नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत : जंगल में बिछाए IED के चपेट में आए ग्रामीण, 3 लोग घायल

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत की। नक्सलियों ने जंगल के रास्ते में प्रेशर IED बिछाया था, जो अचानक फट गया और इसकी चपेट में आकर तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। दम्पाया थाना क्षेत्र के एर्रागुफा पारा के ग्रामीण किसी पारिवारिक कार्य से बंदेपारा जा रहे थे। इस दौरान माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि तीन ग्रामीणों को गंभीर चोटें आईं, खासकर उनके चेहरे और पैरों में गंभीर जख्म हुए हैं। नक्सली अपने कायराना […]

निज सचिव/ निज सहायक मंत्री एवं विधायकों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप सहयोग करें-विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

० मंत्रीगणों एवं विधायकों के निज सचिव/निज सहायकों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  रायपुर। छत्तीसगढ की षष्ठम विधानसभा के मंत्रीगणों एवं सदस्यों के निज सचिव/निज सहायकों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज विधानसभा सचिवालय स्थित ’’समिति कक्ष क्रमांक-01’’ में किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन  मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया । इस अवसर पर मान. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मान. संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप एवं विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे । प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन  अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि-प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है एवं सीखने की कोई उम्र नही होती है। […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तोंगापाल पहुंचे: समाधान शिविर तोंगपाल में 16 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के विकासखंड तोंगापाल में आयोजित शिविर में अचानक पहुंचे। अपने मुख्या का इस तरह अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का संचार हुआ। वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारंपरिक नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री समाधान शिविर में लोगों से योजनाओं की फीडबैक लेकर 16 करोड़ 25 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 52 लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क हेतु […]

बिहार दौरे पर पीएम मोदी : 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जानें पीएम ने क्या कहा वैभव को

  पटना। पीएम मोदी इन दिनों दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई। वैभव के साथ के माता पिता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। 14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। वह आईपीएल में शतक लगाने […]

NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी पर दिया बड़ा फैसला, कहा-एक ही पाली में होगी परीक्षा

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट पीजी 2025 की तैयारी कर रहे मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने परीक्षा आयोजकों को निर्देश दिया है कि नीट पीजी 2025 परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करना असमानता पैदा करता है और यह सभी उम्मीदवारों को समान अवसर नहीं दे सकता। दो अलग-अलग शिफ्ट में पूछे गए प्रश्न पत्र कभी भी एक जैसे कठिनाई स्तर के नहीं हो सकते। पिछली बार विशेष परिस्थितियों में परीक्षा दो शिफ्ट में कराई गई […]

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड : कोर्ट ने दो साल 8 महीने बाद तीनों आरोपियों को दिया दोषी करार ,सुनाई गई उम्र कैद की सजा

कोटद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने आज फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। तीनों आरोपियों पर 302, 201, 354, धाराओं में दोष सिद्ध हुआ है। वहीं, कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थ दंड और अंकिता के परिजनों को चार लाख रुपये देने का फैसला भी कोर्ट ने सुनाया। कोर्ट के फैसला सुनाते के पहले ही पहले भीड़ ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़कर न्यायालय की ओर […]

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण : महासमुंद में काउंसिलिंग का पहला चरण,प्रदेश के 23 शिक्षक संगठनों ने काउंसलिंग का किया बहिष्कार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के सरकार के आदेश के बाद शिक्षक संगठनों और शिक्षा विभाग के बीच तनाव बढ़ गया है। राज्य के 23 प्रमुख शिक्षक संगठनों ने ‘शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़’ के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग का सामूहिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस फैसले की शुरुआत आज महासमुंद जिले से हो रही है, जहां काउंसलिंग का पहला चरण प्रस्तावित था। प्रदेश संचालक मंडल ने सभी जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और जिला संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युक्तियुक्तकरण काउंसलिंग का सशक्त विरोध करें। शिक्षकों को इस प्रक्रिया में शामिल न होने की कड़ी हिदायत दी गई है। संचालक मंडल के सभी सदस्य अपने […]

पीएम मोदी को वॉट्सऐप पर दी जान से मारने की धमकी, 4 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। 29 मई को पीएमओ के एक अधिकारी को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। इस धमकी के बाद एनआईए, आईबी और गृह मंत्रालय ने मिलकर जांच शुरू की। पता चला कि यह मैसेज बिहार के भागलपुर जिले से भेजा गया था। तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी समीर रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया। जानें कैसे पकड़ा गया आरोपी? पीएमओ में […]

Big News : केस खत्म करने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, 20 लाख की किश्त लेते CBI के हत्थे चढ़ा ED के डिप्टी डायरेक्टर

  भुवनेश्वर। ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक डिप्टी डायरेक्टर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडे गए। उन पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है.जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पर केस खत्म करने के लिए कारोबारी से 5 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी और फिर 2 करोड़ में डील डन हुई थी. हालांकि, जब कारोबारी ने अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त दी तभी ईडी अधिकारी पर सीबीआई ने शिकंजा कसा. सीबीआई ने ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि सीबीआई ईडी अधिकारी से पूछताछ कर रही है. पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने ओडिशा में एक […]

31 मई को देश के इन राज्यों में होगा मॉक ड्रिल : फिर बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट, अलर्ट रहने की चेतावनी

दिल्ली। पाकिस्तान सीमा से सटे भारतीय राज्यों में एक बार फिर से सायरन की आवाज़ें गूंजेंगी और कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने सीमावर्ती जिलों में संभावित आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक नई पहल की है। इस योजना के तहत हर महीने एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय नागरिकों को युद्ध जैसी स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें, इसकी व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस महीने 31 मई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और केंद्र शासित चंडीगढ़ के सीमावर्ती जिलों में एक साथ यह अभ्यास किया जाएगा। ‘ऑपरेशन शील्ड’ नाम से होने वाली इस मॉक […]