Budget session 2025 LIVE : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए बजट पर हस्ताक्षर,अब कुछ ही देर में पेश करेंगे बजट

रायपुर।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीएम विष्णुदेव से की उपस्थिति में बजट पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। अब थोड़ी थी देर में मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे।  

PM Modi Lion Safari: प्रधानमंत्री मोदी ने गिर में जंगल सफारी का लिया आनंद; तस्वीरों में देखिए PM का खास अंदाज

गिर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हैं। उन्होंने सोमवार सुबह विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया। सोमनाथ से आने के बाद पीएम मोदी ने सासण में वन अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ में रात्रि विश्राम किया। रविवार शाम को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है। ‘सिंह सदन’ से प्रधानमंत्री जंगल सफारी पर गए, उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासण गिर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की सातवीं बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। […]

लाल ब्रीफकेस के साथ मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूजा के बाद विधानसभा के लिए हुए रवाना

रायपुर। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे। विधानसभा पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. अदिति चौधरी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान ओपी चौधरी को लाल ब्रीफकेस के साथ देखा गया। पिछली बार वे काले रंग की ब्रीफकेस के विधानसभा पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवंबर साल 2000 को जब हुआ जाे प्रदेश का बजट सिर्फ 5700 करोड़ रुपए का था, जबकि आखिर यानी फाइनेंस ईयर 2024–25 का मेन बजट 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपए है। इस लिहाज से पिछले 24 साल में राज्य के बजट में लगभग 25 गुना का इजाफा हुआ है। वहीं फाइनेंस ईयर 2025–26 की […]

बीजापुर में 8 लाख के इनामी नक्सली ने पत्नी – बच्चे के साथ किया सरेंडर, 100 से ज्यादा वारदातों में था शामिल

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्रों में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहें हैं। ऐसे में नक्सली अब मुख्यधरा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में एक और खूंखार इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम ने पत्नी और बच्चे के साथ आत्मसमर्पण किया है। नक्सली दिनेश मीडियम पर 8 लाख का इनाम घोषित था। इतना ही नहीं नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम 100 से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल था और इसके साथ ही दिनेश गंगालूर एरिया कमेटी सचिव भी था। दिनेश मेडियम के सरेंडर करने से नक्सलियों को भी बड़ा झटका लगा है। आपकी जानकारी के […]

राजधानी में कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला

रायपुर। राजधानी में आज बड़ा हादसा टल गया। कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलट गई. बस तेज रफ्तार में थी और स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर वहीं पलट गई. राहत की बात यह रही कि स्कूल बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे, केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही सवार थे. वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी.वहीं इस दुर्घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. देखना यह होगा कि स्कूल प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है.

हिमानी नरवाल हत्याकांड: हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी; सूटकेस में मिला था कांग्रेस कार्यकर्ता का शव

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के हिमानी हत्याकांड को लेकर एसपी से बातचीत की। उन्होंने कहा है कि पुलिस व सरकार पीड़ित परिवार के लिए जल्द न्याय सुनिश्चित करे। दोषी को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस हिमानी के परिवार संग खड़ी है। पूर्व सीएम हुड्डा के निर्देश पर विधायक भारत भूषण बत्रा और […]

Champions Trophy: ICC के नियम का साउथ अफ्रीका को मिल सकते हैं फायदा ,बिना खेले ही पहुंच सकती है सीधे फ़ाइनल में !

स्पोर्ट्स न्यूज़। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड की चिंता बढ़ गई है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ हार ने कीवी टीम की सेमीफाइनल राह मुश्किल कर दी है। 44 रन की हार के बाद न्यूजीलैंड को ग्रुप ए में दूसरा स्थान मिला, जिससे उन्हें सेमीफाइनल में ग्रुप बी की टॉप टीम साउथ अफ्रीका का सामना करना पड़ेगा। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या बिना खेले ही साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच सकती है? दरअसल, ICC के नियमों के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल में बारिश होती है और रिजर्व डे पर भी खेल नहीं हो पाता, तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम फाइनल […]

Uttarakhand avalanche: उत्तराखंड हिमस्खलन में 46 श्रमिक सुरक्षित, अंतिम शव मिलने से मृतकों की संख्या हुई 8

  देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हुए भीषण हिमस्खलन में 54 श्रमिक बर्फ में दब गए थे। अब तक 46 श्रमिकों को बचा लिया गया है, जबकि आठ की दुखद मौत हो चुकी है। रविवार को तलाश के दौरान एक और श्रमिक का शव मिला, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। चमोली में बचाव प्रयासों पर 10 महत्वपूर्ण अपडेट्स: – बीआरओ शिविर से अब तक 46 श्रमिकों को बचाया जा चुका है, जबकि 8 की मौत हो गई है। मृतकों में हिमाचल प्रदेश के मोहिंद्र पाल और जितेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मंजीत यादव और […]

बजट पेश होने के पहले सीएम साय की अध्यक्षता में आज फिर होगी मंत्रिमंडल की होगी बैठक

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक नीतियों पर गहन मंथन किया गया। कई अहम फैसले लिए गए, लेकिन कैबिनेट की चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित सीएम साय के प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की 24वीं बैठक बुलाई गई है।   सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बजट को मंजूरी दी जाएगी, जिसे दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में पेश करेंगे। परंपरा के अनुसार, बजट को पहले कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होती है।

CG Budget 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज खोलेंगे बजट का पिटारा, हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

  रायपुर। आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश होने वाला है। विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन आज प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है। साय सरकार अपने दूसरे बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ टूरिज्म से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है। जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना चला रही है। नए बजट में इस योजना के लिए आगे और बजट बढ़ाया जा सकता है। सरकार 70 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को अब 1 हजार रुपए हर महीने देगी। […]