पंजाब : मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत, 27 लोग घायल

मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर के लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला के खेतों में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि इस विस्फोट में फैक्टरी की दो मंजिलें पल भर में मलबे में बदल गई। यह दुर्घटना फैक्टरी के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई। बताया जाता है कि फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन होता था। ठेकेदार घटना के […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बीच बढ़ेगा तापमान, कम बारिश से बढ़ेगी गर्मी

रायपुर। दक्षिणी बस्तर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राजधानी रायपुर में भी प्री-मानसून का असर दिखाई देने लगा है. गुरुवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के बाद जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है.   मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौजूदा परिस्थितियाँ अनुकूल हैं, जिससे आगामी एक-दो दिनों में यह पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुँच सकता है. बांग्लादेश तट के पास बना अवदाब उत्तर दिशा में सक्रिय है और इसके 29 मई को सागरद्वीप व खेपूपारा के बीच तट […]

रेलवे यात्री ध्यान दें : जून में ये 5 ट्रेनें रहेगी रद्द, बेल्‍लमपल्‍ली यार्ड में तीसरी लाइन के लिए चल रहा काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत बेल्लमपल्ली यार्ड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य तेजी से जारी है। इस वजह से बल्लारशाह और काजीपेट सेक्शन के बीच प्री-एनआई और एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्यों के कारण रेलवे (CG Train Cancelled) ने 16 जून से 20 जून 2025 तक कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।छत्तीसगढ़ रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए रद्द की गई ट्रेनों की सूची और संबंधित तिथियों की जानकारी साझा की है। रद्द की गई ट्रेनों की सूची गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम रद्द तिथि रवाना स्थान 03253 […]

नक्‍सली इलाके में तैनात 295 जांबाज पुलिसकर्मियों को मिला शौर्य-साहस का सम्मान,पदोन्नति आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस बल के जवान जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ हैं,उनके शौर्य और वीरता के लिए 295 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) एडी गौतम ने इन पदोन्नतियों का आदेश जारी किया। इन सभी जवानों ने अलग-अलग मुठभेड़ों (Bastar Police Force Promotion) में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। उनकी बहादुरी और समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें समय से पहले पदोन्नत किया गया है। डीजीपी के इस आदेश के बाद सभी जवान उत्‍साहित हैं। प्रमोशन पाने वाले बल और रैंक रैंक: आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI), और उप निरीक्षक (SI) जिले: कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर […]

बिलासपुर हाईकोर्ट ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई रोक,25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त को दी गई थी चुनौती

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों की चयन प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। सरकार द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान लागू की गई 25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त को तीन याचिकाकर्ताओं ने चुनौती दी थी। जस्टिस संजय जायसवाल की सिंगल बेंच ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। बता दें कि राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों के लिए चयन प्रक्रिया के बीच में ही 9 मई को 25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त लागू की गई थी। इंटरव्यू से पहले इस शर्त को शामिल करने के खिलाफ तीन याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। दोनों ही पक्षों […]

आज का राशिफल 30 मई : लक्ष्मी योग के शुभ संयोग से मेष, मिथुन और धनु सहित कई राशियों के जातक पाएंगे लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,शाम तक लाभ का मौका मिलेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। आपको अपने परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। घर के बड़ों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा देखकर आपके शत्रु भी तारीफ करेंगे और हैरान भी होंगे। व्यापार में परेशानी चल रही है तो आप चतुराई और अनुभव से आज समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। शाम तक आपको लाभ का कोई अच्छा मौका भी मिलेगा। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। ​वृषभ राशि,कारोबार में रुका धन मिलेगा वृषभ राशि के […]

आज का पंचांग 30 मई : आज ज्येष्ठ शुक्ला चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 09, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, शुक्ला, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 17, जिल्हिजा 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 30 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। गण्डयोग मध्याह्न 12 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बव करण […]

क्रेडा ने विकसित किया स्वचालित रोबोटिक सोलर क्लीनर सिस्टम, अब सोलर संयंत्रों की सफाई होगी अधिक स्मार्ट और प्रभावी

रायपुर। राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने एक और उल्लेखनीय नवाचार किया है। क्रेडा द्वारा तैयार किया गया “रोबोटिक सोलर मॉड्यूल क्लीनर” अब सोलर संयंत्रों की नियमित सफाई का कार्य अत्याधुनिक तकनीक से करेगा। इस स्वदेशी रूप से विकसित रोबोटिक सिस्टम को प्रायोगिक रूप से दो स्थानों—क्रेडा के ऊर्जा शिक्षा उद्यान में स्थापित सोलर हाई मास्ट तथा ग्राम टेमरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत लगे सोलर ड्यूल पंप संयंत्र में लगाया गया है। इसका निरीक्षण स्वयं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा ने दिनांक 29.05.2025 को किया। जरूरत से उपजा नवाचार प्रदेश में अब तक […]

गौरेला/पेंड्रा की जनता ने लिया संकल्प, एक माह के भीतर स्व अजित जोगी की प्रतिमा नहीं लगाने पर होगा बड़ा आंदोलन

० पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की 5वीं पुण्य तिथि पर सैकड़ों ने दिया जोगी को श्रद्धांजलि, सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया गौरेला/पेण्ड्रा। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की 5वीं पुण्य तिथि 29 मई गुरुवार को पेण्ड्रारोड में उनकी समाधि स्थल पर मनाई गई। इस दौरान सर्व धर्म प्रार्थना सभा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। 29 मई 2020 को उनका निधन हुआ था। सर्व धर्म प्रार्थना सभा में स्व अजीत जोगी को याद करते हुए वक्ताओं ने बताया कि विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे स्व. अजीत जोगी के बारे में कहा जाता है कि “अजीत जोगी जैसा न भूतो न भविष्यति।” अजीत जोगी […]

शिक्षक साझा मंच ने युक्तियुक्तकरण के सम्बन्ध में विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से उत्पन्न हो रहे समस्याओं के संबंध में राजिम विधायक रोहित साहू को शिक्षक साझा मंच द्वारा नौ बिंदुओं में ज्ञापन सौंपा गया। विधायक रोहित साहू जी द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं शिक्षकों के उपस्थिति में जिला कलेक्टर गरियाबंद को फोन लगाकर 30 मई को अतिशेष शिक्षकों के पदस्थाना के लिए आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने निर्देशित किया गया। और कहा आपके साथ किसी भी प्रकार के अहित नहीं होगा एवं शासन के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही होगा जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त […]