बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पिनौला में चट्टान से टूटकर गिरे बोल्डर, यात्रा बाधित, तीर्थयात्रियों को रोका गया

चमोली। उत्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को आगे जाने से रोक लिया गया है। मौके पर पुलिस और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम पहुंच गई है। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में चट्टान से छिटक कर पत्थर हाईवे पर आ गए।   जिसके चलते सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों […]

पुरानी दिल्ली में पॉलीथिन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 श्रमिकों की मौत, 3 लोग घायल

दिल्ली। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक पॉलिथीन बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग में जलकर चार श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक 12 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है, अभी भी फैक्ट्री में कूलिंग का काम जारी है। मंगलवार की शाम 7:30 बजे इस फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 12 से 13 लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग अंदर ही फंस गए, बाकी […]

Gupt Navratri 2025 : आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि कल से होगी शुरू? जानें महत्व और इससे जुड़े जरूरी नियम

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। पूरे वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें से एक गुप्त नवरात्रि होती है। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का बहुत खास महत्व होता है। एक गुप्त नवरात्रि माघ में भी आती है। मान्यता है कि ये नवरात्रि सिद्धि और साधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। साथ ही, तंत्र मंत्र के साधक की इन दिनों में विशेष रूप से साधना रखते हैं। गुप्त नवरात्रि लोगों के बीच ज्यादा प्रचलित नहीं है, जिसके पीछे का कारण यही है कि इसमें तंत्र मंत्र के साधक ज्यादा साधना रखते हैं। माना जाता है […]

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट, अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना

रायपुर। रायपुर और आस-पास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रायपुर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई और बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन भर […]

आज का राशिफल 25 जून : शशि योग से मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,भौतिक सुख साधन मिलने की खुशी होगी मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगल के पंचम भाव में होने से शुभ रहने वाला है। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप जोश और उत्साह से आज भरपूर नजर आएंगे। आज का दिन आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा, भौतिक सुख साधन मिलने आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी से अपने मन की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। […]

आज का पंचांग 25 जून : आज आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 03, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 10, जिल्हिजा 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 24 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजे तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 35 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 46 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर […]

साइंस कॉलेज में हुआ साफ्ट स्किल्स विषय पर सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

रायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में साफ्ट स्किल्स विषय पर सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हाइब्रिड मोड में आयोजन किया गया । जिसमे क्रमशः नेतृत्व कौशल विषय पर प्रमुख वक्ता प्रो. राजेश दुबे, तनाव प्रबंधन विषय पर प्रमुख वक्ता डा. राजीव चैधरी, डिजिटल साक्षरता विषय पर प्रमुख वक्ता डा. एस. बी. किशोर, व्यक्तिव विकास विषय पर प्रमुख वक्ता डा. ए.के.श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर में योग और ध्यान विषय पर प्रमुख वक्ता डा. विवेक भारतीय, संचार कौशल विषय पर प्रमुख वक्ता प्रो. सविता सिंह का व्याख्यान आयोजित किय गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस कार्य नैतिकता विषय पर प्रमुख वक्ता . के. सुब्रमनियम, सदस्य, छ.ग. राज्य नीति […]

अडाणी फाउंडेशन के योग शिविर में 900 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

  रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार ब्लॉक में योग शिविरों का आयोजन किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ एवं गारे पेल्मा 2 और 3 कॉलरी लिमिटेड के आसपास के ग्रामों में एक प्रेरणादायक और समर्पित प्रयास के साथ आयोजित इस योग शिविर में इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को आत्मसात किया गया। पुसौर ब्लॉक में ग्राम बड़े भंडार के अदाणी कबड्डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अदाणी पॉवर के प्रोजेक्ट ऑफिस सहित आसपास के 26 स्कूलों में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में 500 स्कूली बच्चों व 380 महिलाओं, स्थानीय प्रतिनिधियों […]

अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक होगी बस्तर में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई ख़ुशी

  रायपुर। मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा। यह निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है। बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि अगली परिषद बैठक तक बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय और निर्णायक […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया।बैठक में उनके साथ उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।