मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे
० 70 लाख माताओं-बहनों के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन ० रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर, मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि […]



