फिर लौटा कोरोना : इन 3 देशों और भारत के इन 3 राज्यों की यात्रा करने से बचें, बढ़ सकता है कोविड की चपेट में आने का खतरा

  दिल्ली। एक बार फिर दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 ने अपनी वापसी की है और कई बड़े शहरों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साल 2020 से 2022 के बीच जो त्रासदी हम सबने झेली थी, वो ताज़ा हालात को देखते हुए एक बार फिर सिर उठाती नज़र आ रही है। ऐसे में यात्रा से पहले सतर्कता बेहद ज़रूरी हो गई है। एशिया के कई हिस्सों में बढ़े कोविड के मामले हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे एशियाई देशों में कोविड मामलों में अचानक तेज़ उछाल देखा गया है। सिंगापुर में मई की शुरुआत में ही मामलों में 28% की बढ़ोतरी दर्ज […]

भाईजान सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में गैलेक्सी में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

  मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं अगले दिन यानी 21 मई की रात एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। गुरुवार सुबह मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानिए क्या है पूरा मामला। मंगलवार को शख्स ने घुसने की कोशिश की सबसे पहले मंगलवार को सलमान […]

कान्स फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ की बेटी जूही ने बिखेरा जलवा, रेड कारपेट से दिया ग्लोबल वार्मिंग का मैसेज

  दुर्ग। 20 मई को फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें दुनिया भर के जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं इस साल का कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास ने रेड कार्पेट पर सिर्फ स्टाइल में नहीं, बल्कि संकट में फंसी धरती के लिए आवाज बनकर कदम रखा। बता दें कि, वियतनामी डिज़ाइनर नगुयेन टी ट्रीन द्वारा तैयार की गई यह ड्रेस तापमान वृद्धि और पर्यावरण असंतुलन का प्रतीक थी। जूही ने ग्रीनपीस इंडिया और वॉइस ऑफ द प्लैनेट अभियान के तहत भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं जूही व्यास ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर कहा कि,मैं एक छोटे शहर से […]

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी : 27 नक्सलियों को ढेर करने के बाद बीजापुर लौटे सुरक्षा बल, बैकअप पार्टी भी सुरक्षित

बीजापुर। अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है जिनमें से एक डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। यह ऑपरेशन सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बीजापुर के संयुक्त प्रयास से चलाया गया था। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर लिया था जिनमें से कई मुठभेड़ों के दौरान मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक प्रमुख नेता था जिस पर करोड़ों का इनाम था। इन नक्सलियों के शवों को चॉपर से लाया गया और सुरक्षा बलों ने मौके से उन्हें निकालने में सफलता प्राप्त की। बता दे की सुकमा […]

PM नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन,मुख्यमंत्री साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन कार्यक्रम में हुए शामिल

  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशन सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन हुआ उनमें बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी बहुल सरगुजा जिले का मुख्यालय अंबिकापुर […]

मुख्यमंत्री ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए

० भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की ० मुख्यमंत्री ने महतारी सदन का किया भूमि पूजन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में 24 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों […]

अथिया शेट्टी ने छोड़ा बॉलीवुड,पिता सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा,चुनी करियर की नै राह

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। यह चौंकाने वाला खुलासा खुद उनके पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं और उन्होंने अपने करियर की नई राह चुन ली है। साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अथिया शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थीं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत तो चर्चा में रही, लेकिन इसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड की कम फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्रियों में होने लगी। ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर […]

बॉर्डर इलाके से दहाड़े PM Modi,कहा – ’22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में”दुश्मनों ने सिंदूर को बारूद बनते देखा…’

नई दिल्ली। बीकानेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि भारत की तीनों सेनाओं ने चक्रव्यूह रचकर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन्स से हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, पाकिस्तान के सारे ड्रोन्स को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत एटम बम की गीदड़भभकी से डरने वाला नहीं है। आतंकी और उसके आकाओं को अब अलग नहीं देखेंगे।” पीएम मोदी ने कहा, “22 तारीख के हमले के जवाब में […]

पीएम मोदी ने देश की 103 ‘अमृत भारत’ रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, नई ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

जयपुर/बीकानेर। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानि 22 मई को राजस्थान से एक बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्होंने 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। ये सभी स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का हिस्सा हैं। इनका मुख्य लक्ष्य भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाना है। इस योजना के तहत देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं और स्थानीय वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए आधुनिक परिवहन केंद्रों में बदला जाएगा।   1100 करोड़ की लागत से किया 86 जिलों में स्टेशनों का कायाकल्प- लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किए गए ये 103 स्टेशन कुल 86 […]

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.. 5 नक्सली हुए ढेर, दो जवान भी शहीद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पामेड़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। वहीं दो जवानों के शहीद होने की भी खबर है। इधर, बीते बुधवार को नारायणपुर में हुए सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिला। नारायणपुर जिले में चल रहे संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के शीर्ष नेता और महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू सहित 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया, लेकिन 2 जवान शहीद भी हो गए। बता दें कि, मुठभेड़ के दौरान 2 जवान घायल हुए थे जिसमें एक जवान […]