प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी , कई जिलों में तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार,मौसम विभाग ने धूप से बचने दी सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान लाभांडी और बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर में 40.8°C, माना में 40.4°C, जगदलपुर में 39°C, पेंड्रा में 37.8°C और अंबिकापुर में 36.8°C तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए। इसके अलावा, ज्यादा पानी पीने, हाइड्रेटेड रहने और सिर ढककर बाहर निकलने की हिदायत दी […]

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल, रेलवे ने SECR जोन की 6 ट्रेनों को 26 मई तक के लिए रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों को अधोसंरचना विकास के काम के चलते रद्द कर दिया है। ये पहला मौका नहीं है, जब छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है, इससे पहले भी कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार SECR जोन की टिटलागढ़-सम्बलपुर सेक्शन पर विकास के काम होंगे। इसी कारण 6 ट्रेनों को 26 मई तक के लिए रद्द किया गया है। हालांकि ये अलग-अलग दिनों पर रद्द रहेंगे। बता दें कि […]

बीजापुर में 16 नक्सली ढेर :CM साय और मंत्री शर्मा, ‘X’ जाहिर की ख़ुशी,लिखा – हर हाल में नक्सलमुक्त होगा छत्तीसगढ़’

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में माओवाद का अंत करीब नजर आ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ठोस डेडलाइन तय करने के बाद अब सुरक्षाबलों ने भी कमर कास ली है। 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर अभियान जारी है और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी बीच आज एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। नक्सलियों के मारे जाने के बाद सीएम साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलमुक्त होगा। इसके […]

Weather: जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-ओलावृष्टि; महाराष्ट्र-गोवा में अगले 4 दिन बारिश के आसार

दिल्ली। मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर तूफानी और तेज हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से 19 उड़ाने रद्द की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार से पूर्वोत्तर असम तक निचले क्षोभमंडल में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश […]

Sukma Naxal Encounter: सुकमा में 16 नक्सली ढेर, दो जवान घायल, 10 AK-47, इंसास रायफल और SLR समेत ये हथियार मिले

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली मारे गए हैं। इंसास और SLR समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। एक साल के अंदर अब तक 410 नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने अपडेट देते हुए बताया कि 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। खबर है कि इस मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश ढेर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली […]

Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1002 हुई, 2376 घायल; भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा,भेजी गई राहत सामग्री

  इंटरनेशनल न्यूज़। म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार(28 मार्च) को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। अकेले म्यांमार में भूकंप में 1002 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सैंकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं इस भूकंप में अभी तक 2300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उधर थाईलैंड में करीब 10 लोगों की भूंकप से मौत हुई है। अचानक आई इस आपदा के बाद म्यांमार ने आपातकाल लगा दिया गया है। इस भंयकर भूकंप का असर सिर्फ म्यांमार पर ही नहीं बल्कि आसपास के देशों में देखने को […]

फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

  रायपुर।गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी, और […]

सलमान खान ने पहनी 34 लाख की ‘राम मंदिर’ वाली घड़ी, भड़के मौलाना बोले- ‘ये नाजायज और हराम है’

बरेली। ‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के ‘राम एडीशन’ घड़ी पहनने को ‘हराम’ करार दिया है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बीते शुक्रवार को प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि मुझसे सलमान खान के कृत्य पर शरियत का हुक्म पूछा गया है। मौलाना ने सलमान के ‘राम एडिशन’ घड़ी पहनने को दिया ‘हराम’ करार उन्होंने कहा कि मुझसे सलमान खान के कृत्य पर शरियत का हुक्म पूछा गया है, मैं उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में शरियत का हुक्म बताता हूं। उन्होंने राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाई गई राम एडीशन घड़ी अपने हाथों […]

वर्चस्व की लड़ाई से तनावपूर्ण माहौल, पाली बंद का एलान, कोयला विवाद में 16 के खिलाफ दर्ज हुई FIR

  कोरबा। कोरबा जिले के पाली में शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टर के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस घटना को लेकर पाली नगर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य थानों के प्रभारी और स्टाफ भी पहुंचे। इस मामले में 16 लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर,वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज […]

CG Breaking : सुकमा में सुबह से चल रही मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता, 15 नक्सली ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में हुई है। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।   एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ अभी भी जारी है। आगे बताया कि केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को अभियान शुरू हुआ। अभियान […]