पत्थलगांव में हाथियों ने मचाया उत्पात,झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला, मौत

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है, यहां पत्थलगांव के भेलवा कोचनीडीह गांव में झोपड़ी में सो रहे 76 वर्षीय बुजुर्ग की हाथी के हमले से मौत हो गई, मृतक का नाम गणेश भोय तमता पत्थलगॉवतपकरा है। मिली जानकारी अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है। वन विभाग ने उस क्षेत्र में हाथियों कि मौजूदगी को देखते हुए चेतावनी दी थी, और ग्रामीणों को जंगल छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की समझाइश दी थी।  

पाकिस्तान को भारत ने दिया एक और झटका, लगाई सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक

दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के लिए सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगा दी है। अब डाक और पार्सल को हवाई और जमीनी रास्तों से न ही भेजा जा सकेगा और न ही प्राप्त किया जा सकेगा। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत एक के बाद एक कदम पाकिस्तान के खिलाफ उठा रहा है। डाक और पार्सल पर रोक लगाने का फैसला उसी कड़ी का हिस्सा है। आतंकी हमले में 26 लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तइबा से जुड़े […]

छत्तीसगढ़ में फिर मौसम ने ली करवट, राजधानी समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है और ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया है। इससे प्रदेश के तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 घंटों में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 26 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति […]

छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास ० हमारी कोशिश कि रजत जयंती वर्ष के स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर पार्क का लोकार्पण भी हो सके : मुख्यमंत्री ० पूरी परियोजना में एक हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश,छत्तीसगढ़ के विकास को गति और युवा प्रतिभा को मिलेगा वैश्विक मंच रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के कारण कम समय में ही देश विदेश से स्थापना हेतु उद्योग आ रहे हैं, यही गति रही तो बहुत जल्द विकसित […]

Buddh Purnima 2025 Date : कब है वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा ,जानें सही तारीख और महत्व

बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा केवल बौद्ध धर्म के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि हिन्दू धर्म में भी बुद्ध पूर्णिमा बहुत महत्व रखती है। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाने लगा। बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान-दान के साथ महात्मा बुद्ध के शिक्षाओं के प्रसार-प्रचार का भी बहुत महत्व है। आइए, विस्तार से जानते हैं पंचांग के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा की सही तारीख और महत्व। पंचांग के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा कब है वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत 11 […]

नशे में गाड़ी छोड़ नाचने लगा DJ चालक, बच्चों ने लगा दिया गियर; बारातियों की भीड़ में घुसी गाड़ी,10 से ज्यादा लोग घायल

  बलौदाबाजार। बलौदा बाजार जिले के हीरमि गांव में बारात के दौरान एक हादसा हो गया। बारात में शामिल डीजे वाहन का चालक नशे की हालत में गाड़ी से उतरकर नाचने लगा। इस दौरान वाहन को असुरक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया। वाहन में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गाड़ी का गियर लगा दिया, जिससे गाड़ी आगे बढ़ गई और बारातियों की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में लगभग 10 से 12 लोग डीजे वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।   घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत बलौदा-बाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज […]

वायुसेना ने रचा इतिहास: गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली बार लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग, इस क्लब में हुआ शामिल

  शाहजंहापुर। पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर अपना पराक्रम दिखाया। आसमान का सीना चीरते हुए राफेल, सुखोई-30, जगुआर, मिग-29 और सुपर हरक्यूलिस विमानों ने जैसे ही गंगा एक्सप्रेसवे पर जलालाबाद के पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी को चूमा, भारतीय वायुसेना के इतिहास में गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया। अब भारत भी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराने वाले देशों के क्लब में शामिल हो गया है। पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रस्तावित एयर शो खराब मौसम के कारण करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लड़ाकू विमानों की गर्जना ने वहां मौजूद लोगों […]

भारत ने पाकिस्तान के साथ बंद किया कारोबार, पड़ोसी देश से आने वाली सभी वस्तुओं पर लगाई रोक

  दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की वस्तुओं के सीधे या परोक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दो मई को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है। इस रोक के तहत अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से हो इन सभी आयातों पर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि भारत सरकार की तरफ से लगाए गए यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा […]

अवैध रेत उत्खनन के मामले में चिंगरौद में हाईवा और माउंटेन मशीन जब्त

रायपुर।महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज चिंगरौद के महानदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो भारी वाहनों को मौके पर पकड़ा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक हाईवा (वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 3308) और एक चैन माउंटेन मशीन (टाटा हितैची) को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को ग्राम कोटवार, चिंगरौद की सुपुर्दगी में रखा गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, […]

Delhi Airport पर दिखा खराब मौसम और बारिश का असर, 500 फ्लाइट्स में हुई देरी, एयरलाइंस ने किया अलर्ट

  दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आंधी और तेज बारिश के कारण तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया, जबकि 500 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 1901 के बाद मई महीने में राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे में हुई यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाले दो विमानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के अनुसार, 500 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सुबह 5.20 बजे एक पोस्ट में कहा […]