Breaking : छत्तीसगढ़ के स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 बजे से शुरू होंगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद आज नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। वहीं बारिश नहीं होने की वजह से अब भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने स्कूलों के लिए टाइम टेबल में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार सुबह 7:00 से 11:00 तक स्कूल खुलेंगे। छत्तीसगढ़ में अब भी पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। ये आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया गया है. 17.06.2025 to 21.6.2025 (1)

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप

० सीसीपीएल के फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम संयुक्त विजेता घोषित ० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह को संबोधित […]

CG Accident : शराब के नशे में कार चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

पेंड्रा। पेंड्रा में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार शराब के नशे में कार सवार युवक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवती समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक कार चालक नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी है। जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा बीती रात पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबटिया मझगवां मुख्यमार्ग पर सेवरा गांव के […]

Air India: वापस लौटी हांगकांग-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट ,बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में टेक्नीकल फॉल्ट का संदेह

दिल्ली। अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर से चर्चा में। एक दिन पहले इसे लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के घंटों बाद वापस लौटना पड़ा और अब हांगकांग से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी समस्या की वजह से वापस लौटी है। रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम […]

छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम: बस्तर अंचल को मिला बड़ा तोहफा,बनेगा 11.38 किमी लंबा 4-लेन केशकाल बाईपास

० डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा बस्तर का विकास: कोंडागांव जिले में 307.96 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा बाइपास ० केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी: मुख्यमंत्री श्री साय ने आभार प्रकट करते हुए बस्तर के विकास के लिए बताया निर्णायक कदम रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास केशकाल घाट […]

अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा तेजी से करवट, भारी बारिश की संभावना, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोग भीषण गर्मी और उमस से बेचैन हो गए हैं। वहीं राज्य में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तापमान 28 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। रविवार को भी शहर में अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। […]

आज का राशिफल 16 जून :मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को शुभ योग से मिलेगा मनचाहा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, कारोबार में जल्दबाजी से बचें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर ला सकता है। प्रॉपर्टी आदि के सौदों में सोच विचार के बाद ही अंतिम निर्णय लें। कारोबार में जल्दबाजी से बचें। गंभीरता से काम करने पर अनुकूल नतीजे मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। ​वृषभ राशि, पुराने संपर्कों से मिलेगा फायदा वृषभ राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज परिवार […]

Weather: देश के मध्य-दक्षिण भारत में भारी बारिश, कई जगह जलभराव; महाराष्ट्र में 8 की मौत, मानसून हुआ एक्टिव

दिल्ली। देश में जहां कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है ,वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत मध्य और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित हुआ है। महाराष्ट्र में वर्षा जनित हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ीं। वहीं, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में […]

Bihar : 25 लोगों से भरे पिकअप का हाईवे पर फटा टायर, भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 15 घायल

वैशाली। बिहार के वैशाली में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारण थाना अंतर्गत नयागांव के बाजितपुर फोरलेन के पास हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फोरलेन पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में 25 लोग थे सवार स्थानीय […]

आज का पंचांग 16 जून : आज कृष्ण पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 26, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 02, जिल्हिजा 19, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग पूर्वाह्न 11 बजकर 07 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 10 मिनट तक मकर कुंभ राशि […]