आज का राशिफल 31 मई : चंद्र मंगल योग से धन लाभ होगा मेष, कर्क तुला राशि के जातक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, सेहत का ध्यान रखें, यात्रा का संयोग बनेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति नरम गरम स्थिति को दर्शा रही है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लव लाइफ में आज किसी काम के चलते अपने पार्टनर से दूर जाना पड़ सकता है। वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सजग और सतर्क रहना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को दिन के दूसरे भाग में खूब लाभ मिलेगा, अपने काम से खुश रहेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य आपका 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साढ़ेसाती के प्रभाव […]

आज का पंचांग 31 मई : आज ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 10, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 18, जिल्हिजा 03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 08 बजकर 16 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

Breaking : कोल घोटाला मामला : आज नहीं कल जेल से बाहर आएंगे सौम्या चौरसिया, रानू साहू,सूर्यकान्त तिवारी समेत 7 आरोपी

रायपुर। कोयला घोटाला और dmf घोटाला मामले में ईडी/एसीबी/eow/के द्वारा की गई कार्यवाही के बाद रायपुर सेंट्रल जेल में बंद सौम्या चौरसिया, रानू साहू,सूर्यकान्त तिवारी समेत 7 आरोपी कल जेल से रिहा होंगे। सभी की रिहाई आज ही होनी थी लेकिन रिहाई आदेश रायपुर के सेंट्रल जेल में देर से पंहुचा। इसलिए अब कल यानि 31 मई को सभी आरोपी जेल से बाहर आएंगे। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपियों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है। शर्त के अनुसार उन्हें छत्तीसगढ़ में ही रहना होगा। अपना पासपोर्ट न्यायालय के बताए गए निर्देश के अनुसार जमा करना है ,नजदीक के थाने में अपने आने की उपस्थिति दर्ज […]

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ में लगाए जाएंगे 2.75 करोड़ पौधे,डिप्टी सीएम साव और मंत्री केदार कश्यप ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा की

रायपुर।‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत प्रदेश में करीब दो करोड़ 75 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों की उपलब्धता वन विभाग के नर्सरियों और विभागीय स्त्रोतों से सुनिश्चित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की गहन समीक्षा की। बैठक में अभियान के तहत शासकीय विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण के निर्देश दिए गए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में अधिकारियों से ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा […]

दशगात्र में जा रहे लोगों से भरी तेज रफ़्तार मेटाडोर हुई हादसे का शिकार, 20 से अधिक घायल

गौरेला -पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कल्याणिका स्कूल के पास एक तेज रफ्तार छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का गौरेला जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब अमरैया टोलासे बढ़ावनढांड गांव की ओर एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग मेटाडोर में सवार होकर जा रहे थे। वाहन में 20 से ज्यादा लोग बैठे थे। मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच […]

मनोहर लाल ने उत्तर प्रदेश में 1000 सीटों वाले ऑडिटोरियम की आधारशिला रखी, आरईसी लिमिटेड सीएसआर के तहत दी जाएगी ₹7.02 करोड़ की सहायता राशि

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।मनोहर लाल, केंद्रीय विद्युत, आवासन और शहरी कार्य मंत्री, ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक अत्याधुनिक 1000-सीटर सामुदायिक सभागार की आधारशिला रखी है। इस सभागार को आरईसी, पीएफसी और एनटीपीसी द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित किया जा रहा है। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसयू और प्रमुख एनबीएफसी, ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत ₹7.02 करोड़ की सहायता राशि देने की प्रतिबद्धता जताई है। आधारशिला समारोह में आरईसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ उत्साही स्थानीय निवासियों ने भाग लिया, जिन्होंने जिले के सांस्कृतिक परिदृश्य को सक्रिय करने में परियोजना की क्षमता के बारे में आशा व्यक्त […]

छत्तीसगढ़ की डिजाइन से मध्यप्रदेश में तैयार होंगे 400 केवी के टॉवर

० तकनीक आदान-प्रदान से छत्तीसगढ़ को होगा लगभग तीन करोड़ का लाभ रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का तकनीकी ज्ञान अब मध्यप्रदेश के विद्युत विस्तार में योगदान देगा। छत्तीसगढ़ 400 केवी के टॉवर की डिजाइन मध्यप्रदेश को देगा और मध्यप्रदेश के 220 केवी और 132 केवी के टॉवर की डिजाइन लेगा। इस तकनीक व कौशल के आदान-प्रदान से दोनों प्रदेश की पॉवर कंपनी का लाभ होगा। इस नई तकनीक से ट्रांसमिशन कंपनी के विशाल टावरों के स्थापना में कम भूमि की जरूरत पड़ेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकियों के परस्पर विनियम से सभी पक्षों की दक्षता बढ़ती है । […]

Korea : सोते वक्त दो भाइयो को सांप ने डंसा, दोनों को दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

कोरिया। कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के छिनदिया बांध पारा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे गांव में मातम छा गया। यहां एक ही परिवार के दो मासूम भाइयों की सांप के डंसने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी तब माता पिता को इसका पता चला। जानकारी के अनुसासर प्रताप राजवाड़े के बेटे- 13 साल का सूर्यभान और उसका छोटा भाई मानव अपनी मां-पिता के साथ बिस्तर पर सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे दोनों बच्चों को पेट में तेज़ दर्द और मुंह से झाग आना शुरू हुआ। घरवालों को जब पता चला कि […]

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0 हमने ईमानदारी से काम किया, इसलिए जनता के बीच रख रहे हैं सरकार का रिपोर्ट कार्ड ० सुशासन तिहार में योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री पहुंचे जनता के बीच ० सुकमा में 500 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की घोषणा की ० सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग के निर्माण हेतु 230 करोड़ रुपए की घोषणा ० मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी रायपुर। बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के कोने कोने का विकास होगा और विकास के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेंगे। मुख्यमंत्री […]

साय कैबिनेट की 29 वीं बैठक 4 जून को, मानसून से पहले सरकार ले सकती है बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्य्क्षता में मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक 4 जून को मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। राज्य में मानसून के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में सरकार खेती-किसानी को लेकर पहले से तैयार रहना चाहती है। बीते सालों की तुलना में इस बार पानी की उपलब्धता, सिंचाई सुविधाओं और किसानों को मिलने वाली सहायता को लेकर सरकार कुछ अहम निर्णय ले सकती है। खरीफ फसल के लिए खाद, बीज और कृषि यंत्रों की व्यवस्था को लेकर भी नीति तैयार की जा सकती है।