मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात,केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

० मंत्री श्री नेताम ने कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की दी जानकारी रायपुर।छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम और केन्द्रीय मंत्री श्री मंडाविया के बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी […]

गर्मियों का मौसम निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल, इसका लाभ उठाते हुए तेजी से पूरे करवाएं कार्य – ओपी चौधरी

० वित्त मंत्री चौधरी के अधिकारियों को निर्देश, बारिश के पहले निर्माण कार्यों में दिखनी चाहिए अपेक्षित प्रगति, गुणवत्ता का भी रखा जाए पूरा ख्याल ० वित्त मंत्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा- फील्ड पर पॉजिटिव रिजल्ट देने के लिए करें काम ० वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर की विकास कार्यों की समीक्षा रायपुर।वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें बारिश शुरू होने से पहले गर्मियों में पूरी तेजी के साथ करवाएं, काम में गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाए। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने यह […]

आज का राशिफल 27 मार्च : गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातक पाएंगे शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

​मेष राशि, आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा, धैर्य से काम लें आज का दिन मेष राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ कुछ नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं जिससे लाभ मिलेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप आज अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते हैं तो बहुत सावधान रहें। आपको आज कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को तुलसी मंजरी अर्पित करें। ​वृषभ राशि,शत्रुओं पर हावी […]

आज का पंचांग 27 मार्च : आज गुरु प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति चैत्र 06, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 14, रमजान 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 11 बजकर 04 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग प्रातः 09 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज के […]

UPI पेमेंट में दिक्कत , घंटों से सर्वर डाउन,ऑनलाइन ट्रांजक्शन नहीं होने से करोड़ों यूजर्स परेशान

रायपुर। देश में यूपीआई पेमेंट्स में दिक्कत आ रही है, लोग ना पैसे ट्रांसफर कर पा रहे हैं और ना ही पैसे क्रेडिट हो रहे हैं। कई घंटों से यह दिक्कत चल रही है, इसका कारण साफ नहीं है। लेकिन यूपीआई में दिक्कत होने की वजह से देश का आर्थिक सेक्टर थम सा गया है। यहां समझना जरूरी है कि यूपीआई के जरिए काफी ट्रांजेक्शन होता है, ऐसे में लोगों की निर्भरता भी इस पर ज्यादा है। लोगों की यूपीआई पर बढ़ती निर्भरता डिजिटल युग में ऑनलाइन पेमेंट की अहमियत काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, लोग कैश से ज्यादा अब फोन में पैसे रखते हैं। कुछ ही सेकेंड एक जगह […]

11 डिप्टी कलेक्टर एकतरफा रिलीव ,तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े उन 11 अफसरों को बुधवार को एकतरफा रिलीव कर दिया, जिनका दो से तीन माह पहले तबादला कर दिया गया था, लेकिन वे नए स्थानों पर नहीं गए थे। तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने को सामान्य प्रशासन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। राज्य शासन ने 3 जनवरी, 17 जनवरी और 23 जनवरी को राज्य सेवा के अफसरों की अलग-अलग ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। इनमें से सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 अफसरों की सूची आज जारी की और कहा कि इन्होंने आज दिनांक तक स्थानांतरित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया […]

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पेयजल हेतु सोलर ड्यूल पंपों के रख -रखाव 7 दिन में पूर्ण करने क्रेडा के अधिकारियों को दिये निर्देश

0 जल जीवन मिशन अंतर्गत एवं अन्य मद से स्थापित सोलर पेयजल की कार्यशीलता शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने के सी.ई.ओ. क्रेडा ने दिये निर्देश रायपुर .मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभाग की सचिव स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, उक्त बैठक में राजेश सिंह राणा, सी.ई.ओ. क्रेडा भी उपस्थित थे। जिसमें आगामी ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश के किसी भी ग्राम में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। क्रेडा के द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से प्रदेश में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत सोलर पेयजल पम्पों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। राज्य में ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने उपरांत जल संकट की स्थिति उत्पन्न न […]

पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स ने ली एन्टी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स के नोडल अधिकारियों की बैठक

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स अजय यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में जिलों के एन्टी नारकोटिक्स टॉक्स फोर्स के नोडल अधिकारियों की बचुअली बैठक ली गई। इस दौरान उन्होने बताया कि एनडीपीएस के तहत वर्ष 2024 कुल 1329 प्रकरण दर्ज जाकर मादक पदार्थ यथा गांजा 24631.3 किलोग्राम, ब्राउन शुगर 335.4 ग्राम, अफीम 1.36 किलोग्राम एवं अन्य नशीली दवाईयां कीमती लगभग 49.37 करोड़ की जप्ती एवं 2149 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें अनेक विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2025 के माह फरवरी तक 192 प्रकरणों में 340 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि वर्ष 2024 में पिटएनडीएस एक्ट के तहत […]

पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं विशेष पुलिस आयुक्त नई दिल्ली ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को सड़क हादसों में मृतकों की कमीं लाने के दिए सुझाव

रायपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कर्मशाला में एशियन विकास संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन के विभिन्न पक्ष/विषयों पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों का 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, राजधानी रायपुर के रिंग रोड 01, कुशालपुर चौक, सुंदर नगर चौक स्थित होटल श्रीजी में अयोजित किया गया है। उक्त कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से पुलिस एवं परिवहन विभाग के उप निरीक्षक, निरीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 30 अधिकारी शामिल हुए। कर्मशाला को प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु सत्येन्द्र गर्ग, पूर्व पुलिस महानिदेशक अंडमान एवं वर्तमान विशेष पुलिस आयुक्त नई दिल्ली, अनिल चिकारा, पूर्व परिवहन उपायुक्त नई दिल्ली एवं संदीप कुमार […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली। बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है, जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल रहे हैं। आईईएसए अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग […]