क्या तबाह हो जाएगा पूरा म्यांमार? वैज्ञानिकों ने एक महीने तक भूकंप आने की दी चेतावनी; अब तक 1600 की हुई मौत
नई दिल्ली। म्यांमार में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप का दहशत लोगों के दिल और दिमाग में काफी ज्यादा हावी है। 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप ने म्यांमार में भारी तबाही मचाई और करीब 1600 लोगों की मौत हो गई। अब भूवैज्ञानिक द्वारा आफ्टरशॉक्स के बारे में चेतावनी दी गई है। भूवैज्ञानिक जेस फीनिक्स के अनुसार, म्यांमार में आए इतनी अधिक तीव्रता वाले भूंकप से उतनी ऊर्जा निकली है जितनी 334 परमाणु बमों के विस्फोट से निकलती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया है कि 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद इस क्षेत्र में लंबे समय तक आफ्टरशॉक्स आते रह सकते हैं। 10 किलोमीटर की गहराई में आया था भूकंप […]



