Chardham Yatra: दो धामों के लिए जौलीग्रांट से भी हवाई सेवा, 70% तक हुई हेलीकॉप्टर की बुकिंग, जानें किराया
देहरादून। जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए बीस जून तक हेलीकॉप्टर बुकिंग 70 प्रतिशत तक हो चुकी है। अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, दो मई केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रुद्राक्ष एविएशन ने 20 जून तक के लिए 70 प्रतिशत तक की बुकिंग पूरी कर ली है। मई को कंपनी का एमआई 17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंच जाएगा। दो मई से हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट से कुल बीस श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरेगा। दो धामों की यात्रा कराने के बाद इतने ही श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचेंगे। कंपनी […]



