मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी IHM रायपुर को बधाई – हॉस्पिटैलिटी शिक्षा में छत्तीसगढ़ का चमकता सितारा

• IHM रायपुर का 100% प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा • राज्य सरकार की पहल से उभर रहा है नया रायपुर हॉस्पिटैलिटी एजुकेशन का हब • राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं IHM रायपुर के छात्र – सम्मान, पुरस्कार और रोजगार • शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ – छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुनहरा अवसर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने IHM रायपुर को दी बधाई “100% प्लेसमेंट के साथ संस्थान बना युवाओं के आत्मनिर्भर भविष्य का प्रतीक” रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) रायपुर की उत्कृष्ट उपलब्धियों और 100% प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है और संस्थान को […]

नवीन जिन्दल की मानवीय पहल : 20,000+ जिन्दल स्टील के कर्मचारी सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास के लिए देंगे एक दिन का वेतन 

रायपुर।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने जहां देश को गौरव से भर दिया, वहीं जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हजारों नागरिकों को भीषण मानवीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई बर्बर गोलाबारी में निर्दोष लोगों की जान गई और घर-गांव तबाह हो गए। ऐसे कठिन समय में जिन्दल स्टील के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल ने एक संवेदनशील और मानवीय पहल करते हुए इन पीड़ित परिवारों के पुनर्वास में सहयोग का संकल्प लिया है। इस पहल के तहत नवीन जिन्दल ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सहायता राशि प्रदान […]

मुख्यमंत्री साय आज अचानक पहुंचे अछोटी,निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई

० अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पण रायपुर। राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और […]

Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में टूटकर गिरा पहाड़, आवाजाही ठप, फंसी गाड़ियां; श्रद्धालु परेशान

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। वाहनों का संचालन ठप होने से सैकड़ों की संख्या में यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच में सोमवार देर रात विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गया। इससे वाहनों का संचालन ठप है। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे और लौट रहे यात्री मार्ग में ही फंसे हुए हैं। बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। विशालकाय चट्टान गिरने के कारण बंद मार्ग को आज देर शाम तक खुलने की संभावना […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अलग-अलग जिलों में 20 -25 ठिकानों पर EOW ने दी दबिश, कई कारोबारी और आबकारी अधिकारियों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में EOW ने छत्तीसगढ़ के 20 -25 ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर समेत कई जिलों में कई ठिकानों पर दबिश दी है। बता दें कि, कई कारोबारी और आबकारी अधिकारियों के ठिकानों पर EOW की रेड कार्रवाई जारी है। इधर, इस्पात नगरी भिलाई में अशोक अग्रवाल के यहां ACB का छापा पड़ा है। बता दें कि, सुबह 4 बजे से ACB की टीम रेकी कर रही थी। छापा मारने के 4 गाड़ी में अधिकारी और पुलिस पहुंचे हुए है। बता दें कि, व्यापारी अशोक अग्रवाल स्टील इंड्रस्ट्रीज से जुड़े हैं। हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली कॉलोनी में उनका घर […]

जासूस YouTuber : ज्योति मल्होत्रा ने 30 शहरों की यात्रा कर जुटाई खुफिया जानकारी, पाक एजेंसियों को भेजती थी इन्फॉर्मेशन !

दिल्ली। हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर रोज़ चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। ट्रैवल व्लॉगर के नाम पर देशभर की यात्रा कर रही ज्योति, असल में एक पाकिस्तानी जासूस के रूप में काम कर रही थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह न सिर्फ संवेदनशील स्थानों की पहचान कर रही थी बल्कि हाई-क्वालिटी वीडियो और लाइव चैट्स के ज़रिए इन सूचनाओं को अपने पाकिस्तानी आकाओं तक पहुंचा रही थी। जासूसी का नया तरीका: व्लॉगिंग के पीछे की चाल ज्योति को पाकिस्तान में बाकायदा प्रशिक्षित किया गया था — कैमरे का कोण, लोकेशन की पहचान, और वीडियो में क्या दिखाना है, सब कुछ स्क्रिप्टेड […]

Kedarnath धाम में मर्यादा की सारी हदें पार! सरेआम लिपलॉक करते दिखा कपल, Video वायरल होते ही भड़के लोग

  देहरादून । देवभूमि उत्तराखंड में स्थित पवित्र केदारनाथ धाम इन दिनों एक ऐसे वीडियो को लेकर सुर्खियों में है जिसने लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल को मंदिर परिसर के पास सार्वजनिक जगह पर खुलेआम किस करते देखा जा सकता है। यह घटना तब सामने आई है जब वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन और धार्मिक यात्रा पर मौजूद थे। श्रद्धालुओं में भारी रोष इस वायरल वीडियो को देखकर लोग भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे केदारनाथ जैसे पवित्र स्थल की बेइज्जती बताया है। उनका साफ कहना है […]

Monsoon Alert: समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में पड़ सकती है मानसूनी बौछारे

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून तय अनुमानित समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले चार-पांच दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है। यह 1 जून की सामान्य तिथि से काफी पहले है। मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान लगाया था कि मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक देगा। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, अगर मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है तो यह 2009 के बाद से सबसे जल्दी दस्तक देगा। तब यह 23 मई को शुरू हुआ था। आईएमडी ने मंगलवार दोपहर को एक अपडेट में बताया कि अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में […]

कोरबा में दिखा दुर्लभ बवंडर! स्थानीय लोगों के साथ ही मौसम वैज्ञानिक हैरान, लोगों ने कैमरे में किया कैद

कोरबा।कोरबा जिले में हाल ही में एक अत्यंत दुर्लभ और चौंकाने वाला प्राकृतिक दृश्य सामने आया है जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहला दिया बल्कि मौसम विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया। यह नज़ारा उरगा-धरमजयगढ़ नेशनल हाइवे के निर्माणाधीन हिस्से पर देखा गया है जहां अचानक एक विशाल बवंडर उत्पन्न हो गया। इस बवंडर की खासियत यह थी कि इसका आधार ज़मीन पर तेजी से घूम रहा था और इसका ऊपरी सिरा आसमान में बादलों से जा मिला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धरती और आकाश के बीच कोई अदृश्य ऊर्जा का सेतु बन गया हो। दृश्य इतना अद्भुत और फिल्मी था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति […]

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी रोपवे का संचालन फिर हुआ शुरू, हादसे के बाद बंद किया गया था संचालन

डोंगरगढ़।डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी धाम में रोपवे संचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। बीते 24 अप्रैल को हुए एक बड़े हादसे के बाद रोपवे सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया था। इस हादसे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोपवे सेवा को बंद कर दिया था और जांच के आदेश दिए थे। अब मंदिर ट्रस्ट समिति और दामोदर रोपवे कंपनी द्वारा की गई संयुक्त तकनीकी जांच और सुधार के बाद यह सेवा पुनः शुरू की गई है। […]