आज का पंचांग 22 मई : आज ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 01, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 09, जिल्काद 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग रात्रि 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 08 मिनट तक कुंभ उपरांत […]

सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० जशपुर जिले के दोकड़ा में कॉलेज खोलने सहित कई घोषणाएं रायपुर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर दोकडा में कालेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने वहां के प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र, वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, के साथ ही डोरियामुडा जलाशय का सौन्दर्यकरण कराए जााने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगल भवन के जिर्णाेद्धार के लिए 20 लाख और शिव मंदिर परिसर का जीर्णाेद्धार कराए जाने की भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हरगवां गांव में औचक दौरा,ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा। मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का पांव पखार उन्हें टीका लगाया और सरई पत्ते की माला पहनाई। स्वागत गीत भी गाया गया। हरगवां गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग निवास करते हैं। […]

मधुमक्खी दिवस पर बाल आश्रम में सेमिनार : विशेषज्ञों ने बताया शहद बडा ही गुणकारी है, इसका बहुत महत्व है

  रायपुर। कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में आज विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग राज्य कार्यालय रायपुर की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा, छत्तीसगढ खादी ग्रामोद्योग सस्था संघ रायपुर के अध्यक्ष अजय तिवारी, हरिवल्लभ अग्रवाल, अब्दुल अबिद एजाज, (विशेषज्ञ राजनांदगांव), खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारी लक्ष्मण राउत, अनुप श्रीवास्तव, अरूण मालखेडे तथ कर्मचारी जी पेदु नायक अभिनव झाडे, राजकुमार राही आदि उपस्थित थे . कार्यक्रम के दौरान संस्था में निवासरत बालकों को शहद के उत्पादन तथा मधुमक्खी के पालन को लेकर एक डाक्यूमेंटी दिखाई गई। साथ ही आज विश्व […]

Breaking वाड्रफनगर : आकाशीय बिजली बनी आफत, बिजली गिरने से 3 व्यक्ति और 4 मवेशियों की मौत

वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला।मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 3 व्यक्ति और 4 मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में काफी दहशत फैल गई। बता दें कि, यह घटना जोगियानी, सुलसुली और मझौली गांव में हुई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इतनी बड़ी संख्या में जान-माल की हानि हुई है। जिसमें 3 व्यक्ति और 4 मवेशियों की मौत हो गई। इसके अलावा, 1 व्यक्ति झुलस गया। वहीं इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। हर कोई इस आसमानी आफत से डरा हुआ है।    

पखांजूर में नक्सलियों और विशेष बल C-60 जवानों के बीच मुठभेड़ में नक्सली कैंप ध्वस्त, हथियारों का ज़खीरा बरामद

पखांजूर।छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से सटे भामरागढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई । करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक रुक-रुक कर चल रही इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस की विशेष बल C-60 और नक्सलियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का एक कैंप भी ध्वस्त कर दिया है। मुठभेड़ के बाद मौके से एक इंसास राइफल, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, और अन्य नक्सली सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद की गई है। इस इलाके में लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है और कई बार यहां पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई होती रही है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ पखांजूर क्षेत्र […]

5 साल बाद फिर शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें क्या है रूट और कितने लोगों का हुआ चयन

  नई दिल्ली। पांच वर्ष बाद इस साल जून से एक बार फिर भारतीय तीर्थयात्री मानसरोवर की यात्रा पर जा सकेंगे। इस बारे में चीन और भारत के बीच पहले से ही बनी सहमति के बाद बुधवार को विदेश मंत्रालय ने लॉट्री सिस्टम के जरिए सौभाग्यशाली यात्रियों के नामों की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि जून से अगस्त के बीच 50-50 यात्रियों का कुल 15 जत्था मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होगा। इनमें से 50-50 के पांच यात्री जत्था लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर जाएंगे, जबकि 50-50 यात्रियों के 10 जत्थे अलग-अलग समय नाथु ला रूट से रवाना होंगे। यह भी बताया गया है कि दोनों मार्ग काफी […]

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में 2 से 8 जुलाई तक रोजाना होगी सुनवाई,जानिए ईडी ने क्या बताया…

  दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ पहली नजर में धन शोधन का ‘प्रथम मामला बनता है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष मामले का संज्ञान लेने के संबंध में प्रारंभिक दलीलें पेश कीं। इस बीच, न्यायाधीश ने ईडी को निर्देश दिया कि वह इस मामले में अपने आरोपपत्र की एक प्रति भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को उपलब्ध कराए, जिनकी निजी शिकायत के आधार पर ईडी ने वर्तमान मामला दर्ज किया था। इस मामले में बहस अभी चल रही है। हाल ही में आरोपपत्र दाखिल करने […]

पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का कल करेंगे लोकार्पण,यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधायें

  रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी कल वर्चुअली जुड़कर छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अंबिकापुर में इसे लेकर मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां पर सीएम साय मौजूद रहेंगे। ये सभी रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मार्डन बनाये गये हैं, जहां महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए रैंप,एस्केलेटर जैसी सुविधायें मिलेंगी। भारतीय रेलवे की “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत देश के विभिन्न जगहों पर स्थित रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में 22 मई बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित […]

Breaking : नारायणपुर एनकाउंटर में अब तक 30 नक्सली ढेर ,एक करोड़ का इनामी बसव राजू को सुरक्षाबलों ने मार गिराया , एक जवान भी शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर‍ जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। जवानों ने माओवादियों की एक बड़ी टीम को घेर लिया है। सुबह से चल रही फायरिंग में 30 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। 30 नक्सली समेत इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी बसव राजू भी शामिल है। खबर है कि कई अन्य बड़े माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की संभावना है। इसलिए मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री […]