अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए भारत के इन जगहों के लिए जारी की सख्त ट्रैवल एडवाइजरी ! लिस्ट में छत्तीसगढ़,मणिपुर समेत इन 10 राज्यों के नाम

  इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका ने भारत की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें दुष्कर्म और हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं, नक्सली गतिविधियों और आतंकी हमलों की आशंका को आधार बनाकर सतर्कता बरतने और कुछ राज्यों की यात्रा से परहेज़ करने को कहा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस चेतावनी में खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों का जिक्र किया गया है, जहां खतरे अधिक बताए गए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, “भारत में दुष्कर्म सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है और पर्यटक स्थलों पर हिंसक घटनाएं भी बढ़ रही हैं।” इसके साथ ही […]

धमतरी के मां चंडी मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी को दिया अंजाम, मां का सोने का हार,मुकुट,बिंदिया समेत दान पेटी भी ले गए साथ

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद नगर में स्थित प्रसिद्ध माँ चंडी मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में घुसकर माँ के सोने का रानी हार, सोने का मुकुट, कुंडल, बिंदिया, चांदी की चरण पादुका और दान पेटी में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया। माँ चंडी मंदिर कुरूद पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, इस घटना के बाद से शहर में दहशत और ग़ुस्से का माहौल है। श्रद्धालुओं का कहना है कि, जब देवी माँ का मंदिर ही महफूज नहीं, तो […]

फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, करोड़ों का कीमती सामान जलकर खाक

मुंबई। फेमस टीवी सीरियल अनुपमा के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आज सुबह ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी शख्स के घायल होने की कोई खबर नही है। यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि सेट पर मौजूद कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करोड़ों का कीमती सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि, सेट पर मौजूद सभी कलाकार और क्रू […]

आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट राजधानी में ,कार्यकारिणी की बैठक के साथ विधायकों के साथ करेंगे मुलाकात

रायपुर।आज AICC के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। जहां वे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में विभिन्न बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद विधायकों से विस्तार से चर्चा करेंगे। बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद सचिन पायलट प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। वहीं कांग्रेस विधायकों की एक मीटिंग रात में बुलाई गई है जिसमें सचिन पायलट उपस्थित रहेंगे। वहीं आज की इस बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि, सभी संगठनों की बैठक होगी। जिसमें अलग- अलग विषय पर चर्चा होगी। वहीं कुछ नियुक्ति होनी है उस पर चर्चा होगी। विधायक दल की […]

अघरिया समाज रायपुर इकाई नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

  रायपुर। अखिल भारतीय अघरिया समाज रायपुर क्षेत्रीय इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह डंगनिया स्थित अघरिया समाज छात्रावास में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में समाज के अनेक प्रतिष्ठित सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारीगण साक्षी बने। इस अवसर पर तेजराम नायक को अध्यक्ष, डी. सी. पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनेश पटेल को कोषाध्यक्ष, डॉ. भूमिराज पटेल को केंद्रीय प्रतिनिधि तथा दुर्गा चरण पटेल को सचिव के रूप में अंचल प्रभारी श्री छबिलाल पटेल द्वारा शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त पदाधिकारी के शपथ ग्रहण के अवसर पर तेजराम नायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को […]

तापस वेश बिसेष उदासी, चौदह बरिस रामु बनवासी- राजेश्री महन्त

  ० जैतू साव मठ के गांधी भवन में भरत मिलाप नाटक का हुआ मंचन रायपुर। पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ के गांधी भवन में भरत मिलाप नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज तथा अध्यक्ष के रूप में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर के विधायक सुनील सोनी जी सम्मिलित हुए। अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनकर आयोजकों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि- जब भगवान श्री रामचंद्र जी को तपस्वी के वेश में चौदह बरस का बनवास हुआ […]

कटघोरा के जंगल में दिखा अलग तरह का जानवर, तेंदुए का शावक या कुछ और, वन विभाग ड्रोन के जरिए कर रहे जांच

कटघोरा। कोरबा के कटघोरा तहसील अंतर्गत चाकाबूड़ा जंगल के पास एक तेंदुए के शावक जैसे जानवर देखे जाने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ ने इस जानवर को देखा और तुरंत फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया। डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे अपने टीम के साथ तत्काल मौके पर विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह कौन से जानवर का बच्चा हो सकता है। इसका पता लगाया जा रहा है। लेकिन ड्रोन कैमरे की वीडियो क्लिप से ही स्पष्ट हो पाएगा। इस संबंध में कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि […]

अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरीपुंजे के परिजनों से की मुलाकात,नक्सलवाद देश ही होगा शहीदों की असली श्रद्धांजलि

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरीपुंजे के परिजनों से मुलाकात की। 9 जून को सुकमा के एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। इस घटना में दो अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर तौर पर जख्मी भी हुए थे। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने लिखा, “आज, मैंने नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरिपंजे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मोदी सरकार 31 मार्च, 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त बनाकर सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की दिशा […]

भाजपा नेता की गाडी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही वृद्ध की मौत,बीजेपी लीडर भी घायल

बालोद। बालोद जिले में एक सड़क हादसा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।रास्ते में नेशनल हाईवे पर उनकी कार ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्वाधीन जैन बालोद से दल्लीराजहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जब उनकी कार जमहि गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार कमलू राम कोठारी,उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सुवरबोड़ अचानक सड़क पर आ गए। तेज रफ्तार कार उन्हें संभल नहीं पाई और टक्कर […]

आज का राशिफल 23 जून : गौरी योग से सिंह, कन्या और मीन राशि को मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, रचनात्मकता का मिलेगा लाभ मेष राशि के जातक आज क्रिएटिव कामों से सराहना पाएंगे। आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। अगर काम को लेकर तनाव है तो पिता या पितातुल्य लोगों से सलाह ले सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहने वाला है। आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। ​वृषभ राशि, निवेश के मामलों में बरतें सावधानी वृषभ राशि वाले आज सोच-समझकर ही कोई भी जोखिम लें। वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज […]