बच्चे के प्रति क्रूरता की धारा न जोड़े जाने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाॅ. वर्णिका शर्मा ने जताई नाराजगी,पंजीबद्ध किया गया प्रकरण

रायपुर। जिला बालोद में एक पारिवारिक विवाद में एक आवेदिका और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली गलौज करने तथा मारपीट करने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संज्ञान में आया था । आयोग में प्रकरण की सुनवाई 02 जून 2025 को की गई, जिसमें आयोग के संज्ञान में आया कि नामालिग बच्ची को घटना के दौरान बालिग आरोपी द्वारा धक्का-मुक्की कर फेंका गया जिसके कारण बच्ची के सर में चोट आई एवं उसे चक्कर आना व धुंधला दिखना चालू हुआ । इस मामले में बाल कल्याण समिति द्वारा पुलिस को जे.जे. एक्ट की धारा 75 के अंतर्गत बच्चे के प्रति कू्ररता का मामला दर्ज करने के निर्देश देने […]

न्यायधानी में दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने ड्राइवर से लूट लिए रुपए,सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने एक ड्राइवर से 1.30 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।घटना की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति लोरमी से बिलासपुर आया हुआ था। वह व्यापार विहार इलाके में सामान की खरीदारी करने के बाद, खरीदे हुए सामान और 1.30 लाख रुपये नकद रकम को बैग में रखकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर […]

नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और सफलता: मुठभेड़ में मारा गया माओवादी केंद्रीय कमेटी का टॉप लीडर सुधाकर, एक करोड़ का था इनाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। राजधानी रायपुर से सटे नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का टॉप लीडर नर सिंहाचलम उर्फ सुधाकर ढेर कर दिया गया। सुधाकर पर करीब एक करोड़ रुपये का इनाम था और वह लंबे समय से देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था। सुधाकर की मौजूदगी की पक्की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नेशनल पार्क इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सघन जंगल […]

रायगढ़ : भोजन की तलाश में घूम रहा हाथी का शावक कुंए में गिरा, वन विभाग जुटा रेस्क्यू में

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथी के शावक कुंए में गिर गया है। ग्रामीणों ने जब हाथी को कुएं में गिरा हुआ देख तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग नन्हें हाथी के रेस्क्यू में जुट गई है। बताया जाता है कि हाथी का शावक भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था, जो खरसिया वन परिक्षेत्र के तेंदूमुड़ी गांव के कुएं में गिरा है। आपको बता दें 2 दिन पहले घरघोडा वन परिक्षेत्र में में हाथी का शावक सूखे कुएं गिरा था। जिसका वन अमला सफल रेस्क्यू बकिया था। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक श्री विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।  

छत्तीसगढ़ के 83 गांवों तक पहुंचेगी हाई-स्पीड 4G इंटरनेट सेवा, विधायक रेणुका सिंह की मांग पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लिया निर्णय

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती और आदिवासी बहुल भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 83 गांवों को हाई-स्पीड 4G इंटरनेट से जोड़ने का फैसला लिया है। स्थानीय विधायक रेणुका सिंह के अनुरोध पर यह निर्णय केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लिया गया है। इससे डिजिटल इंडिया मिशन को ग्रामीण क्षेत्रों में नई मजबूती मिलेगी।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेंस और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंधिया को इसके लिए धन्यवाद दिया। रेणुका सिंह ने अपने क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या […]

गोल्ड खरीदने वाले ध्यान दें ,2 महीने में तेजी से गिर सकता है सोने का भाव, जानिए कितनी हो सकती हैं कीमतें

दिल्ली। सोने की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं। बढ़ती कीमत को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा निवेशक आज गोल्ड निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। सोने की कीमत बीते दिनों 95,000 प्रति ग्राम के आसपास पहुंच गईथी। लेकिन अब ये एमसीएक्स में 1 लाख के करीब पहुंच रही है। हालांकि दिग्गज फंड हाउस जैसे क्वांट म्यूचुअल फंड से लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट्स अजय केडिया का मानना है कि आने वाले समय में सोने के दाम 12 से 15 फीसदी तक गिर सकते हैं। क्वांट म्यूचुअल फंड हाउस का कहना है कि आने वाले दो महीनों में सोने का भाव 12 से 15 फीसदी तक गिर (Gold price drop) सकते […]

राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में युवती ने 6 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, घटना से पहले छत पर दिखी थी टहलते हुए

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जसविंदर कौर के रूप में हुई है, जो मूलतः भिलाई के डबरापारा की रहने वाली थी। घटना अमलीडीह स्थित साईं ड्रीम सोसाइटी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। पुलिस को संदेह है कि जसविंदर का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। घटनास्थल से एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह छत पर टहलती हुई दिखाई दे रही है। जसविंदर कौर अपनी एक सहेली के साथ फ्लैट में किराए पर रह रही थी। घटना […]

अयोध्या: राम मंदिर में राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा,सीएम योगी ने किया देव विग्रहों का अभिषेक; पहनाए गए आभूषण

अयोध्या। बृहस्पतिवार को राम मंदिर परिसर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। रामनगरी अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय और जुड़ गया.सीएम योगी आदित्यनाथ इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में हुई। गंगा दशहरा के दिन इसका सिद्ध योग भी बन रहा था। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके पहले सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ। सभी देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा शुरू होते ही सभी दिशाओं […]

2027 में देश में होगी पहली डिजिटल जनगणना: 16 साल बाद होगी 16वीं जनगणना, 30 लाख गणनाकर्मी लगेंगे;अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी मकानों की गणना

  दिल्ली। मकानों की गणना या सूचीकरण का चरण, अप्रैल 2026 तक शुरू होने की संभावना है। यह देश में 16वीं जनगणना है, जो 16 साल बाद होगी। जनगणना 2027 देश में पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें लोग खुद अपने बारे में जानकारी दर्ज कर सकेंगे।इससे पहले 2011 में जनगणना हुई थी। इसके लिए 30 लाख से ज्यादा गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को जनगणना करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये घर-घर जाकर गणना करेंगे। संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया पर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है।   लोगों से पूछे जाएंगे ये सवाल नागरिकों से ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे कि वे अपने घर में कौन सा अनाज […]