PM मोदी शाम को जाएंगे BJP मुख्यालय, नेताओं और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

  दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों के रुझानों के अनुसार, महायुति (भाजपा, शिवसेना, और एनसीपी का गठबंधन) ने प्रचंड जीत हासिल की है। महायुति 288 सीटों वाले महाराष्ट्र विधानसभा में 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। यह स्पष्ट है कि महायुति को राज्य में सरकार बनाने का मजबूत अवसर मिल चुका है। महाविकास अघाड़ी (MVA), जो कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) का गठबंधन था, पूरी तरह से महायुति से पिछड़ गया है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी भी काफी खुश लग रहे हैं। इस खुशी के अवसर पर आज वो दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर जाएंगे। […]

CG By-election 2024 Results Live Updates: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी जीत की ओर अग्रसर, पार्टी कार्यालय में जश्‍न शुरू

  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। ताजा नतीजों के अनुसार बीजेपी के सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 26 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न शुरू हो चका है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा के सुनील सोनी जीत की तय है। भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 26 हजार से अधिक वोटों का अंतर है। रायपुर दक्षिण में भाजपा की जीत तय […]

Maharashtra Election Result Live: महायुति गठबंधन प्रचंड जीत की ओर, देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न शुरू

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन 100 सीटों को भी तरस गया है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स- औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार आगे औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार इम्तियाज जलील सईद आगे चल रहे हैं। डिंडौसी सीट पर शिवसेना के संजय निरूपम आगे चल रहे हैं। अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे चल रहे हैं। वहीं एनसीपी उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की बेटी सना […]

मुख्यमंत्री साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को दी बधाई,कहा- युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को बधाई दी । हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है।आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 प्राप्त होने की […]

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव नतीजे : दसवें राउंड तक बीजेपी के सुनील सोनी 20 हजार मतों से आगे ,बनाई निर्णायक बढ़त…

  रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अब तक दस राउंड की गणना हो चुकी है, जिसमें साफतौर पर बीजेपी बढ़त बनाएं हुई है। दस राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 20 हजार मतों से आगे है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को कुल 22038 मत मिले हैं. दसवें राउंड की गणना तक भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 42667 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 22038 मत मिले हैं, इस तरह से भाजपा प्रत्याशी 20629 मतों के अंतर से आगे हैं. जिस तरह से चरण दर चरण भाजपा बढ़त बनाते जा रही है, उसमें आगे के 9 राउंड में उसमें ज्यादा बदलाव आने की आशंका कम […]

Maharashtra Election Result Live: रुझानों में महायुति गठबंधन प्रचंड जीत की ओर, भाजपा नेता का CM पद पर दावा

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स- लाइव अपडेट महायुति गठबंधन की बंपर बढ़त बरकरार सुबह 11.30 बजे तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत महायुति गठबंधन 216, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 57 और अन्य 15 सीटों पर आगे हैं। भाजपा नेताओं ने जश्न मनाना शुरू किया महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान कोथरुड से भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं, जिसके मद्देनजर जश्न मनाया गया। महायुति गठबंधन 222 […]

मंत्री रामविचार ने किया ट्वीट कहा-खतरे से बाहर हूं, शुभचिंतकों का जताया आभार ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए. इस घटना के दूसरे दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया और जानकारी दी कि वे अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं. आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं. इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, […]

Live Jharkhand Election Result : झारखंड के रुझानों में JMM+ को बहुमत, शुरुआत में पिछड़ कर ‘INDIA’ ने की वापसी

  Jharkhand Assembly Election 2024 Result: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब आज मतगणना के बाद मिल जाएगा। दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो जाएगी। जानिए झारखंड के मतगणना केंद्रों से लाइव अपडेट्स लाइव अपडेट कांग्रेस नेताओं ने रांची में की बैठक आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के लिए […]

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव नतीजे : तीसरे दौर की मतगणना में भाजपा के सुनील सोनी 5 हजार मतों से चल रहे आगे

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी अपनी बढ़त बढ़ाए हुए हैं। ईवीएम के तीसरे चरण की गिनती में भाजपा ने पांच हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बढ़ा ली है.ईवीएम के तीसरे चरण की गणना में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 11240 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 5202 मत मिले हैं, इस तरह से सुनील सोनी 5331 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है. इसके पहले दूसरे चरण की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 मत प्राप्त किए, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने 4245 मत प्राप्त किए थे. वहीं पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को पहले राउंड […]

Live Maharashtra Election Result : रुझानों में महायुति गठबंधन को बहुमत, फडणवीस-आदित्य ठाकरे चल रहे आगे

  चुनाव डेस्क। आज महाराष्ट्र और झारखंड समेत 16 राज्यों के उपचुनावों और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि सियासी ताकतों का रुझान कहां जाएगा। आज ही के दिन, सभी की निगाहें खास तौर पर महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणामों पर हैं, क्योंकि यहां का चुनावी परिणाम पूरे देश की राजनीति को दिशा दे सकता है। रूझानों में आगे महायुति महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली महायुति रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन 168 पर आगे चल रहा है। इधर, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को 96 सीटों पर बढ़त मिली है। भारतीय जनता पार्टी भी रुझानों में 100 से ज्यादा सीटों […]