छत्तीसगढ़ में मानसून 16 दिन पहले एंट्री के बाद अब धीमी हुई रफ़्तार, प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 दिन पहले मानसून की एंट्री के बाद भी इन दिनों फिर से तेज गर्मी पड़ रही है।क्योंकि पिछले दो दिनों से मानसून की गति धीमी पड़ गई है। पिछले चार दिनों से मानसूनी हवाएं नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाई हैं।इस वजह से रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी तक बारिश शुरू नहीं हुई है। बारिश न होने से औसत तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत 23 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल […]



