London Mumbai Flight: लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 30 घंटे से फंसे 250 से ज्यादा यात्री

इंटरनेशनल न्यूज़। लंदन से मुंबई जा रही वर्जिन अटलांटिक की एक फ्लाइट को तुर्की के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे 30 घंटे से अधिक समय तक 250 से ज्यादा यात्री वहां फंसे हुए हैं। वर्जिन अटलांटिक ने गुरुवार (3 अप्रैल, 2025) को एक बयान जारी कर जानकारी दी कि फ्लाइट वीएस358 को 2 अप्रैल को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद तुर्की के दियारबाकिर में डायवर्ट किया गया। इसके पीछे एक मेडिकल इमरजेंसी और विमान में तकनीकी समस्या थी। एयरलाइन ने यात्री की सुविधा के लिए वैकल्पिक विमान व्यवस्था सहित कई विकल्पों पर विचार करने की बात कही है। […]

Waqf Bill: 13 घंटे चले मंथन के बाद वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित; पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95

  दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक-यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एम्पावरमेंट एफिशिएंसी एंड डवलपमेंट (उम्मीद) पर 13 घंटे की लंबी चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात 2:30 के बाद राज्यसभा ने भी अपनी मुहर लगा दी। लोकसभा की तरह उच्च सदन ने भी विपक्ष के सभी संशोधन प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिए। हालांकि, द्रमुक के तिरुचि शिवा का संशोधन 92 के मुकाबले 125 मतों से खारिज हो गया। इससे पहले, लोकसभा ने बुधवार रात करीब 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। विधेयक अब हस्ताक्षर के […]

Manoj Kumar : दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; ‘भारत कुमार’ नाम से थे मशहूर

  मुंबई। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके […]

कोरिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद आसपास के जिलों में अलर्ट जारी, ये इलाके सर्विलांस जोन घोषित

कोरिया। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरगुजा जिले में भी पशु विभाग ने एहतियात तौर पर सभी कुक्कुट पालन सहित निजी पोल्ट्री फार्म में भी जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले चूजों और मुर्गियों पर भी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि, कोरिया जिले के बैकुंठपुर में स्थित हेचरी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद इलाके को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है। मगर, सरगुजा जिले में भी एहतियात के तौर पर सभी विभागीय अमले को अलर्ट पर रहने के […]

छत्तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल ,आज कई हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

  रायपुर।देश के कई हिस्सों में इस वक्त गर्मी की लहर से लोग परेशान हैं। तापमान इस कदर बढ़ गया है कि लोग उमस और तेज धूप से राहत पाने के लिए बेचैन हो गए हैं। कई राज्यों में सूरज की गर्मी से सड़कें सुनसान हो गई हैं, और लोग घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मौसम का मिजाज बदल गया है और मौसम सुहाना हो चुका है। बीते दिन गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भी कई […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर के पंडुम कार्यक्रम में होंगे शामिल, रायपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

  रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंत्री अमित शाह आज यानी 4 अप्रैल को रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद पांच अप्रैल को सुबह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, वहां वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4 अप्रैल को रायपुर और दंतेवाड़ा दौरा तय कायक्रम के अनुसार, रात 9:30 बजे अमित शाह दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह 10:30 बजे वे रायपुर से दंतेवाड़ा रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे वे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों (जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष और सरपंच) से मुलाकात और भोजन करेंगे। […]

आज का राशिफल 4 अप्रैल : मेष, मिथुन और तुला राशि को आज मिल रहा शुभ योग का लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,मेहनत से बढ़कर लाभ पाएंगे मेष राशि के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत से बढ़कर लाभ मिलने वाला है। कुछ नए अवसर मिलने से भी आपको आज खुशी होगी। कारोबार में आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिल पाएगा। आप अपनी बातों और व्यवहार से भी आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और बताशे का प्रसाद अर्पित करें। ​वृषभ राशि, जल्दबाजी में कोई भी काम […]

आज का पंचांग 4 अप्रैल : आज चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति चैत्र 14, शक संवत 1947, चैत्र शुक्ल, सप्तमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 22, शव्वान 05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सप्तमी तिथि रात्रि 08 बजकर 13 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। […]

परिवहन पोर्टल से घर बैठे बनवाएं लायसेंस और कराएं वाहनों का पंजीयन

० परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan.gov.in में वाहन संबंधित 23 सेवाएं तथा सारथी (चालक लाईसेंस से संबंधित) के 19 सेवाएं शामिल हैं रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन, परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं को अधिक सुगम बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आम नागरिकों को किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे ही आवेदकों द्वारा इन सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan.gov.in में जाकर आवेदकों द्वारा वांछित सेवा का चुनाव कर आधार अभिप्रमाणन द्वारा उक्त सेवा का लाभ लिया जा […]

बिलासपुर हाईकोर्ट को मिले 3 अतिरिक्त जज,मुख्य न्यायाधिपति ने दिलाई शपथ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए अतिरिक्त जज मिले है। उच्च न्यायालय, बिलासपुर में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधा किशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने अपने कोर्ट हाल में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधा किशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने अपने कोर्ट हाल में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह […]