पंचकूला : कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी, कार में मिले सभी के शव

पंचकूला। कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देहरादून नंबर की बताई जाती है। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने […]

Weather: आठ राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी- बारिश का अलर्ट; जानें कब कहां पहुंचेगा मानसून

  दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचने के साथ मई माह में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आज भी राहत के आसार नहीं मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे सोमवार सुबह बदलकर […]

आज का राशिफल 27 मई : त्रिग्रह योग से मेष, मिथुन और मकर राशि को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, एक से अधिक स्रोत से कमाई होगी मेष राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से अपनी किसी योजना को शुरू करना चाह रहे है तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा है। लव लाइफ में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपको आज एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपको आज सरकारी काम में भी सफलता मिलेगा। आज भाग्य का प्रतिशत 90 प्रतिशत है। हनुमानजी […]

आज का पंचांग 27 मई : आज सोमवती अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 06, शक संवत 12747, ज्येष्ठ, कृष्ण, अमावस्या, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 14, जिल्काद 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 33 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग रात्रि 10 बजकर 54 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के […]

राजधानी के कई स्पा सेंटरों में पुलिस ने एक दी दबिश, संचालकों को लिया गया हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर और होटलों की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर पुलिस ने आज कार्रवाई की। रायपुर पुलिस ने स्पा सेंटरों में दबिश देकर सरप्राइज़ चेकिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक काम किया जा रहा है। इसके बाद CSP स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। शहर के चारों दिशाओं के स्पा सेंटरों में एक साथ सरप्राइज़ चेकिंग की गई। स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों की डिटेल लेकर पूछताछ की गई। कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामान मिलने पर […]

Mumbai : 16 दिन पहले मुंबई पंहुचा मानसून, मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 107 सालों का रिकॉर्ड!

  मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में मूसलाधार बारिश जारी है। सोमवार को मानसून के पहले दिन ही शहर में 107 वर्षों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में बारिश के साथ ही शहर में मानसून भी सामान्य से 16 दिन पहले ही आ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 26 मई 2025 को मुंबई की ओर बढ़ गया। जबकि इसकी सामान्य तिथि 11 जून है। इस प्रकार, मानसून सामान्य से 16 दिन पहले ही मुंबई में आ गया है। आईएमडी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, यह 2001-2025 की अवधि के दौरान मुंबई में सबसे पहले मानसून की प्रगति को दर्शाता […]

Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, हिसार कोर्ट में हुई थी पेशी

  हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति को हिसार पुलिस पेशी के लिए हिसार कोर्ट लेकर पहुंची थी। ज्योति मल्होत्रा को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबकि ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। यह महिलाओं की जेल है। पेशी के दौरान कोर्ट के अंदर के गेट बंद कर दिए गए थे और भारी पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया था।ज्योति को इससे पहले पांच दिन और दूसरी बार चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। रविवार शाम को चार […]

छत्तीसगढ़ से होगा अब पूरे देश को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई: देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव

रायपुर। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस इकाई में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, निवेश संभावनाएं और रोजगार सृजन के आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई। […]

रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन श्री पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति देगा। इस प्रस्ताव के माध्यम से छत्तीसगढ़ को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी छाए रहेंगे बादल, कुछ जगहों में हो सकती है भारी बारिश

रायपुर।नौतपा की शुरुआत रविवार को हो चुकी है। नौतपे में सूर्य की तपन की जगह इस बार काले बादल नजर आ रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को दिन भर बादल छाए रहें और शाम को हल्की बारिश भी हुई। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार को भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के साथ कई अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी […]