खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेंगे छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंब खिलाड़ी,बिहार के बोधगया में 5 से 9 मई तक होंगी प्रतियोगिताएं

० 12 सदस्यीय दल में नारायणपुर के 9 युवा मल्लखंब खिलाड़ी शामिल रायपुर।खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 मल्लखंभ खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में नारायणपुर जिले के 9 मल्लखंब खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हैं। मल्लखंब की प्रतियोगिताएं 5 से 9 मई तक आयोजित होंगी। खेल और युवा कल्याण अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चयनित मल्लखंब खिलाड़ियों में 5 बालक और 4 बालिकाएं शामिल हैं। नारायणपुर जिले के चयनित खिलाड़ियों में ग्राम ओरछा की सरिता पोयाम, ग्राम मातला की मोनिका पोटाई, ग्राम कुंदला की […]

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ इन इलाकों में बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफ़ान का दौर जारी है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर लोगों को ठंडक का एहसास हुआ, लेकिन शाम होते तक फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। वहीं आज शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर से तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर समेत कई इलाकों में एक बार फिर से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का यह दौर अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश […]

Delhi Weather : कुछ घंटों की बारिश में डूबी दिल्ली, बेमौसम बरसात में फिर डूबे दावे; आज भी यलो अलर्ट

दिल्ली। शुक्रवार तड़के बारिश के साथ चली तेज हवाओं के बीच आई आंधी ने गर्म मौसम को ठंडा कर दिया। घुटनों तक पानी से लबालब सड़कों पर दुश्वारियों ने हर किसी की परीक्षा ली। रात 2:30 बजे से लेकर सुबह 8:30 बजे तक हुई बारिश से दिल्ली की कई सड़कों और अंडरपास पर जलजमाव हुआ। इससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में चौबीस घंटे में 77 मिमी बारिश हुई, जिसने मई की औसत बारिश के आंकड़े को पार कर दिया। मई में औसतन 30.7 मिमी बारिश होती है। भारी बारिश के बीच अधिकतम तापमान जहां 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया वहीं सड़क और हवाई […]

आज का राशिफल 3 मई : आज शशि योग से मेष कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,मधुर और रोमांटिक रहेगा दिन मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा। राशि से चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से आज आपको आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। लव लाइफ आपकी आज मधुर और रोमांटिक रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद होगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन देर रात तक जागने से बचें। माता के साथ स्नेह सहयोग बना रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें। ​वृषभ राशि, दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा वृषभ राशि के लिए आज का […]

आज का पंचांग 3 मई : आज वैशाख शुक्ल षष्ठी तिथि,जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 13, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 21, जिल्काद 04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 41 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क […]

Breaking गोवा: धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, छह लोगों की मौत, 30 श्रद्धालु घायल; घटनास्थल पहुंचे CM सावंत

  पणजी। उत्तरी गोवा के शिरगांव में शनिवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में करीब छह लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों के उपचार के […]

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी ,प्राक्कलन समिति के सदस्य नियुक्त

रायपुर। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक बार फिर लोकसभा की महत्वपूर्ण प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति गुरुवार, 1 मई 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए की गई। नई समिति में कई सदस्यों का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें श्री अग्रवाल की नियुक्ति उनकी सक्रिय संसदीय भूमिका और प्रशासनिक अनुभव का प्रमाण है। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,“मैं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर एक बार फिर विश्वास जताया। यह समिति संसदीय कार्य प्रणाली में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और मैं पूरी निष्ठा से […]

आंधी-तूफान में 260 बिजली खम्भे तथा 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त, आबादी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य

० व्यक्तिगत शिकायतों का निराकरण युद्धस्तर पर जारी ,जंगलों तथा खेतों में सुधार दूसरे चरण मेें ० मुख्यमंत्री साय निरंतर निगरानी रखे हुए हैं रायपुर । 1 मई की शाम अनायास तेज आंधी-तूफान के कारण रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा जगदलपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने तथा तेज हवा के कारण 260 से अधिक बिजली के खम्भे टूटे। 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त हुई जिससे ज्यादातर फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तेजी से सुधार तथा आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिये गये तथा किये जाने वाले कार्याें पर लगातार नजर रखी गई। ऊर्जा सचिव की निगरानी में मैदानी विद्युत अमले ने दिन-रात एक करके विद्युत प्रदाय सामान्य बनाने […]

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर किया पूजा, आरती व प्रसाद वितरण

  रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद ने भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यालय, प्रोफेसर कालोनी, रायपुर में विधि विधान से पूजा अर्चना व आरती कर हर्षोल्लास के साथ मनाया. भगवान श्री परशुराम जी की सीख – जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों ही उपयोगी हैं, का स्मरण किया. प्रतिवर्ष अनुसार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे एवं राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा द्वारा शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में प्रसाद एवं शीतल पेय का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के आतिथ्य में […]

पीएमजीएसवाय सड़क निर्माण में लगा ग्रहण : सुस्त रवैये से नागरिकों को नही मिल रहा लाभ

जीवन एस साहू गरियाबंद। पीएमजीएसवाई विभाग के कार्य पालन अभियंता की सुस्ती के चलते ट्राईबल ब्लॉक के हजारों लोगों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्षों पहले स्वीकृत पीएम जनमन योजना के तहत जिला अंतर्गत करीब 31नई सड़कों का निर्माण किया जाना है, जिससे सुदूर ग्रामीण अंचल की पिछड़ी जन जातियों सहित तमाम वर्ग के निवासियों को पक्की सड़क मिल सके, किन्तु सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर सड़क निर्माण में प्रगति की कल्पना कर रहे हैं। विदित हो कि ट्राईबल ब्लॉक के आदिवासियों के अलावा विषेश पिछड़ी जनजाति के आवागमन में सहुलियत के लिये केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपये जारी कर पीएम जन मन योजना […]