आज का पंचांग 15 जून : आज कृष्ण चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 25, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 01, जिल्हिजा 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजे तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग मध्याह्न 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार […]

Kedarnath : केदारनाथ के पास ख़राब मौसम के कारण फिर हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 सात की मौत

  देहरादून। केदारनाथ में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच खराब मौसम के कारण हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। यूकाडा ने एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें बताया गया है कि रविवार तड़के 05:17 बजे आर्यन कम्पनी का हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। लापता यात्रियों में यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात के शामिल हैं। लापता यात्रियों की […]

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के समीक्षा बैठक में विविध मीडिया कोर्स में प्रवेश तिथि निर्धारित

रायपुर। नये अकादमिक सत्र में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए बुनियादी आवश्यकता एवं सुविधाओं के लिए विभागाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार 14 जून 2025 को आयोजित की गई। रायपुर के संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे ने कहा कि मीडिया शिक्षा में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम शुल्क में पत्रकारिता की उत्कृष्ट शिक्षा की सुविधा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में है। कुलपति महादेव कावरे ने छात्रों के पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं कैरियर गाइडेंस के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने निर्देशित किया तथा मीडिया कोर्स के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को प्रोत्साहित […]

राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन 26 जून तक आमंत्रित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 निर्धारित की गई है। इन पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे, शहीद कौशल यादव, शहीद पंकज विक्रम, शहीद विनोद चौबे, वीर हनुमान सिंह सम्मान के साथ-साथ मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि, खेलवृत्ति (डाईट मनी) और प्रेरणा निधि शामिल हैं। पुरस्कारों का उद्देश्य राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को प्रोत्साहित करना है। चयन पात्रता, उपलब्धियों और खेल संघों की अनुशंसा के आधार पर किया जाएगा। शहीद राजीव पाण्डे […]

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं,एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है, जिसका उद्देश्य राज्य के शैक्षणिक संसाधनों का न्यायसंगत उपयोग, शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना और शिक्षा के अधिकार अधिनियम व नई शिक्षा नीति […]

आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से बचाव का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से बचाव का मूल मंत्र ० मुख्यमंत्री साय भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुए शामिल: सिंधी समाज की सेवा भावना को सराहा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती के अवसर पर इस स्वास्थ्य […]

राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने लिया हिरासत में,लगाता था अंडे का ठेला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों की खोजबीन में जुटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने टिकरापारा थाना इलाके से एक बांग्लादेशी परिवार को हिरासत में लिया है। इनमें मो.दिलावर खान, उसकी पत्नी परवीन बेगम और इनके नाबालिग बच्चे शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह परिवार चोरी-छिपे तरीके से धर्मनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। इस परिवार ने अपने नाम के कई फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा लिए थे। बात इनके कारोबार की करें तो दिलावर खान अंडे का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहा था। पूछताछ में मालूम चला है कि, यह परिवार मूल रूप से बांग्लादेश के मुख्तारपुर […]

कांकेर में मॉस सुसाइड : एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 बच्चों की मौत, दंपति की हालत गंभीर

कांकेर।छत्तीसगढ़ के कांकेर में मॉस सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई है तथा दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात परतापुर थाना क्षेत्र में चंद्रपुर ग्राम पंचायत के ‘परलकोट विलेज-70’ की है जहां गांव के निवासी देवेंद्र बैरागी (36) ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों दीप्ती बैरागी (12), जुतिका बैरागी (नौ) और देवराज बैरागी (छह) को खिला दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बैरागी और उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया।अधिकारियों ने बताया कि […]

Ahmedabad Plane Crash: ‘650 फीट की ऊंचाई पर विमान में खराबी आई’, प्लेन क्रैश मामले में MCA सचिव ने दी जानकारी

  नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना का विवरण साझा किया है। इस हादसे से न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश को दहला कर रख दिया है। हादसे को 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 12 जून की दोपहर आखिर क्या हुआ था? अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन टेकऑफ करते ही कुछ दूर जाकर कैसे क्रैश हो गया? इन सभी सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं। समीर कुमार सिन्हा के अनुसार, 12 जून को लगभग 2 बजे हमें सूचना मिली कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन क्रैश हो गया […]

Ahmedabad Plane Crash: तुर्की ने एयर इंडिया विमान में छेड़छाड़ की? बाबा रामदेव ने दिया चौंकाने वाला बयान

  दिल्ली। अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे मामले में योगगुरु बाबा रामदेव ने विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने तुर्की की एक मेंटेनेंस एजेंसी पर साजिश का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, तुर्की की कंपनी Turkish Technic, जो एयर इंडिया के विमानों की मेंटेनेंस करती थी, ने संभवतः इस हादसे में भूमिका निभाई है। हालांकि, इस आरोप के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं और जांच जारी है। बाबा रामदेव के बयान के बाद, यह जानकारी सामने आई है कि एयर इंडिया की कुछ विमानों की मेंटेनेंस Turkish Technic द्वारा की जाती थी। हालांकि, एयर इंडिया ने हाल ही में तुर्की की कंपनियों से अपनी साझेदारी समाप्त […]