बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, उमड़े 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु, सीएम धामी ने भी की पूजा-अर्चना

  बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। वहीं, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। बदरीनाथ के कपाट खुलने पर यहां छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। धाम में 10,000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।धाम के कपाट खुलने के मौके पर सीएम धामी भी बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। 40 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर कपाटोद्धघाटन के लिए बदरीनाथ मंदिर को 40 […]

पूर्व पीएम इमरान खान और बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट भारत में ब्लॉक; पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच फैसला

दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के ‘एक्स’ अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने दावा किया था कि इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, जिससे पता चलता है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली 24 से 36 घंटे के भीतर पड़ोसी देश पर सैन्य हमला कर सकता है। इमरान खान और बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट पर एक संदेश […]

देश में गर्मी के बीच बदला मौसम का बदला मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 16 राज्यों में गिरा पारा; पांच दिन आधे देश में आंधी-बारिश के आसार

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में शनिवार को कई जगह आंधी-बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना रहा। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगह ओलवृष्टि हुई और केरल, कर्नाटक के आंतरिक इलाकों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक तकरीबन आधे देश में आंधी बारिश का यह दौर जारी रहेगा। कई राज्यों में गरज के साथ होगी भारी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 7 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले चार-पांच दिन […]

कही-सुनी (04 MAY-25) : भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति तक लटका मंत्रिमंडल का विस्तार

रवि भोई की कलम से कहते हैं कि विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार अब भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति तक लटक गया है। कायदे से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति अप्रैल में हो जानी चाहिए थी, पर कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव न होने से मामला पेंडिग हो गया। इस बीच पहलगाम की घटना हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता फिलहाल आतंकवाद के सफाए में जुटे हैं। इस कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला पेंडिग में चला गया है। कहा जा रहा है कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक साय मंत्रिमंडल […]

आज का राशिफल 4 मई : धन लक्ष्मी योग से आज वृषभ, कर्क और तुला राशि को मिलेगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, सम्मान के साथ लाभ बढ़ेगा आज रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा, आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। साहस और ऊर्जा से आप सभी पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको कुछ नया और रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। बिजनेस में कमाई बढेगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों से सहयोग पाएंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर और पान अर्पित करें। ​वृषभ राशि, नई तकनीक को अपनाकर लाभ पाएंगे वृषभ राशि के आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा […]

आज का पंचांग 4 मई : आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 14, शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 22, जिल्काद 05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के […]

छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम के पदभार ग्रहण में शामिल हुए सीएम साय, कहा-औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मरकाम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के माध्यम से बस्तर एवं सरगुजा संभाग में औषधि पादप को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि औषधि पौधों में बहुत से गुण होते हैं, इनके साथ ही बेहतर आमदनी […]

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम साय ने कहा -आमजन के हित में करें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो और उन्हें अपने घर के आस पास ही अच्छा इलाज मिले। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एनीमिया, मैटरनल प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों के इलाज में कोई […]

राज्यपाल डेका ने ग्राम सरगोड़ के एसएस फॉर्म का किया औचक निरीक्षण,उन्नत तकनीक से किये जा रहे मछली पालन एवं मुर्गी पालन का लिया जायजा

गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका आज एक दिवसीय गरियाबंद जिला प्रवास के तहत विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम सरगोड़ पहुंचे। उन्होंने गांव में संचालित एसएस फॉर्म का औचक निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री डेका ने फॉर्म में उन्नत तकनीक एवं नई पद्धति से किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन एवं हैचरी का अवलोकन किया। उन्होंने फॉर्म में विकसित किये गए तालाब एवं बड़ी-बड़ी टंकियों में किये जा रहे मछली उत्पादन का विस्तृत जायजा लिया। राज्यपाल को फॉर्म के संचालक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन टन क्षमता के आठ टंकियों में मछली पालन किया जा रहा है। नई तकनीक में मछलियों को टंकियों में ही चारे एवं शुद्ध फिल्टर […]

गरियाबंद के जंगल में हुए मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का DVCM, भारी मात्रा हथियार व अन्य सामग्री बरामद

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के जंगल में गश्त पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया. जवानों ने नक्सलियों को तुरंत जवाब दिया. भीषण गोलीबारी हुई और इसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. मारा गए नक्सली की पहचान भी कर ली गई है. नक्सलियों का DVCM 8 लाख का इनामी नक्सली योगेश उर्फ साकेत उर्फ आयतु है. बताया जा रहा है कि गरियाबंद के जंगल में अब भी नक्सली छिपे हुए हैं. मारे गये नक्सली का शव व बरामद सामाग्रियों को जिला मुख्यालय वापसी उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृत नक्सली बस्तर डिवीजनल कमेटी का सक्रिय सदस्य था और बीजापुर […]