रायपुर रेलवे स्टेशन के पहले डिरेल हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे: ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, रेस्क्यू जारी

  रायपुर।राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से पहले ही मालगाड़ी के दो रैक पटरी से उतर गए हैं। इस वजह से प्लेटफॉर्म पांच और छह से कई ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। घटना सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। दो ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस घटना के बाद यात्री ट्रेनों को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर आने वाली ट्रेनों को चार, पांच और छह प्लेटफार्म से डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि बिलासपुर से दुर्ग की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से ठीक पहले पटरी […]

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की खोज में जुटेगी टीम,एसटीएफ का गठन

रायपुर।राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में STF का गठन किया गया है। यह पहली बार है जब राज्य स्तर पर अवैध प्रवासियों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान और तलाश के लिए एक समर्पित टीम बनाई गई है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। राजधानी रायपुर में एसटीएफ की कमान एएसपी ममता देवांगन को सौंपी गई है। वहीं दुर्ग जिले में डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, राजनांदगांव में एएसपी राहुल देव शर्मा और कवर्धा में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल को एसटीएफ प्रभारी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने अधिकांश जिलों में एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को […]

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने भगवान श्री परशुराम की 1100 दीपों से की महाआरती

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती 11सौ दीपों से महाआरती आचार्य श्री इन्दूभवानन्द जी महाराजश्री की अगुवाई में श्री दूधाधारी सत्संग भवन में सम्पन्न हुई. सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री इन्दूभवानन्द जी महाराज ने भगवान श्री परशुराम जी के बारे में बताया कि वे शास्त्र एवं शस्त्र दोनों ही विधा में पारंगत थे. अधर्मियों, राक्षसों के नाश में वे कोई संकोच नहीं करते थे. वे सच्चे धर्म रक्षक थे. गंगा पुत्र भीम, द्रोणाचार्य, अंगराज कर्ण जैसे महान योद्धाओं के वे गुरु थे. अपने माता-पिता के वे आज्ञाकारी थे एवं दोनों के सम्मान रखते थे. प्रदेश […]

YouTuber ज्योति मल्होत्रा को पहलगाम ले जा सकती है NIA; आतंकी हमले से पहले दानिश से की थी मुलाकात

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हिसार के न्यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली और यू- ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) से जांच एजेंसियों ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।एनआईए आरोपित ज्योति के पहलगाम जाने और उसके बाद पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर सवाल-जवाब कर रही है। अन्य जांच एजेंसियां भी अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है। आखिरी बार मार्च में दानिश से मिली थी ज्योति जांच एजेंसियों को पूछताछ के दौरान कई ठोक साक्ष्य हाथ लगे हैं , हालांकि अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी तक मोबाइल और लैपटॉप के […]

पाकिस्तान के पेशावर में आंतकियों ने स्कूल बस में किया आत्मघाती धमाका, 4 बच्चों की मौत व 38 घायल

  पेशावर। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल बस को निशाना बनाकर आत्मघाती कार बम धमाका किया गया। इस दर्दनाक घटना में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि 38 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास मस्तुंग जिले में हुई, जो लंबे समय से आतंकवाद और अलगाववादी हिंसा की चपेट में है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह एक आत्मघाती कार बम हमला था। हमलावर ने विस्फोटक भरी कार को बच्चों की बस के सामने उड़ा दिया। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों को क्वेटा […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: अगले 3 दिनों में तूफान के साथ बारिश की संभावना,11 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की संभावना जताई है। तापमान में चार डिग्री तक गिरने की संभावना है, इससे पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।   पिछले 24 […]

Breaking : नारायणपुर में जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, 20 से ज्यादा माओवादियों के ढेर होने की खबर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 20 के करीब नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से माड़ इलाके के जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी जवानों की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। सुबह से डीआरजी संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। इस दौरान, उत्तर पश्चिम सब डिविजनल के प्रभारी रूपेश की मुठभेड़ में फंसने की खबर भी […]

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में हादसा: रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला,बाल-बाल बचे श्रद्धालु,मचा हड़कंप

वृंदावन। वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी के कटने से लटक गया। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई। बिहारी जी मंदिर में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था। शाम को अचानक फूल बंगले का जाल लटक गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। विज्ञापन   मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालकर जाल को सही किया। जानकारी के अनुसार फूल बंगले के जाल को रस्सियों से बांधा […]

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश ० विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ करें काम ० मुख्यमंत्री ने तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के तेजी से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण के लिए कलेक्टरों को नियमित रूप से राजस्व न्यायालयों का संचालन करने और इसके लिए दिन भी निर्धारित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का जायजा लेने के लिए अब तक 19 जिलों का औचक निरीक्षक और समाधान शिविर में शामिल हो चुके […]

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने भू-जल संवर्धन मिशन का किया शुभारंभ, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम ० हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों ने जल संरक्षण पर किया मंथन ० वर्षा जल का संचय और संरक्षण भू-जल स्रोतों को रिचार्ज करने में बेहद अहम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण-संवर्धन के लिए मिशन मोड पर काम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित […]