Viral News : 4 बहुओं की सास उनके गहने लेकर 30 साल के प्रेमी संग हुई फरार, बुजुर्ग पति ने CM योगी को लिखा पत्र
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में एक बुजुर्ग ने सीएम योगी को पत्र लिखकर अपना दुःख साझा किया है। बुजुर्ग की पत्नी अपने 30 साल के प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला जाते-जाते घर में रखे बहुओं के कीमती गहने भी साथ ले गई। इस घटना से पूरा परिवार हैरान और परेशान है। इस घटना से दुखी पति हरिराम पाल ने सबसे पहले जखौरा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जब वहां से कोई मदद नहीं मिली, तो उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। हरिराम […]



