CG Principal suspended : काम में लापरवाही और मनमानी पर कोटा एसडीएम ने प्रधानपाठक को किया निलंबित

  बिलासपुर। पिछले कुछ समय से लगातार जिला शिक्षा विभाग के द्वारा काम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के प्रधान पाठक को काम में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम कोटा की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि शिव तराई का प्रधान पाठक बहादुर सिंह काम में लापरवाही और मनमानी करता था जिसकी वजह से लगातार इसकी शिकायतें जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंच रही थी। जिसके बाद सोमवार को रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक के निलंबन का आदेश […]

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत ,बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अगले 48 घंटों में मौसम बदलने वाला है। 1 अप्रैल के बाद छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। 2 और तीन अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बदलाव की संभावना जताई है। 1 और 2 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 2 अप्रैल के बाद बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक […]

दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 25 लाख रुपए की इनामी महिला माओवादी रेणुका ढेर

दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए की इनामी महिला माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया है। रेणुका के सर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार की ओर सुरक्षाबलों को माओवाद विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज […]

“संगठनात्मक रणनीति ने दिलाई चुनावी सफलता”

  जीवन एस साहू गरियाबंद। गरियाबंद जिले में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने इन चुनावों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करते हुए अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। इस सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का संगठन और चुनावी रणनीति प्रदेशभर में मजबूत होती जा रही है। निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जनता के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाई और विश्वास जीता। पार्टी की इस जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा है और यह भाजपा के लिए आगामी चुनावों में और भी मजबूत स्थिति की ओर इशारा […]

डॉ. संजय तिवारी बने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति,कुलाधिपति ने जारी किया आदेश

रायपुर।राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा डॉ. संजय तिवारी को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान समय में श्री तिवारी, मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति है। डॉ. तिवारी का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

सरकार का बड़ा फैसला, हर नई बाइक के साथ मिलेंगे ये 2 गिफ्ट बिल्कुल मुफ्त

दिल्ली। भारत में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब हर नई बाइक खरीदने पर ग्राहकों को दो ISI मार्क वाले हेलमेट मुफ्त दिए जाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस नई नीति की घोषणा की, जिसका उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों और उनके सहयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल हेलमेट पहनने की आदत को प्रोत्साहित करेगी और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों व गंभीर चोटों को कम करने में मदद करेगी। सड़क सुरक्षा के लिए अहम कदम यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। केंद्रीय […]

खरोरा डकैती केस : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो पुलिसकर्मियों समेत 7 से ज्यादा आरोपियों को किया गिरफ्तार

  रायपुर। रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरोरा के केवराडीह गांव में किसान राधेश्याम भारद्वाज के घर हुई डकैती के मामले में रायपुर क्राइम ब्रांच ने दो पुलिसकर्मियों समेत सात से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि, इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग का एक रिटायर्ड हवलदार है। मिली जानकारी के अनुसार, किसान के घर हुई डकैती की वारदात में बलौदाबाजार एसपी ऑफिस में पदस्थ एक क्लर्क भी इस डकैती में शामिल था। रायपुर क्राइम ब्रांच सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही […]

पेंड्रा सड़क हादसा : सीएम साय ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा की

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। रविवार को पेंड्रा सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 ग्रमीण घायल हुए थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 50 हजार रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा कि उनकी संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. वे ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना […]

डीजे की तेज आवाज से हुआ बड़ा हादसा: घर का छज्जा गिरने से 4 बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज आवाज और भारी बेस में डीजे बजने की वजह से एक घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. वहीं मौके पर मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल लेजाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, बीते दिन हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी, जो रात करीब 8:30 बजे […]

Chardham Yatra 2025: पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार… केदारनाथ धाम जाने के लिए हुए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.29 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। यात्रा शुरू होने के बाद 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने 30 अप्रैल से शुरू हाे रही चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। 10 दिन के भीतर यात्रा के लिए अलग-अलग तिथियों में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। बाबा केदार के कपाट दो मई को खुल रहे हैं। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व […]