आज का राशिफल 28 मई : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक दिन, अनफा योग से मिलेगा फायदा,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,दूसरे स्रोतों से लाभ मिलेगा आज बुधवार का दिन मेष राशि के कारोबारी जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना के शुरू करने का प्रयास कर रहे थे तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा लेकिन सलाह है कि अपने रिश्ते में शक को आने से बचाएं। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। ​वृषभ राशि,शत्रुओं से सतर्क रहें वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी […]

आज का पंचांग 28 मई : आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 07, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 15, जिल्काद 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 29 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 37 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन […]

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में,शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार, शिक्षकों का असंतुलन दूर होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० शिक्षकों की भर्ती की जाएगी,वित्त विभाग को शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने पर भर्ती निकाली जाएगी ० शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में हो सकेगी अतिशेष शिक्षकों की तैनाती रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत आज रायगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य सरकार का युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षकों की पदस्थापना में असंतुलन है। कहीं हमारे स्कूल शिक्षक विहीन हैैं, तो कहीं पर स्कूल एक शिक्षकीय हैं। मैदानी क्षेत्र के बहुत से ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों के […]

CM साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात,इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का किया भूमिपूजन

० 93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण ० 65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण ० 97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन रायपुर।सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण एवं 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर रायगढ़ जिले में अनेक महत्वपूर्ण सड़कों […]

भारत का पहला एआई सेज (SEZ) छत्तीसगढ़ में, रेकबैंक करेगा ₹1000 करोड़ का निवेश

० नवा रायपुर में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ज़ोन नई दिल्ली।भारत का पहला एआई-केन्द्रित स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) अब छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में बनने जा रहा है। यह एक ऐसा खास इलाका होगा, जिसे केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर डेटा से जुड़ी तकनीकों के विकास और संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम और सर्वर होंगे, जो सोचने जैसी क्षमता वाले AI सिस्टम को चलाएंगे और दुनिया की बड़ी कंपनियाँ यहीं से अपने डिजिटल काम करेंगी। सरकार ने इस SEZ को टैक्स और अन्य कानूनी छूट दी है ताकि नई तकनीकों को तेजी से विकसित किया जा सके। यह पहली बार […]

हिरण की खाल बेचने वाले तीन तस्कर को पुलिस ने दबोचा, राजधानी में वन विभाग ने की कार्रवाई ,सींग और खाल बरामद

रायपुर। रायपुर वन विभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विधानसभा रोड पर हिरण की खाल और सींग बेचने की फिराक में निकले तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी आनंद श्रीवास्तव, पीपरछेड़ी निवासी भागीरथी, और तुला राम पटेल के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी हिरण के अवशेषों, खाल और सींग को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही रायपुर रेंज ऑफिस और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने तत्काल संयुक्त रूप से कार्रवाई की और विधानसभा रोड पर घेराबंदी कर तस्करों को हिरण के अवशेषों के […]

टैक्सपेयर्स को टैक्स विभाग ने दी राहत :31 जुलाई नहीं, बल्कि अब इस तारीख तक भरे सकते हैं ITR

  दिल्ली। टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा ITR फाइलिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR फाइल करने की तारीख को 31 जुलाई से बढ़ा कर 15 सितंबर कर दिया है। विभाग ने इस बात जानकारी देते हुए बताया कि इस तारीख को बढ़कर 15 सितंबर कर दिया गया है। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार ITR फॉर्म, सिस्टम डेवलपमेंट की जरूरतों और TDS क्रेडिट रिफ्लेक्शन में जरूरी बदलावों के चलते यह एक्सटेंड, टैक्सपेयर्स को ज्यादा वक्त दिया जाएगा। इस वजह से बढ़ाई गई तारीख- ITR फाइलिंग की डेट को आगे बढ़ाने के बारे में […]

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी सीएम की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला

० आम ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ किया संवाद: नाले में पुलिया निर्माण, मंगल भवन, कन्या छात्रावास और पंचायत भवन की घोषणा रायपुर।सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में उतरा। उन्होंने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर के पास गुलमोहर पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और योजनाओं की जानकारी लेते हुए आम ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आप लोगों से मिलने का अवसर मिला। आज आप सभी से मिलकर खुद को परिवार के बीच होने जैसा महसूस कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा […]

खेल विभाग में सीधी तथा संविदा पदों पर होगी शीघ्र भर्ती : मंत्री टंक राम वर्मा

० राज्य खेल अलंकरण के लिए खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के निर्देश ० खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायपुर।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में खेल विभाग में वित्त विभाग के अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती तथा संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने राज्य खेल अलंकरण के लिए भी आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के लिए अधिकारियों से कहा है। निवास कार्यालय रायपुर हुई बैठक में सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव सुखनाथ अहिरवार सहित खेल संचालनालय के अधिकारी भी उपस्थित […]

IPL 2025: आईपीएल के समापन समारोह में बीसीसीआई भारतीय सशस्त्र बलों का करेगी सम्मान; जानें और क्या होगा खास

  स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल 2025 सीजन अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मंगलवार को होने वाला मुकाबला इस सीजन का आखिरी ग्रुप चरण का मैच होगा। इसके बाद गुरुवार से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे और फिर तीन जून को आईपीएल के 18वें सत्र का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के समापन समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है और इसके लिए खास योजना बनाई है। सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के अध्यक्ष को न्योता बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया […]