढ विधानसभा सचिवालय द्वारा षष्‍ठ्म विधानसभा के माननीय सदस्यों की परिचयात्मक जानकारियों पर केन्द्रित प्रकाशन 1. ‘‘सदस्य परिचय षष्‍ठ्म विधानसभा’’ 2. ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं 3. मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के ‘‘प्रथम वर्ष’’ का आज विधानसभा परिसर स्थित मान. अध्यक्ष के कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मान. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं मान. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विमोचन किया । इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।        इस प्रकाशन में […]

BJP: ‘राहुल जानबूझकर सांसदों के पास गए, वह नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक नहीं’, कांग्रेस पर BJP का पटलवार

दिल्ली। बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान से संबंधित मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आद संसद भवन परिसर में धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। भाजपा ने इस धक्का-मुक्की के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही पार्टी के सांसद बांसुरी स्वराज और अनुराग ठाकुर संसद मार्ग थाने में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इसके जवाब में कांग्रेस सांसद संसद मार्ग थाने पहुंचें। उन्होंने भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर सदन के […]